Sachin Tendulkar के बर्थडे पर बेटी सारा ने लुटाया प्यार, शेयर की बचपन की तस्वीरें
खबर सार :-
Sachin Tendulkar Birthday: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इस खास दिन पर उ
खबर विस्तार : -
Sachin Tendulkar Birthday: भारतीय टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आज 52वां जन्मदिन है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इस खास दिन पर बेटी सारा (SaraTendulkar) ने अपने पारा को खास अंदाज में विश किया। सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई यादगार तस्वीरें साझा कर कैप्शन में दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा ।
Sachin Tendulkar Birthday: सारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की कई तस्वीरें
सारा तेंदुलकर (SaraTendulkar) ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह बैठी हुई हैं और पिता सचिन पीछे से उनके कंधे पर हाथ रखकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में उनके बचपन की झलक देखने को मिलती है। एक तस्वीर में वह अपने पिता के कंधे पर बैठी नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे की कंपनी को एन्जॉय कर रहे हैं।
इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में सचिन तेंदुलकर ने सारा को गोद में उठा रखा है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में सारा के पिता और उनके भाई अर्जुन भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। तीनों कैमरे की तरफ प्यारी सी स्माइल दे रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
सारा ने किया भावुक पोस्ट
तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, "एक शख्स.. जिसने मुझे किसी से डरना नहीं, बल्कि सबका सम्मान करना सिखाया, जिसने कई चोटों के बावजूद मुझे उठाया, जिसने मेरे फोटोशूट में अपना मजाकिया अंदाज शामिल किया, सबसे खास बात जिसने मुझे मस्ती करना, खूब हंसना और जिंदगी का लुत्फ उठाना सिखाया, वो मेरे बाबा हैं...हैप्पी बर्थडे बाबा"
Sachin Tendulkar Birthday: लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है सचिन
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट छोड़े एक दशक से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज भी उनके बनाए कई रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा शतक लगाए और वनडे और टेस्ट मैचों में करीब 36 हजार रन बनाए। उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी शराब और तंबाकू का विज्ञापन नहीं किया। वो लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली हाफ मैराथन की एंबेसडर बनीं ओलंपिक चैंपियन शॉन मिलर-उइबो
2026-09-24
-
परिनाज-अनंतजीत की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-24
-
Asian Games: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को दिलाया मेडल
2026-09-23
-
Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
2026-09-23
-
Asian Games 2026: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर पदक से चूकीं
2026-09-23
-
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से दर्ज की शानदार जीत
2026-09-22
-
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल किया पक्का
2026-09-22
-
भारतीय शूटर्स हिमांशु ने सिल्वर, रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत के लिए सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत ने खोला खाता, जीते दो रजत पदक
2026-09-20
-
राइफल इवेंट में महिलाओं के दिखाए पराक्रम की राष्ट्रपति ने की तारीफ
2026-09-20
-
खेलों में महिलाओं ने दिखाई हुनर, आत्मनिभर बनने का संकल्प लिया
2026-09-17
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13
-
AHF Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में भारत
2026-09-12
-
US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
2026-09-11