सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी, दावा कर बोलीं सोमी अली
खबर सार :-
हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि एक्टर को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी थी, जिसके लिए उन्होंने दोनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला।
खबर विस्तार : -
Somy Ali Podcast: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का कहना है कि उन्होंने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की बात कही थी और इसके लिए उन्होंने एक्टर और बिश्नोई समाज से बात करने की कोशिश भी की थी, लेकिन उन्हें किसी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
सोमी ने पॉडकास्ट में कही बड़ी बात
सलमान खान का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बड़ा खुलासा किया है, जिसके कारण एक्टर सुर्खियों में हैं। सोमी अली ने दावा किया है कि उन्होंने सलमान को मैसेज के जरिए बिश्नोई समाज से माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन एक्टर ने उनकी सलाह को नजरअंदाज कर दिया और कोई जवाब नहीं दिया। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के जरिए कहा कि उन्होंने सलमान खान को उनके प्राइवेट नंबर पर मैसेज किया था। जिसमें उन्होंने कहा, ''अभी भी वक्त है, आप बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लीजिए। उन्होंने आगे कहा कि आपने जो गलत किया है, उसके लिए माफी मांग लीजिए। सब ठीक हो जाएगा,'' लेकिन उनका कहना है कि एक्टर ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया और उनकी बात नहीं मानी।
सोमी ने लगाए गंभीर आरोप
सोमी अली ने आगे कहा कि उन्होंने सलमान के अलावा बिश्नोई समाज से भी निवेदन किया है कि सलमान की जान लेने से आपको ब्लैक बक काला हिरण वापस नहीं मिल जाएगा। सोमी ने आगे कहा कि उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान को बिश्नोई समाज द्वारा माफ करने की अपील की, लेकिन उनकी तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया। सोमी से अपने रिश्ते के बारे में मूव-ऑन को लेकर कहा कि सलमान उन्हें परेशान कर रहे हैं। हाल ही में हुए गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चली गोली की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय सलमान दुबई चले गए थे, जहां उन्होंने सोमी की सौतेली बहन से मुलाकात की थी। वहां उनके बेटे द्वारा खोले स्कूल का इनॉग्रेशन किया। उनका कहना है कि वो सोमी से कनेक्ट करने का मौका तलाश रहे हैं, जो उन्हें करने की जरुरत नहीं है।
1998 में फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोप
सोमी ने आगे बताया कि वह उन्हें परेशान करने का मौका तलाश रहे हैं, उन्हें आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करते हुए बड़ी बात कही है, उनका कहना है कि वो सोमी का पीछा नहीं छोड़ेंगे, जब तक की मै मर नहीं जाऊंगी। उन्होंने सलमान को कंजूस भी कहा। बता दें कि साल 1998 में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान राजस्थान के जोधपुर में सलमान खान पर दो काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था, जिसके बाद बिश्नोई समाज ने उनसे बदला लेने की बात कही। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानकर उनकी पूजा करता है, जिस कारण बिश्नोई समाज द्वारा अक्सर सलमान को धमकियां मिलती रहती हैं। बात करें सोमी अली की तो 1990 से दोनों की सालों तक रिलेशन में रहे, लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया। सोमी ने कई बार सलमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनकी तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: जेनिफर विंगेट करेंगी दूसरी शादी! 16 जुलाई को UK में बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे
अन्य प्रमुख खबरें
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09