Bigg Boss 20 का धमाकेदार आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल, इन 16 कंटेस्टेंट्स को मिली एंट्री

खबर सार :-

Bigg Boss 20 Promo: 'बिग बॉस 20' शुरू होते ही इसका पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस क्लिप में माही विज घर वालों को परेशान करती दिख रही हैं।
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20 Promo: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर रविवार, 6 सितंबर को हुआ। जहां सलमान 17वीं बार 'बिग बॉस' होस्ट कर रहे हैं, वहीं इस नए 20वें सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों जैसे फिल्में, टेलीविजन, रियलिटी शो, सोशल मीडिया और खेल की दुनिया से आए 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। जिनमें मैरी कॉम से लेकर कनिका मान, रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज और गेमर तन्मय सिंह जैसे कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं। शो का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। शो के प्रीमियर में उन सभी की झलक दिखाई गई।  जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट पहले दिन से ही टॉप पर रहने के लिए तैयार है।

पहले ही दिन माही विज ने किया नाक में दम

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि माही विज पहले दिन से ही घर वालों को परेशान कर रही हैं। 'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में माही विज सभी से झगड़ती हुई नजर आ रही हैं। माही पहले ईशा रिखी (जो हाल ही में बादशाह से तलाक की वजह से चर्चा में थीं) फिर अरिश्फा खान बहस करती नजर आती है। इस दौरान अरिश्फा घर वालों से शिकायत करती हैं। इस दौरान ईशा कहती हैं- कल से जब से आई है तब से कह रही- तुम मेरे लिए चाय बनाओ, तुम मेरे कपड़े लगाओ, शुक्र है इन्होंने ये नहीं बोला कि मेरी चड्ढी भी धो दो। अरिश्फा कहती हैं- इनसे थोड़ा ऑफ वाइब आ रही मुझे।

अब, प्रोमो देखने के बाद लोग कहने लगे हैं कि पहले एपिसोड में माही विज का योगदान जय भानुशाली के पूरे सीजन से ज्यादा लग रहा है। दर्शकों ने कहा, "यह साफ है कि इस सीजन में माही विज का दबदबा रहेगा। अब वह हीरोइन के तौर पर दिखेंगी या विलेन के तौर पर, यह तो समय ही बताएगा।" एक अन्य दर्शक ने कहा, "उनकी रणनीति है कि पहले दिन से ही सभी घरवालों को अपने खिलाफ कर लें।" कुछ लोगों का कहना है कि माही का व्यवहार बुरा है या वह 'वैम्प' (खलनायिका) हैं, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन उनकी झलक देखकर लगता है कि वह 'वैम्प' वाली श्रेणी में आ रही हैं, और सच तो यह है कि किसी भी सीजन में 'वैम्प' कभी नहीं जीती हैं।"

अन्य प्रमुख खबरें