जेनिफर विंगेट करेंगी दूसरी शादी! 16 जुलाई को UK में बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे
खबर सार :-
टीवी शो की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हाल ही में एक बड़ी खबर देकर हर किसी को चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक वो 16 जुलाई को शादी करने जा रही हैं।
खबर विस्तार : -
Jennifer Winget: टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के निजी जिंदगी से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक वो 16 जुलाई को यूके में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलिय इश्माएल से शादी करने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसमें केवल करीबी लोग ही शामिल होंगें।
जेनिफर विंगेट जल्द ही रचाने वाली हैं, दूसरी शादी
टीवी जगत की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेंट ने अपने फैंस को बड़ी खूशखबरी दी है। बता दें कि करोड़ों युवा दिल की धड़कन जेनिफर विंगेट एक बार फिर से दुल्हन बनने जा रही हैं। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के 12 साल बाद वो दूसरी शादी करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को जेनिफर यूके में विलियम इश्माएल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि यह एक इंटीमेट सेरेमनी होगी, जिसमें उनके खास रिश्तेदार ही शामिल होंगें। चर्चा है कि वो Karleo का डिजाइन किया हुआ व्हाइट गाउन ड्रेस पहनेंगीं। हालांकि जेनिफर और विलियम इश्माएल की शादी की चर्चा काफी समय से हो रही है। विलियम एश्माएल सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
तलाक के बाद काफी तनाव में रहीं एक्ट्रेस
साल 2012 में जेनिफर ने सीरियल दिल मिल गए के को-एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी, लेकिन दो साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों का तलाक हो गया। सूत्रों के मुताबिक इस तलाक के बाद जेनिफर पूरी तरह टूट गई थीं। एक्ट्रेस काफी समय तक तनाव में रहीं और इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इसके कुछ साल बाद उन्होंने खुद को संभाला और नई ताजगी के साथ इंडस्ट्री में वापसी की। बात करें करण ग्रोवर की तो उन्होंने बिपाशा बसु संग शादी की है और उनकी एक बेटी भी हैं। जेनिफर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।
शादी से जुड़ी हर अपडेट का फैंस को इंतजार
वह उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं, जिन्हें सुर्खियों में बने रहने के लिए किसी पार्टी, इवेंट या एयरपोर्ट अपीयरेंस की जरुरत नहीं पड़ती। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन-फॉलोइंग है और उनकी हर नई तस्वीर या पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो जाती है। यही वजह है कि लंबे समय से पर्दे से दूर रहने के बाद भी उनकी लोकप्रियता कम नही हुई। इन दिनों जेनिफर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में है। खासकर उनकी दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभिनेत्री ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: किसका-किससे हुआ ब्रेकअप...प्रियंका को बॉलीवुड की सारी गॉसिप देते हैं निक जोनस
अन्य प्रमुख खबरें
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08