'दीपिका-शोएब का खर्चा क्या आप उठाते हैं?' नाम बदलने पर ट्रोलिंग से भड़कीं शगुफ्ता अली
खबर सार :-
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। उनके नाम में हुए बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बवाल मचा हुआ रहता है, जिस पर शगुफ्ता अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खबर विस्तार : -
Deepika Kakkar: टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की है और उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल लिया है। उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा रख लिया है। सोशल मीडिया पर धर्म परिवर्तन, अंतर-धार्मिक विवाह को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। हालांकि इस पर टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दीपिका की ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं, तो किसी और को उनके निजी मामले में दखल नहीं देना चाहिए।
चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस
दीपिका कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। साल 2018 में शादी के बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा रख लिया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने शोएब इब्राहिम से शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया था। उनकी शादी के बाद कई यूजर्स कभी उनकी शादी को लेकर तो कभी उनके नाम को लेकर ट्रोल करते नजर आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शगुफ्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने दीपिका का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि अगर वो दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं तो दूसरों को इससे तकलीफ नहीं होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि दीपिका ने अपनी खुशी और मर्जी से शादी की है और दोनों हैप्पी लाइफ बिता रहे हैं। उन्हें अपने भविष्य के बारे में अच्छे से पता है। उन्होंने ट्रोलर्स पर बरसते हुए कहा कि क्या आप उनका खर्चा उठा रहे हैं, या आपके पैसों से उनके घर का राशन-पानी चल रहा है।
शगुफ्ता ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
शगुफ्ता ने ट्रोलर्स को आगे जवाब देते हुए कहा कि आपके द्वारा उनकी लग्जरी लाइफ नहीं चल रही है, इसलिए अगर वो दोनों आपस में खुश हैं तो दूसरों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स से अपील भी की और कहा कि उनकी जिंदगी में दखल देना बंद कर दीजिए। उन्होंने दीपिका की तारीफ में कहा कि वो बेहद प्यारी लड़की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दीपिका के व्लॉग अच्छे नहीं लगते हैं, उनके लिए कोई मजबूरी नहीं है। उनका कहना है कि अगर आपको नहीं देखने का मन है तो मत देखिए, लेकिन हर बात पर किसी को ट्रोल क्यों करना। वीडियो देखना है या नहीं देखना है यह आपकी मर्जी है। दीपिक के फैजा नाम पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्होंनें निकाह किया है या रजिस्टर मैरिज किया है, तो इसके बाद उनकी अपनी मर्जी है। हालांकि उन्होंने अपने असली नाम से काम जारी रखा है। उन्होंने आगे कहा कि शोएब ने भी कभी नाम को लेकर दबाव नहीं बनाया।
दोनों की लाइफ पर काफी अस
शगुफ्ता के मुताबिक सोशल मीडिया पर लोग बिना वजह दूसरों की जिंदगी में झांकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को दूसरों की खुशी अच्छी नहीं लगती है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार हो रही ट्रोलिंग से दोनों की लाइफ पर काफी असर पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने गुस्से में कहा कि दोनों इतने परेशान हो गए कि रो पड़े, हद है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्हें चैन से जीने दीजिए। बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों को काफी ट्रोल किया जाता है, दीपिका अपने व्लॉग के माध्यम से हर छोटी-बड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। ज्यादातर यूजर्स दोनों की तारीफ करते हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। जिसे लेकर शगुफ्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
ये भी पढ़ें: 9 साल बाद फिर भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे, 'लॉकअप' में जमकर हुई बहस
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04