'यामी पगलू'... धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने पत्नी यामी के बर्थडे पर लुटाया प्यार, किया रोमांटिक पोस्ट
खबर सार :-
Yami Gautam-Aditya Dhar: यामी गौतम के जन्मदिन पर, उनके पति आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक प्यारा सा संदेश भी लिखा। यामी सबसे खूबसूरत महिला और अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।
खबर विस्तार : -
Yami Gautam Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज शनिवार 28 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। इस खास मौके पर उनके पति और डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें 'यामी पगलू' बताया। अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी यामी गौतम को अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला बताया।
आदित्य ने पत्नी यामी के लिए किया प्यार भरा पोस्ट
आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर यामी के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके साथ बिताए गए निजी पलों की झलक देखने को मिलती है। 'विक्की डोनर' और 'हक' जैसी फिल्मों में काम करके सफलता पाने वालीं एक्ट्रेस के लिए आज का दिन उनके पति आदित्य धर ने खास बना दिया। आदित्य धर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे यामी, तुम मेरी जिंदगी में अब तक की सबसे खूबसूरत महिला हो। आपकी मुस्कान मुस्कान सिर्फ एक कमरे को ही नहीं बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है। तुम मेरा घर हो, सबसे बड़ी ताकत,मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर हो और वही इंसान हो जिसने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है।"
मुझे कैसे बर्दाश्त कर लेती हो- यामी पगलू
Aditya Dhar ने बताया कि यामी फैमिली में बहुत प्यार देती हैं और साथ ही अपने हर काम में पूरी मेहनत करती हैं। ये देखकर आदित्य हर दिन हैरान रह जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, "सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि तुम सब कुछ कैसे संभाल लेती हो, यामी और ऊपर से, तुम मुझे कैसे बर्दाश्त कर लेती हो!"
उन्होंने आगे लिखा, "तुम हमारी जिंदगी में जितनी खुशियां, प्यार और आशीर्वाद लेकर आती हो, भगवान तुम्हें उसका हजार गुना वापस दें। सपने देखना कभी मत छोड़ना, चमकना कभी मत छोड़ना और यह कभी मत भूलना कि तुम कितनी खास हो। मैं जिंदगी भर तुम्हारा हाथ थामे रखना चाहता हूं, तुम्हारा हौसला बढ़ाना चाहता हूं और बार-बार तुमसे प्यार करना चाहता हूं।" "यामी पगलू।"
ये भी पढ़ेंः- 1800 करोड़ के करीब पहुंचा 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, भारत में 1,000 करोड़ कमाने वाली बनी दूसरी फिल्म
चार जून 2021 को यामी-आदित्य धर की हुई थी शादी
इस कपल की बात करें तो, उन्होंने सबसे पहले फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक साथ काम किया था। यह फिल्म आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में यामी ने एक अंडरकवर RAW एजेंट का किरदार निभाया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान, उनकी प्रोफेशनल जान-पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई।
Yami Gautam ने पहले बताया था कि उनके बीच कोई बहुत भव्य, फिल्मी प्रपोजल या कोई खास रोमांटिक पल नहीं था। इस जोड़े ने 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश में एक छोटे से समारोह में शादी की, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। बाद में, मई 2024 में, उनके बेटे वेदाविद का जन्म हुआ।
यामी गौतम का करियर
28 नवंबर 1988 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश जन्मीं यामी गौतम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टेलीविज़न से की। 'मायानगरी' मुंबई में आने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे से एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ वो साउथ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई और फिर विक्की डोनर (2012) के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। उन्हें आर्टिकल 370 (2024) में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।
ये भी पढ़ेंः- Gunmaaster G9 Review: एक्शन के साथ रोमांस का तड़का, जेनेलिया संग इमरान हाशमी ने मचाया धमाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
1800 करोड़ के करीब पहुंचा 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2026-11-28
-
अमिताभ के घर और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-27
-
राजकुमार राव ने शिरडी साईं बाबा के किए दर्शन, 'स्त्री 3' पर दिया अपडेट
2026-11-27
-
Gunmaster G9 Review: इमरान -जेनेलियाॉ की जोड़ी ने जीता दिल, जानें कैसी है मूवी
2026-11-27
-
‘वृषकर्मा’ में खजाने की तलाश में दिखेंगे नागा चैतन्य, ट्रेलर रिलीज
2026-11-26
-
कौन है आरुषि निशंक? जिन्होंने चिराग संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2026-11-25
-
शादी के नाम पर अभिनेत्री आरुषि हुईं टोल, अफवाह फैलाने वालों पर हुईं नाराज
2026-11-25
-
जेनिफर बैरेटो ने जीता 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
2026-11-25
-
अभिनेत्री सोहा अली पर्यावरण के प्रति चिंतित, मेहनत से तैयार पेड़ काट रही BMC
2026-11-24
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22