CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली इजाजत, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल

खबर सार :-

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को होने वाले CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस के अनुसार, संगठन ने बहुत कम समय रहते अनुमति मांगी थी और नई दिल्ली इलाके में अभी निषेधाज्ञा लागू है।
CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली इजाजत

खबर विस्तार : -

Delhi CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर विरोध प्रदर्शन करने वाली है। इसके चलते दिल्ली पुलिस और सरकार अलर्ट मोड पर हैं। 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही, दिल्ली में 50 से ज़्यादा मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस बीच, सीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए दिल्ली पुलिस ने धरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार को जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नूपुर प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की सूचना बहुत कम समय पहले दी थी और पहले से तय शर्तों का पालन नहीं किया था।

दिल्ली पुलिस ने बताई इजाजत न देने की वजह

जॉइंट कमिश्नर (नई दिल्ली रेंज) नूपुर प्रसाद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हमें कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास से 7 अक्टूबर एक आवेदन मिला था। यह आवेदन CEC की जवाबदेही को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की सूचना देने के लिए था। सूचना की समीक्षा करने पर पता चला कि इसे बहुत कम समय पहले विरोध प्रदर्शन के लिए अर्ज़ी दी गई थी। तय दिशानिर्देशों के अनुसार, नियोजित विरोध प्रदर्शन की सूचना 10 दिन पहले मिलनी चाहिए।" इस वजह से उसे जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या बताया

  • बहुत कम समय मे प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी।
  • सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परमिशन नही दी जा रही है।
  • CJP के पुराने व्यवहार को देखते हुए भी परमिशन नही दी जा रही है।
  • क़ानून व्यवस्था हाथ मे लेने पर कार्यवाही की जाएगी।
  • धारा 163 BNS लगी हुई है नई दिल्ली इलाके में।

उन्होंने आगे कहा, "यह बताना भी जरूरी है कि पहले जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' को वहां विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी, तो वे कानूनी निर्देशों या उस समय किए गए वादों का पालन करने में विफल रहे थे। इसलिए, कानूनी निर्देशों और पिछले आश्वासनों का पालन न करने, साथ ही मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति, सार्वजनिक सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए इस बार इजाजत नहीं दी गई है।"

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि नई दिल्ली इलाके में अभी BNSS की धारा 163 लागू है, जिसके तहत कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जरूरी एहतियाती पाबंदियां लगाई जाती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कोई भी BNSS की धारा 163 के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जॉइंट CP नूपुर प्रसाद ने बताया कि सौरव दास ने 7 अक्टूबर को एक अर्ज़ी दी थी, जिसमें उन्होंने CEC की जवाबदेही को लेकर 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने की इच्छा जताई थी। इस विरोध प्रदर्शन के लिए अर्ज़ी बहुत कम समय पहले दी गई थी, जो हमारी गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं है। इसलिए, हमारी सार्वजनिक सुरक्षा गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

ये भी पढ़ेंः- 42 रिटायर्ड जजों ने चुनाव आयोग के समर्थन में लिखा खुला पत्र, SIR को सही बताया

CJP ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन करने का किया ऐलान 

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सीजेपी ने कहा है कि अनुमति न मिलने के बावजूद वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। पार्टी ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठाए हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने का वादा किया है।

दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल

उधर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने 9 अक्टूबर को एक बड़ा आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से चलने वाली और शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही एहतियात के तौर पर 10 अक्टूबर को राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया है

रेलवे विभाग के कोचिंग डायरेक्टरेट के एक आदेश में कहा गया है कि यह फ़ैसला दोनों स्टेशनों के आस-पास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए लिया गया है। यह कदम मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है, हालांकि रेलवे अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ट्रेनों को रद्द करने का संबंध इन विरोध-प्रदर्शनों से है या नहीं। फिलहाल प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी है। साथ ही दिल्ली की सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस व केंद्रीय बल तैनात किए जा रहे हैं।

FAQ..

1- CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं?

CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर विचार किया जा रहा है।

2- दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के विरोध प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं दी?

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 10 अक्टूबर के लिए नियोजित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया क्योंकि इसके लिए आवेदन बहुत कम समय पहले दिया गया था, और नई दिल्ली इलाके में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक नियम लागू हैं।

3- CJP के विरोध प्रदर्शन करने की अर्जी पर दिल्ली पुलिस ने क्या आपत्ति जताई है?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, CJP ने विरोध प्रदर्शन के लिए सिर्फ़ कुछ दिन पहले 7 अक्टूबर को पत्र भेजकर अनुमति मांगी थी, जबकि नियमों के तहत अर्ज़ी लगभग 10 दिन पहले दी जानी चाहिए थी। इसके अलावा, वे पहले के विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी नियमों का पालन करने में नाकाम रहे थे।

ये भी पढ़ेंः- दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के यात्रियों को देखने को मिलेगी भारतीय कला, संस्कृति, समृद्ध विरासत की झलक

अन्य प्रमुख खबरें