INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR , आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप
खबर सार :-
INDIA bloc Protest: दिल्ली पुलिस ने बिना इजाजत आकाशवाणी भवन में घुसने और धरना-प्रदर्शन करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज की। दोनों नेता ज्ञानेश कुमार से मिलने की जिद कर रहे थे।
खबर विस्तार : -
INDIA bloc Protest: राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) ने मुख्य चुनाव अयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू (SIR) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ मंगलवार को संसद से निर्वाचन सदन तक जोरदार मार्च निकाला गया है। इस दौरान काफी बवाल हुआ। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी ऑफिस में धरने पर बैठ गए थे। अब उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप
दरअसल दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और 'INDIA' ब्लॉक के अन्य सांसदों के खिलाफ आकाशवाणी भवन परिसर में जबरदस्ती घुसने की शिकायत पर FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस को कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई।
इंडिया गठबंधन ने किया था जोरदार प्रदर्शन
बता दें कि मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसद आकाशवाणी भवन परिसर में जमा हुए थे। वे चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। विपक्ष का विरोध मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के ख़िलाफ था; विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।
ये भी पढ़ेंः- सीईसी ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश से इनकार, केंद्र और आयोग को नोटिस
पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद, विपक्षी नेता शुरू में सड़क पर बैठ गए और अपना विरोध जारी रखा। बाद में, राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ते हुए देखा गया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद, कांग्रेस नेता और अन्य प्रदर्शनकारी रिसेप्शन गेट से आकाशवाणी भवन परिसर में घुस गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को आकाशवाणी भवन और नीति आयोग कार्यालय के पास संसद मार्ग पर रोका गया। बाद में, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को परिसर के अंदर एक पेड़ के नीचे बैठे देखा गया।
पुलिस ने पहले ही दी थी चेतावनी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि प्रस्तावित मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही दी गई थी। पुलिस ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आकाशवाणी भवन में रात भर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों से परिसर छोड़ने को कहा गया था।
260 नेता हिरासत में लिए गए
पुलिस ने कहा कि जो लोग इनकार करेंगे, उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। बाद में, विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका और 'INDIA ब्लॉक' के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दिन भर चले विरोध प्रदर्शन के दौरान 10 सांसदों सहित लगभग 260 लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं को बाद में किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन्स ले जाया गया और फिर रिहा कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः- SIR के खिलाफ दिल्ली में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, आकाशवाणी में घुसे नेता, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
अन्य प्रमुख खबरें
-
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी
2026-11-21
-
Bharat-Mandapam में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी छटा
2026-11-21
-
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किया
2026-11-21
-
पहाड़ी क्षेत्रों में चलेंगी डीजल बसें, कम सवारियों वाले रूट पर मिलेंगी मिनी बस
2026-11-21
-
PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात ! 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन
2026-11-21
-
वेतनभोगी कर्मियों का ध्यान इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी मामलों पर
2026-11-21
-
सड़क हादसों में सात की मौत, Barabanki-Noida में वाहन टकराए
2026-11-21
-
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 300 पार
2026-11-21
-
मां को पुष्प अर्पित कर योगी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए लगा तांता
2026-11-20
-
Gaushala में उड़ा दीं मानवता की धज्जियां, Government का दिया चारा-पानी डकार गए
2026-11-20
-
CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 92 साल की उम्र में निधन
2026-11-20
-
चक्रवाती तूफान 'अकवान' का लैंडफॉल शुरू, 90 KM की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
2026-11-20
-
मठ, मंदिर और परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार, रामनगरी में पहुंचे हैं लाखों भक्त
2026-11-20
-
पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, डायवर्जन कर निकाले जा रहे वाहन
2026-11-19
-
FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी बोले-50 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी
2026-11-19