न्यूड फोटोशूट से बर्बाद हुआ करियर, पिता, भाई की मौत और पति से तलाक के बाद टूटा फेमिना मिस इंडिया का दिल
खबर सार :-
बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने सिनेमा जगत में काफी कम समय में ही सफलता पाई, लेकिन इसके बाद अचानक की उनकी करियर की रफ्तार थम सी गई। ऐसी ही एक सुपरमॉडल हैं मधु सप्रे, जिनकी एक फोटोशूट के बाद दुनिया ही बदल गई।
खबर विस्तार : -
Madhu Sapre Controversy: मधु सप्रे एक ऐसी शख्सित हैं, जिन्होंने काफी कम समय में नाम और शोहरत कमा लिया, लेकिन जितनी तेजी से उन्होंने सफलता पाई उतनी ही तेजी से उनके मॉडलिंग का करियर बर्बाद हो गया। साल 1992 में वो फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। उनका जीवन काफी मुश्किलों भरा था। एक बॉलीवुड अभिनेता के साथ विवादित फोटोशूट के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। इस कारण उन्हें फिल्मी दुनिया से दूरी भी बनानी भी पड़ी। फिलहाल वो इटली के एक बिजनेसमैन की पत्नी और एक बेटी की मां हैं।
14 साल तक चली लंबी लड़ाई
बॉलीवुड की दुनिया में काफी कम समय में शोहरत पाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल मधु सप्रे ने एक फोटोशूट के कारण फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। दरअसल साल 1995 में एक विज्ञापन के लिए फोटोशूट ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इस फोटोशूट में बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन भी उनके साथ थे। दोनों ने टफ शूज के लिए ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट किया, जिसमें दोनों निर्वस्त्र थे और उनके ऊपर अजगर लिपटा हुआ था। इस फोटोशूट के बाद काफी विवाद हुआ था। मिलिंद और मधु पर अभद्रता फैलाने और वन्यजीव कानूनों को भंग करने के आरोप लगे। यह मामला इतना तेजी से बढ़ा कि अदालत तक जा पहुंचा। इसके बाद दोनों को 14 साल तक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, जिसके बाद दोनों को बरी कर दिया गया। इस पर मधु सप्रे ने कहा कि उनको किसी की भावनाओं को आहत पहुंचाना नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें इस विवाद का अंदाजा होता तो यह शूट नहीं करती।
पिता के निधन के बाद तलाक
मधु ने इस विवाद के दौरान अमोल पालेकर के निर्देशन में बनी एक फिल्म साइन की थी, लेकिन विवाद के कारण यह बन नहीं पाई। इस फोटोशूट के बाद मधु के साथ-साथ उनके परिवार को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस काफा समय तक तनाव में रहीं और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उस समय मधु और मिलिंद को काफी फेमस कपल माना जाता था। खबर थी कि एक्टर मधु से शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के विचार एक-दूसरे से मेल नहीं खाते थे। साल 1990 के दशक के अंत में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद मधु ने इटेलियन बिजनेसमैन जियान मारिया एमेंडेटोरी के साथ साल 2001 में शादी कर ली। खबर है कि शादी के 9 साल बाद उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया और शादी के 11 साल बाद उन्हें एक बेटी हुई। साल 2013 में मधु के पिता का निधन हो गया। इसके बाद उनके वैवाहिक जीवन में दरार आ गई और उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया।
लाइमलाइट से दूर हैं मॉडल
मधु के पति से तलाक के बाद उनके भाई की भी मौत हो गई। अपनी जिंदगी में एक्ट्रेस ने बहुत मुश्किलें झेली हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनके एक्स हसबैंड मधु की बेटी की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वो नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी को अपने मां या पिता में से किसी एक को चुनना पड़े। बता दें कि साल 1992 में मधु ने फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। जिसके बाद वो इंडिया के सुपरमॉडल्स में अपनी खास जगह बना ली। उन्हें काफी बड़े-बड़े ब्रांड और फिल्मों के ऑफर आने लगे थे, लेकिन एक फोटोशूट ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। फिलहाल एक्ट्रेस लाइमलाइट की दुनिया से काफी दूर इटली के एक रिकियोने में अपनी जिंदगी बिता रही हैं। वह अपनी बेटी की परवरिश में पूरी तरह व्यस्त हैं और एक समर्पित मां की तरह अपनी जिंदगी बिता रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'अंधभक्त' ईशा कोपिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत
2026-08-19
-
गोविंदा से तलाक पक्का ? अनबन के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
2026-08-19
-
एनिमेटेड फिल्म Niu Lai ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम
2026-08-19
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14