देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे राहुल और सीजेपी नेता, कामयाब नहीं होने देंगे मंसूबेः नितिन नवीन
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी के नेता ने विपक्ष के प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस, आप और सीजेपी पर जमकर नाराजगी उतारी है। कहा है कि देश की जनता इनसे हिसाब करेगी। अराजकतावादी माहौल बनाने की कोशिश की तो सरकार इनसे सख्ती से निपटेगी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, देश का माहौल अनुकूल नहीं लग रहा है। इसमें एक और विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रहा है, वहीं भाजपा ऐसे हमलों को देशविरोधी बता रही है। जेनजी के भरोसो नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, लेकिन रोटी के लाले पड़ रहे हैं। सत्ता की ऐसी भूख जगी कि कानून व्यवस्था को श्रद्धांजलि दे दे। भारत में कुछ कुछ प्लानिंग वही चल रही है।
सीजेपी नेता देश में खतरनाक स्थिति लाने की कोशिश कर रहे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कह दिया है कि देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश हो रही है, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। देश में अराजगता का माहौल बनाया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाए हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी नेता देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, संसद सत्र के दौरान ही यह कोशिश तेज हो गई थी, इसमें तय हो गया था कि जो भाजपा का विरोधी है, वह सब साथ हैैं। इसीलिए अरविंद केजरीवार काकरोच पार्टी के धरना के समय मिलने पहुंचे थे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से ऐसा माहौल बनाया गया कि जेनजी तैयार किए जाने लगेे। उम्मीद जगी कि आग लगाओ और तोड़फो़ के बल पर किसी का भी इस्तीफा ले लो। निर्वाचन आयोग का इस्तीफा लेने के लिए या फिर प्रधानमंत्री का इस्तीफा लेना सरल हो गया।
गलत फहमी पाल रहे लोगों पर नितिन नवीन ने आरोप लगाए कि विपक्ष के लोग राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर यह कर रहे हैं। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया से बात करते कहा, “आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।
अराजकतावादी के नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल
देश का माहौल खराब करने की कोशिश में राहुल गांधी की भुमिका है। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक इंडी गठबंधन के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने इन्हें नकार दिया है। लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी, तो उस सजा से सीखने के बजाय देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया।
ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में रेशम उद्योग से जुड़ रहीं महिलाएं, कुमाऊं के रेशम धागों से नई पहचान की उम्मीद
उन्होंने कहा कि यह प्रयास इनके राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की इनको हजम नहीं हो रही है। भाजपाध्यक्ष ने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि भारत के लोकतंत्र में इतनी ताकत है, जितने भी हमारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं, वे सब मिलकर आपकी इन ताकतों और आपके मंसूबों पर पानी फेर देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कई कार्याें को भी गिनाया, जिनसे देश मजबूत हुआ।
वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने बताया आतंकवाद पर प्रहार किया, नक्सलवाद को खत्म किया और धरा 370 समाप्त किया। देश ने उनको ताकत दी है। उन्होंने कहा कि अभी भी अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग इस देश को अस्थिर करने में लगे हैं। राहुल गांधी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। नितिन नवीन ने कहा कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।
देश की राष्ट्रभक्त जनता आपको इसका करारा जवाब देगी
उन्होंने कहा कि आज मैं आपको चेतावनी देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रभक्त जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। आज जिस प्रकार से तनाव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, भारत सरकार इससे सख्ती से निपटेगी। नितिन नवीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने देश का विश्वास जीता है। उनके काम लोगों के अनुकूल रहे हैं। जनता की जरूरतों को पूरा किया है।
आवास दिए, व्यापार के लिए पैसा दिया, सौचालय दिया, किसानों को सम्मान निधि दिया, उपकरण, गैस सिलेंडर, आयुष्मान भारत का पांच लाख गारंटी कार्ड दिया। सरकारें तो आप की भी बनीं, कोराना काल से अब तक राशन दिया जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई में सहयोग दिया। राज्यों में मेडिकल कालेज खुल रहे। उच्च पढ़ाई के अच्छे कोर्स और पढ़ाई खर्च में सहयोग यह काम कभी किसी सरकार ने नहीं किया। यही भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों की जीत का आधार है।
ये भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बीच बिजली आपूर्ति पर योगी सरकार अलर्ट, शिकायत के लिए नंबर जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदा जाता, आपदा से पहले ही तैयारी जरूरी
2026-11-22
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22
-
बीजेपी के "राधे-राधे, कमल खिला दे" नारे पर सियासी संग्राम तेज
2026-11-22
-
मुलायम सिंह के मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान को किया याद
2026-11-22
-
ओडिशा विधानसभा के भीतर सियासती ड्रामा, चर्चा के लिए आत्मदाह की चेतावनी
2026-11-20
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18
-
यूपी में भाजपा हैट्रिक के साथ बनाएगी नया रिकॉर्ड- सीएम यगी
2026-11-18
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15