आमिर खान को बिश्नोई गैंग से कथित धमकी, तीसरी शादी पर कहा, सांसें दबा देंगें
खबर सार :-
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्हें बिश्नोई समाज से धमकी मिली है, जिसके बाद से एक्टर के फैंस में खलबली मच गई है।
खबर विस्तार : -
Aamir Khan Latest News: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर को बिश्नोई समाज से सांसे दबा देने की धमकी मिली है। इस बात का खुलासा होने के बाद आमिर खान के फैंस में हलचल मच गई है। उनकी दी गई धमकी में कहा गया है कि उन्होंने लव जिहाद को बढ़ावा दिया है। बता दें कि हाल ही में एक्टर ने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है, जिसे सोशल मीडिया पर लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है।
आमिर खान को बिश्नोई समाज से धमकी
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ज्ञात हो कि हाल ही में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी रचाई है। इस शादी के बाद काफी बवाल मचा हुआ है, सोशल मीडिया पर इसे लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में आमिर खान को बिश्नोई समाज से धमकी मिली है। कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से एक ऑडियो क्लिप और पोस्ट वायरल हो रही है। सलमान खान के बाद अब आमिर खान बिश्नोई समाज के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि हमारे द्वारा इस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नही की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट में लिखा, जय श्री राम, जय सीता राम। मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई।
तीसरी शादी को लेकर जमकर विरोध
पोस्ट में आगे लिखा, ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा देंगे। बता दें कि आमिर खान को मिली धमकी में लव जिहाद का जिक्र है। इस धमकी से ये स्पष्ट हो गया है कि आमिर खान की तीसरी शादी से बिश्नोई समाज काफी नाराज है।
लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर- मंत्री नितेश राणे
आमिर खान की तीसरी शादी होने के बाद से उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है। एक ओर जहां कई लोग उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी शादी को लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। कुछ लोगों इसे दूसरे धर्म की महिलाओं संग आमिर की शादी को लव जिहाद का नाम दे रहे हैं। उनकी तीसरी शादी को लेकर बजरंग दल ने भी विरोध किया था। खबर है कि दूसरे धर्म की महिलाओं संग शादी करने पर आमिर खान को लेकर फतवा जारी किया गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने एक्टर को लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर का नाम दिया है। फिलहाल बिश्नोई समाज से मिली धमकी के बाद उनके फैंस में काफी हलचल मची हुई है।
ये भी पढ़ें: सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी, दावा कर बोलीं सोमी अली
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10