Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास, उदिति सिंह पर किया था कमेंट
खबर सार :-
Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अब, 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान, रीति तिवारी को उदिति सिंह पर की गई पर्सनल टिप्पणियों के लिए फटकार लगाते हुए नजर आएंगे।
खबर विस्तार : -
Bigg Boss 20: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' दर्शक काफी पसंद आ रहा है। फैंस हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दौरान सलमान खान घर वालों से बातचीत करते हैं और उनके कामों पर सवाल उठाते हैं। अब, बिग बॉस हाउस का माहौल एक बार फिर गरमाने वाला है। हाल ही में एक प्रोमो (Latest promo) सामने आया जिसमें सलमान खान मनोज तिवारी की बेटी, रीति तिवारी को फटकार लगाते हुए नजर आएंगे। इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ कई कंटेस्टेंट के लिए खतरा बन सकता है।
गुस्से में नजर आए सलमान खान
दरअसल आने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड के प्रोमो में सलमान काफी गुस्से में नजर आए हैं। वह हाल के घरेलू झगड़ों और काजी व उदिति के बारे में रीति तिवारी की विवादित टिप्पणियों को लेकर काफी नाराज दिखे। प्रोमो में सलमान रीति को 'डिस' टास्क के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने के लिए डांटते हुए दिख रहे हैं।
सलमान खान ने रीति तिवारी को लगाई फटकार
प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, "रीति, यह अब तक का सबसे बुरा 'डिस' था। तुम्हें अपनी हद में रहना चाहिए और सम्मान दिखाना चाहिए। तुम्हारी भाषा बिल्कुल गलत दिशा में जा रही थी।" इसके बाद उन्होंने रीति की टीम के सभी सदस्यों स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और यंग डीएसए को भी फटकार लगाई। उनसे सवाल किया कि वे हंस क्यों रहे थे और उन्होंने रिति को रोका क्यों नहीं। सलमान बोलते हैं- रीति, काजी से बहुत ज्यादा जलती हैं और इनसिक्योर हैं, जिस पर रीति ने कहा- जेलस तो मैं नहीं हूं… मुझे यह इंसान पसंद नहीं है।
ये भी पढ़ेंः- बच्चों के लिए जी रही हूं...Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
फिर भाईजान ने घरवालों से कहा, तुम्हारा कॉमन सेंस कहां है? तुम सब उसे बढ़ावा दे रहे थे जबकि वह और ज्यादा बदतमीज होती जा रही थी। क्या उसे वहीं रोकना तुम्हारी जिम्मेदारी नहीं थी? अगर यह 'डिस' तुम्हारी बहन के लिए होता, तो क्या तुम इसे होने देते?"
सलमान के सख्त रवैये से घरवाले हैरान
सलमान खान के सख्त रवैये से सभी घरवाले हैरान रह गए। सलमान की डांट के बाद जहां रीति तिवारी शांत नजर आईं, वहीं आसिफ और बाकी घरवाले भी चुप रहे। हालांकि, सलमान के रवैये से यह साफ हो गया है कि ‘बिग बॉस 20’ के घर में किसी भी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस हफ्ते एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में ईशा रिखी और यंग डीएसए शामिल हैं। 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में, कुशल तंवर (गुल्लू) को दूसरी बार घर का कैप्टन चुना गया।
6 सितंबर को हुई थी 'बिग बॉस 20' की शुरुआत
'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर को हुई। इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। इस शो में MC मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिशफा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह (उर्फ स्काउटOP), रोहेद खान, यंग DSA और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं। 'बिग बॉस' एक भारतीय हिंदी रियलिटी शो है जो डच फॉर्मेट 'बिग ब्रदर' पर आधारित है। 'बिग बॉस 20' कलर्स पर प्रसारित होता है और दर्शक इसे JioHotstar पर भी देख सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः- कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी निजी जिंदगी को न बनाएं तमाशा'
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22
-
‘शक’ की रिलीज से पहले राघव ने परिणीति को खास अंदाज में दी बधाई
2026-09-21
-
आयुष्मान खुराना बने राजश्री के ‘प्रेम’, बोले- सपना सच हो गया
2026-09-21