पाक ने हटा दी पीएम मोदी की फोटो, एससीओ समिट की आधिकारिक फोटो एडिट कर पोस्ट किया
खबर सार :-
एससीओ समिट में भारत के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरा तो वह अब पीएम मोदी की फोटो भी देखना नहीं चाहता। एससीओ समिट मे ली गई फोर्टो एडिट कर नरेंद्र मोदी को हटा दिया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: एससीओ समिट में भारत के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद विषय पर पाकिस्तान को घेरा तो वह अब इतना नाराज हैं कि पीएम मोदी की फोटो भी देखना नहीं चाहते। एससीओ समिट मे ली गई फोटो एडिट कर नरेंद्र मोदी को हटा दिया। उनकी हरकत को लेकर भारत के राजनीतिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी हुई तस्वीर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बार फिर गिरी हुई मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शंघाई सहयोग संगठन समिति की एडिट की गई फोटो को प्रधानमंत्री कार्यालय से पोस्ट किया गया है। इस फोटो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटा दिया गया है। पाकिस्तान से की गई इस हरकत पर भारत के प्रधानमंत्री की छवि पर कोई असर नहीं पड़ता है, लेकिन यह साबित जरूर करता है कि पाकिस्तान कितनी हद तक गिर सकता है। उनकी हरकत को लेकर भारत के राजनीतिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
भारत में हो रही पाक की जमकर आलोचना
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में गए थे, वहां उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर बोला और दुनिया से अपील की कि वह आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक हो जाएं। इस मुद्दे पर पाकिस्तान बेनकाब हो गया और उसके पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए अब वह भारत के प्रधानमंत्री से इतने खफा हैं कि उनकी फोटो भी नहीं देखना चाह रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से एडिट की गई फोटो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में भारत के राजनीतिज्ञ भी खफा हैं। उनकी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं।
भारत आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस रवैया अपनाता
विजयवाड़ा में बीजेपी नेशनल काउंसिल की सदस्य यामिनी शर्मा ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट में पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को उजागर किया है। शाहबाज शरीफ के सामने पीएम ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया था। कई देशों का बिना नाम लिए हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवाद को सरकारी नीति के हथियार के तौर पर कुछ लोग इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ग्लोबल नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी प्रधानमंत्री ने कहा है।
आतंकवाद को पनाह, आतंकवादियों को फंड और संरक्षण जैसे विषय पर उन्होंने कहा कि भारत इस पर जीरो टॉलरेंस रवैया अपनाता है। इससे घबराकर पाकिस्तान ने अपने पीएमओ की तरफ से जारी एससीओ की अधिकारिक तस्वीर से पीएम मोदी को हटा दिया है।
पाकिस्तान का पाखंड उजागर हुआ
पाकिस्तान ऐसी हरकत पहली बार नहीं कर रहा है। उसने कई बार सीमा रेखा पर भी उल्लंघन करते हुए घटिया हरकतें की हैं। यह एक उदाहरण दुनिया के सामने है, क्योंकि प्रधानमंत्री की मौजूदगी वहां रही और उसे एडिट करके निकलना किसी भी देश की मनोदशा को दर्षाता है। दरअसल, इस बार शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता पाकिस्तान को मिली है।
इस मामले पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह ने कहा है की पूरी दुनिया भारत की आर्थिक और उदारीकरण नीति को मानती है। इसके बाद भी कोई देश भारत के सामथर्य को नहीं पहचानना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जो भी देश आतंकवाद को पनाह देता है और सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा देता है, पूरी दुनिया को उसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए।
पाकिस्तान है आतंकवादी समर्थित देश
पाकिस्तान की इस हरकत पर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा कहते हैं कि यह एक रुख रहा है। उन्होंने कहा कि 40 सालों से भारत जो काम कर रहा है, पाकिस्तान की सामथर्य में नहीं है। हम द्विपक्षी और बहुपक्षी मंचों पर भी बात रख चुके हैं। यह रुख साफ है। इधर एमएलसी जदयू की ओर से नीरज कुमार ने भी पाकिस्तान के इस कृत्य को गलत कहा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को खत्म किया जाना चाहिए। हमारी सेना की बहादुरी और लोगों के संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि हम पाकिस्तान को नष्ट कर सकते हैं। अगर आप प्रधानमंत्री की तस्वीर हटा देते हैं तो इसमें फर्क क्या पड़ता है। हमने दुनिया को यह मानने पर मजबूर कर दिया है कि पाकिस्तान आतंकवादी समर्थित राष्ट्र है और यह एक अभिशाप है। उन्होंने कहा की फोटो डिलीट कर देने से कोई राष्ट्र कमजोर या शक्तिशाली नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को यह मानने के लिए मजबूर कर दिया कि पाकिस्तान आतंकवादी समर्थित देश है।
ऐसी हरकतों का कोई फायदा नहीं होता
फोटो एडिट मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा है कि यह बहुत ही खराब मानसिकता और घटिया प्रदर्शन है। पाकिस्तान को इतनी गिरी मानसिकता नहीं दिखानी चाहिए, लेकिन यह उससे बहुत आगे है। पाकिस्तान के पास अगर कुछ बचा है तो वह सिर्फ आतंकवाद है। आतंकवाद पर हमारे प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया है, उससे वह चुप ही रहे।
उन्होंने एक फोटो एडिट कर जारी की है, ऐसी हरकतों का कोई फायदा नहीं होता। पाकिस्तान पीएमओ द्वारा एससीओ बैठक की एडिट की गई तस्वीर शेयर करने पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा कि यह बहुत ही घटिया और शर्मनाक हरकत है। वे आतंकवाद पर हमारे प्रधानमंत्री की बातों का जवाब नहीं दे पाए और चुप रहे।
ये भी पढ़ें : Apple के नए CEO जॉन टर्नस को मिलेगा $58 मिलियन पैकेज, टिम कुक की सैलरी हुई कम
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ की चेतावनी के बाद तिलमिलाया Pakistan
2026-10-17
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06