Bigg Boss 20 में नॉमिनेट हुईं आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह

खबर सार :-

Bigg Boss 20: इस हफ़्ते बिग बॉस 20 के घर में दो या चार नहीं, बल्कि कुल 11 कंटेस्टेंट्स को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया है; इस लिस्ट में काजी से लेकर आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी तक के कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।
Bigg Boss 20:  नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में रोज नए-नए झगड़े और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, यह और भी मजेदार होता जा रहा है। सलमान खान के शो में पहले ग्रुप्स बने थे, लेकिन अब दोनों गुटों में दरारें आ रही हैं, जिससे घर के अंदर बड़े बदलाव और ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब शो के हालिया एपिसोड में, नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे को नॉमिनेट किया गया। दोनों पर तलवार लटक रही है। इस मुश्किल घड़ी में  भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दोनों के समर्थन में आगे आई हैं और उन्होंने फैंस से इन दोनों कंटेस्टेंट को बचाने के लिए वोट करने की अपील की है।

आम्रपाली दुबे के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के सपोर्ट में एक खास पोस्ट शेयर किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में उन्होंने अपनी पुरानी दोस्त और साथी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कहा कि आम्रपाली बहुत अच्छा गेम खेल रही हैं और लोगों से उन्हें बचाने के लिए वोट करने की अपील की।

आम्रपाली के बारे में लिखते हुए अक्षरा ने कहा, "वह नॉमिनेशन में हैं और अब हमारी बारी है कि हम उन्हें अपना प्यार दिखाएं। आम्रपाली अपना गेम बहुत अच्छे से खेल रही हैं; वह मजबूती से डटी हुई हैं और अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। तो दोस्तों, आइए वोट करके उन्हें जरूर सपोर्ट करें।" आम्रपाली पर गर्व जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी स्टार को इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर चमकते हुए देखना हमेशा खास लगता है। आइए भोजपुरी दर्शकों की ताकत और प्यार दिखाएं। हर एक वोट मायने रखता है; आइए उनके लिए हर वोट का इस्तेमाल करें।"

रीति तिवारी को लेकर कही ये बात

इसके अलावा, अक्षरा सिंह ने मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के सपोर्ट में भी आवाज उठाई है। उन्होंने लोगों से रीति को भी सपोर्ट करने की अपील की। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीति तिवारी की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "इंसान गलतियां करते हैं; कोई गिरता है, सीखता है और फिर उठता है। 'बिग बॉस' का सफर भी कुछ ऐसा ही है कभी संतुलन बिगड़ता है, फिर खुद को संभालना होता है और हर अनुभव के साथ आगे बढ़ना होता है।"

एक्ट्रेस ने कहा कि रीति तिवारी अभी युवा हैं और उन्हें मौकों की जरूरत है। अक्षरा सिंह ने लिखा, "रीति तिवारी को गेम के कुछ पलों के आधार पर ही नहीं आंकना चाहिए। प्लीज उन्हें सपोर्ट करें, नॉमिनेशन से बचाएं और उनके लिए वोट करें। उस लड़की को सीखने, आगे बढ़ने और चमकने दें।"

ये भी पढ़ेंः- कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी निजी जिंदगी को न बनाएं तमाशा'

एक साथ 11 सदस्य हुए नॉमिनेट

दरअसल सोमवार, 28 सितंबर को बिग बॉस ने इस हफ़्ते के नॉमिनेशन टास्क का ऐलान किया, जिसमें घर वालों को जोड़ियां बनाकर आपसी सहमति से एक व्यक्ति को नॉमिनेट करना था। अगर वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाते, तो दोनों कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो जाते। कई जोड़ियों के बीच आपसी सहमति न बन पाने के कारण, 11 सदस्य एक-एक करके डेंजर जोन में आ गए। जिसमें रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल है।

दोनों को एक साथ बुलाया गया था, उन्हें आपसी सहमति से यह तय करना था कि उनमें से कौन सुरक्षित रहेगा और किसे नॉमिनेट किया जाएगा। रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे इस बात पर आपसी सहमति नहीं बना पाईं कि नॉमिनेशन के लिए कौन आगे आएगा। नतीजतन, बिग बॉस के नियमों के अनुसार, रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे दोनों को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।

FAQ (पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न)....

1. बिग बॉस 20 में किन भोजपुरी सितारे किया गया नॉमिनेट ? 

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे को नॉमिनेट किया गया है।

2. आम्रपाली  और रीति तिवारी के समर्थन में किस एक्ट्रस ने अपील की है ? 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के समर्थन में वोट की अपील की है।

3. आम्रपाली  दुबे और रीति तिवारी को बिग बॉस 20 में नॉमिनेट किया गया ?

बिग बॉस के नियमों के अनुसार, नॉमिनेशन टास्क से यह तय होना था कि जोड़ी का कौन सा सदस्य सुरक्षित रहेगा और किसे नॉमिनेट किया जाएगा; हालांकि, आपसी सहमति न बन पाने के कारण, दोनों को ही उस हफ़्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः- मनोरंजन जगत के वे चर्चित युवा सितारे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अन्य प्रमुख खबरें