कश्मीरा शाह ने शादी और बेवफाई पर जाहिर की निराशा, कहा-क्या अब भी होता है सच्चा प्यार?
खबर सार :-
मुंबई: फिल्मी अदाकारा कश्मीरा शाह बेहद परेशान हैं। सोशल मीडिया में पोस्ट कर कई सवाल किए। इसमें, प्यार शादी, बेवफाई और सच्चा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : फिल्मी अदाकारा कश्मीरा शाह इन दिनों अपने पति कृष्णा अभिषेक के सुपरस्टार मामा गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे झगड़े को लेकर बेहद परेशान हैं। इस परेशानी को वह खुद ही सोशल मीडिया में ले आईं और सवाल कर रही हैं पब्लिक से। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है की कृष्णा अभिषेक के मामा गोविंदा की पत्नी का झगड़ा पब्लिक में आ गया है। कश्मीरा को कौन समझाए कि वह दोनों के झगड़े को पब्लिक में आने से इतनी परेशान हो सकती हैं तो उन्होंने मीडिया में पोस्ट क्यों किया?
यह भी पढ़ें: Independence Day: फरहान, भूमि से लेकर निमरत तक सेलेब्स ने ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
दरअसल गोविंदा और सुनीता के बीच झगड़े के कई अहम कारण हैं। गोविंदा ने काफी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम किया है, यह भी विवाद का विषय बन चुका है। सुनीता आहूजा ने पॉडकास्ट में शादी, बेवफाई को लेकर अपनी राय व्यक्ति की है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि गोविंद एक फिल्म स्टार है। उनके कई अफेयर्स रहे हैं। एक मामले में सुनीता आहूजा ने गोविंदा को नई हीरोइन का शुगर डैडी बताया। सुनीता आहूजा का यह कमेंट इसलिए क्योंकि, उनका कहना है कि उसके साथ गोविंदा का अफेयर चल रहा है। जब यह बात पब्लिक में आई तो लोग चकित रह गए और बात गोविंद तक पहुंची। गोविंदा ने सफाई भी दी है। एक वीडियो जारी करते हुए सुनीता आहूजा पर आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं।
गोविंदा ने कंट्रोल रखने की दी हिदायत
उन्होंने कहा कि बहुत से एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने अपनी काफी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम किया है। हिदायत देते हुए उन्होंने मुख्य रूप से गाली गलौज बंद करने और अपने आप में कंट्रोल करने के लिए कहा है। गोविंदा ने कहा कि एक्ट्रेस कम उम्र की हो इसका मतलब यह नहीं होता है कि अफेयर हो। कश्मीरा शाह ने लेटर शेप्स की सभी सीजन में अपनी अच्छी पर्सनालिटी का प्रदर्शन किया है। दर्शकों के दिलों में उन्होंने अच्छी जगह भी बनाई, लेकिन इन दिनों वह परिवार से जुड़े विवाद को लेकर परेशान हैं। आज ही सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शादियों और बेवफाई पर निराशा जाहिर की है। अपने अंदर की बात रखने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने आसमान में दिल के आकार का धुंध दिखाया है।
अभिनेत्री ने पोस्ट में कई सवाल किए
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में सवाल पूछा है कि आखिर सच्चा प्यार क्या होता है? क्या वास्तव में ऐसा होता है? ऐसे कई सवाल उन्होंने लिखे हैं। पूछा है कि क्या कोई किसी से इतना प्यार कर सकता है कि उसके लिए पैसे खर्च करें, उसके साथ होने पर स्पेशल या बहुत अच्छा महसूस करें? आगे उन्होंने लिखा है कि क्या वास्तव में ऐसा प्यार मिलता है और वह एक इंसान है? शायद गोविंदा के संबंध में बिना नाम लिए हुए ऐसे सवाल किए हैं। आगे लिखा है की शादियां टूटते और लोगों को धोखा देते देखकर मेरा भरोसा हिल गया है। कश्मीरा को लगने लगा है की हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होता है। वह एक झलक पाना चाहती है जो यह साबित कर सके कि वास्तव में प्यार होता है और इंसान से होता है। किसी की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां बरसाती हो। दरअसल, कश्मीरा को समझने की जरूरत है की हर किसी की जिंदगी एक जैसी खुशियो लेकर नहीं आती हैं।
कब-कब सुर्खियों में आईं कश्मीरा
कश्मीरा शाह भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और नर्तकी हैं। वह हिंदी और मराठी फिल्मों के साथ-साथ कई लोकप्रिय टेलीविजन रियलिटी शो जैसे बिग बॉस (सीजन 1) और नच बलिए (सीजन 3) में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने 1997 की फिल्म यस बॉस से सहायक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की। प्यार तो होना ही था, हेरा फेरी, वास्तव जैसी फिल्मों में काम किया है। बिग बॉस सीजन 1 (2006), खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए का हिस्सा रहीं। उन्होंने 1993 में मिस यूनिवर्सिटी वर्ल्ड का खिताब जीता था। कश्मीरा की पहली शादी हॉलीवुड फिल्म निर्माता ब्रैड लिस्टरमैन से 2002 में हुई थी। 2007 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने जून 2012 में अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से शादी की।
यह भी पढ़ें: सोनम बाजवा कभी थी एयर होस्टेस, लेकिन फिल्मों में काम ज्यादा पसंद था, राह बदली और पहचान बनीं
अन्य प्रमुख खबरें
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13
-
कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल
2026-08-13
-
एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' से आगे निकली इमरान की आवारापन 2'
2026-08-13
-
Bigg Boss 20 में खिलाड़ियों को मिलेगा एक्स्ट्रा 'जीवनदान', सलमान का ऐलान
2026-08-12
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11