सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की मौत, बिश्नोई गैंग से सुरक्षा के लिए दे रहा था ड्यूटी
खबर सार :-
Salman Khan News: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल का अचानक निधन हो गया है। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
खबर विस्तार : -
मुंबईः बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई है। ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही बांद्रा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मौत का सही कारण रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा।
कई सालों से सलमान की सुरक्षा में तैनात था कांस्टेबल
मृतक कांस्टेबल की पहचान 41 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है। वो मुंबई पुलिस की LA-4 यूनिट में तैनात थे। गणेश कई सालों से सलमान खान की सुरक्षा में तैनात थे और घर के बाहर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान गणेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई; उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "डॉक्टरों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल गणेश की मौत हार्ट अटैक से हुई। अस्पताल ले जाते समय उनकी हालत गंभीर थी।"
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विभाग मृतक कांस्टेबल के परिवार को हर संभव मदद और मुआवजा देगा। साथ ही, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सलमान खान के घर पर अभी भी निगरानी रखी जा रही है और पुलिस सुरक्षा बनी हुई है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की सेहत और ड्यूटी के दौरान उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा जैसे संवेदनशील कामों में तैनात कर्मियों को लंबे समय तक सतर्क रहना पड़ता है, और अचानक होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अक्सर गंभीर साबित हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः- आमिर खान को बिश्नोई गैंग से कथित धमकी, तीसरी शादी पर कहा, सांसें दबा देंगें
सलमान को दी गई Y+ कैटेगरी की सुरक्षा
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने के बाद 2023 में सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y+ सुरक्षा दी गई है। उनके साथ हमेशा 11 सुरक्षाकर्मी रहते हैं; गणेश भी इसी सुरक्षा टीम का हिस्सा थे। सलमान की गाड़ी के साथ हमेशा दो गाड़ियाँ चलती हैं एक आगे और एक पीछे। इसके अलावा, सलमान की अपनी गाड़ी पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है। गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, जनवरी में उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बना दिया गया था।
14 अप्रैल, 2024 को बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की; उस समय सलमान अपने घर के अंदर थे। वहीं इस घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पूरे इलाके में हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। घर के बाहर चौबीसों घंटे पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। इस मामले पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरते नहीं हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा और भलाई भगवान पर छोड़ दी है।
ये भी पढ़ेंः- इंतजार खत्म ! Bigg Boss 20 का प्रोमो जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
अन्य प्रमुख खबरें
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31