अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
खबर सार :-
Mumbai CJP Protest: मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी, एक्टर इमरान खान, अली भोजानी और 300 से 400 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
खबर विस्तार : -
Mumbai CJP Protest: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (imran khan) मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए किया गया था। प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई पुलिस में इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।
इमरान खान पर FIR दर्ज
मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता इमरान खान पर FIR दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) के तहत दर्ज किया गया है। ये धाराएं आदेश न मानने, गलत तरीके से रोकने और गैर-कानूनी भीड़ जमा करने जैसे अपराधों से संबंधित हैं।
गर्लफ्रेंड के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे इमरान खान
बता दें कि अगस्त क्रांति मैदान विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान भी उनके साथ शामिल थीं। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। तीनों ने पुलिस वैन के अंदर से सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट भी शेयर किए। पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ेंः- CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष और सौरव 24 घंटे बाद रिहा, कोर्ट ने शर्तों के साथ दी रिहाई
इमरान की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान
दरअसर शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद, इमरान खान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। इमरान ने पुलिस हिरासत का मजाक उड़ते हुए अपने कैप्शन लिखा, "लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।" उनकी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा। इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें इमरान पुलिसकर्मियों से "जय हिंद" कहते हुए दिखे। एक अन्य वीडियो में, इमरान ने अपनी हिरासत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है। पुलिस ने हमें सड़कों से उठाया और वैन में डाल दिया।"
इमरान ने बताया कि उन्हें और अन्य लोगों को रिहा करने से पहले लगभग दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया। पुलिस वैन में बैठने से पहले, इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का कारण बताया। उन्होंने कहा, "मेरी कोई मांग नहीं है। मैं ऐसी स्थिति में नहीं हूं कि लोगों से कुछ मांग सकूं। मैं किसी संगठन का हिस्सा भी नहीं हूं, इसलिए मैं किसी के प्रतिनिधि के तौर पर बात नहीं कर रहा हूं।"
दिल्ली से मुंबई तक CJP का प्रोटेस्ट
गौरतलब है कि दिल्ली में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। दिल्ली के बाद मुंबई में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन की हलचल देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं।
दिल्ली में 1,500 लोग हिरासत में लिए गए
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली में लगभग 1,500 लोगों को हिरासत में लिया गया। शनिवार को राजधानी में हिरासत में लिए गए लोगों में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, TMC की ममता बनर्जी और AISA की नेहा बोरा शामिल थे। जंतर-मंतर के आस-पास पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आईं; सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो में हिरासत में लिए गए पत्रकारों को बसों के अंदर से अपने प्रेस कार्ड दिखाते हुए देखा गया।
ये भी पढ़ेंः- देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे राहुल और सीजेपी नेता, कामयाब नहीं होने देंगे मंसूबेः नितिन नवीन
अन्य प्रमुख खबरें
-
कौन है आरुषि निशंक? जिन्होंने चिराग संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2026-11-25
-
शादी के नाम पर अभिनेत्री आरुषि हुईं टोल, अफवाह फैलाने वालों पर हुईं नाराज
2026-11-25
-
जेनिफर बैरेटो ने जीता 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
2026-11-25
-
अभिनेत्री सोहा अली पर्यावरण के प्रति चिंतित, मेहनत से तैयार पेड़ काट रही BMC
2026-11-24
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20