भारत को नीचा दिखाने की कोशिश, विदेशों में कर रहे आलोचना: तनीषा मुखर्जी

खबर सार :-

भारत की संवैधानिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाले लोग कहीं और के नहीं हैं, वह देश के ही हैं। देश में ही रहते हैं। यह लोग इन दिनों कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हेैं, इनके साथ के लोग विदेशी ताकतों के सामने देश का मजाक बनाने वाली भाषा बोल रहे हैैं। इनका विरोध भी देश में ही किया जा रहा है।
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं

खबर विस्तार : -

मुंबई, अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने रविवार को इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अगर कुछ लोगों को लंदन और अमेरिका इतना पसंद है, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए। तनीषा मुखर्जी ने निंदा करते हुए कहा कि भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। यह लोग जहां रहते हैं, उसकी ही आलोचना करते हैं। तनीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने मन की बात सोशल मीडिया पर रखी। उनका बयान ऐसे समय में  आया है, जब एलन मस्क के समर्थन में और एक भारतीय अरबपति के प्रति उनकी नाराजगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ेंः  महिला पुलिस से दिल्ली में कांग्रेसियों ने की अभद्रता, विरोध में महिलाओं ने लखनऊ में कांग्रेस पार्टी का दफ्तर घेरा

जिनको वहां जाना है, चले जाएं, चाहें वह लंदन ही क्यों न हो

भारत में इसे अच्छा नहीं माना गया। इसलिए अभिनेत्री ने अपने मन की बात को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि मैं कुछ ऐसे लोगों की अंधी नफरत देखकर सचमुच हैरान हूं। विदेशी शक्तियों और विदेशी व्यक्तियों की प्रशंसा करने वालों के खिलाफ अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि जो खुद को अच्छी शिक्षा प्राप्त और अभिजात्य हिंदू मानते हैं, लेकिन अब भी पूरी तरह ब्रिटिश मानसिकता के प्रभाव में हैं। वह बेहद गुस्से में टिप्पणी करती हैं। शायद इससे उन लोगों को नाराजगी भी हो। उनका कहना है कि जिनको वहां जाना है, चले जाएं। जहां पर उनको ज्यादा पसंद  है,चाहें वह लंदन ही क्यों न हो।

कई ऐसी कोशिशोें का जिक्र किया और कहा कि उनकी इच्छा देश को नीचा दिखाने की नहीें होनी चाहिए। वह कहती हैं कि अगर आपको लंदन और अमेरिका इतना पसंद है, तो कृपया वहां चले जाइए। उन्होंने आगे कहा कि भारत में कई समस्याएं हैं, लेकिन उन्हें दूर करने में समय लगता है। अभिन्रत्री ने कहा कि देश को बहुत से काम करना है। दस सालों में बहुत कुछ बदला है। तनीषा ने लिखा कि अगर कोई सरकार का समर्थन करता है, तो उसे अंधभक्त और अशिक्षित कहा जाता है। अभिनेत्री ने कई देशों का नाम लिया। इनमें विवादों के बीच झगड़े हुए। बड़े देशों का भी नाम लिया।

मीडिया से प्रभावित होकर अपनी तर्कशक्ति बनाए रखना

कहा कि कोई किसी को जागरूक या शक्तिशाली माने हम हमने देश को शक्तिशाली मानते हैं। हम आने आपको उनसे ज्यादा जागरूक मानते हैं। यही उनको मेरा जवाब है। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक्स प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए वह किसी का नाम लेने से बच रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि लोग दूसरों को जवाब नहीे दे रहे हैं। यह उनकी मानसिक या बौद्धिक ज्ञान से संबंधित है। उन्होंने कहा कि लोगों को मीडिया से प्रभावित होकर अपनी तर्कशक्ति बनाए रखना है। उन्होंने नसीहत दी कि लोगों को किसी भी मुद्दे पर बिना समझ बोलना भी नहीं चाहिए।

अपनी जानकारी का इस्तेमाल करना चाहिए। सही समय पर तथ्यों और  तर्क के आधार पर ही बात को सही साबित करना चाहिए। पोस्ट में लोगों के लिए लिखा है कि ध्यान और आपके विचारों को प्रभावित किया जा सकता है। वह लोग अपनी लड़ाई चला रहे हैं। ब्रेनवास न होने दें, क्योंकि ऐसे प्रयासों की लड़ाई चल रही है। कृपया मीडिया से इतने प्रभावित न हों कि आप अपनी सामान्य समझ का इस्तेमाल करना ही बंद कर दें। जब कभी आप सामने आएं और जरूरत आपका पक्ष रखने की हो तो बोलना ही जरूरी नहीं हैं, जब बोलें तो तार्किक और तथ्यात्मक होना चाहिए। अपनी कमजोरी नहीे प्रदर्शित हो। कानून के शासन वाला समाज ही हमें सुरक्षित रखता है।

भारत के कौन से अरबपति बाहर वालों को भी खल रहे

यह विवाद काफी गहरा रहा है। दरअसल, टेस्ला के मालिक और एक्स के प्रमुख एलन मस्क ने हाल ही में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को भारतीय बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई थी। देश के कुछ लोगों ने बाहर माहौल खराब कर रखा है। इसका फायदा वहां के लोग उठा रहे हैं। इसीलिए मस्क ने आरोप लगाया था कि एक भारतीय अरबपति के इशारे पर भारत में स्टारलिंक की एंट्री रोकी गई है। अरबपति कौन है, उसका नाम बता देना चाहिए। देश को यह पता चले कि भारत के कौन से अरबपति बाहर वालों को भी खल रहे हैं।

अंदर तो नाम लिए ही जा रहे हैं। कुछ नाम तो रटे रटाए हैं। ऐसा प्रदर्शन हो रहा जैसे कि वह अरबपति हैं तो देश के नहीं होने की स्थिति पर हैैं। ऐसे तो देश में और भी कई अरबपति हैं। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। तनीषा मुखर्जी ने अपने पोस्ट के जरिए देश की सरकार का समर्थन किया है। इसके साथ ही उनको भी समर्थन दिया, जो सरकार को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने भारत की प्रगति का समर्थन करने की बात कही। गौरतलब है कि इससे पहले भी तनीषा मुखर्जी ने एक अन्य सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

ये भी पढ़ेंः आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष, परगट सिंह को सौंपी पंजाब की कमान

अन्य प्रमुख खबरें