Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक, भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

खबर सार :-

Bigg Boss 20 के घर के अंदर कई ग्रुप बन गए हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच गहरी दोस्ती भी देखने को मिल रही है-जैसे आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच की बॉन्डिंग। हालांकि एक कमेंट की वजह दोनों में दरार पड़ गई।
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में अब पक्के दोस्त भी एक-दूसरे के दुश्मन बनने लगे है। हाल ही के एपिसोड में, सिर्फ एक शब्द को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिससे घर का माहौल गरमा गया। दरअसल हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट लव गिल ने प्यार से भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को 'टुनटुन' दिया। बस इतनी सी बात पर आम्रपाली पारा चढ़ गया और उन्होंने इसे 'बॉडी-शेमिंग' कह दिया। इसके बाद दोनों सहेलियों के बीच तीखी बहस हो गई।

बता दें कि लव गिल ने 'टुनटुन' शब्द प्यार से इस्तेमाल किया था, लेकिन इस टिप्पणी से आम्रपाली को बहुत बुरा लगा। बाद में, उन्होंने लव गिल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्हें लव से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी; लेकिन अपनी गलती मानने के बजाय, लव ने आम्रपाली पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी।

लव गिल- आम्रपाली दुबे में जमकर हुई बहस

लव गिल का कहना था कि उन्होंने यह शब्द प्यार की वजह से इस्तेमाल किया था, न कि किसी बुरी नीयत से। लेकिन आम्रपाली को यह बात बुरी लगी। उन्हें लगा कि उनके फिगर और वजन का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने लव से साफ-साफ कहा कि उन्हें एक अच्छे दोस्त से ऐसी बात सुनने की उम्मीद नहीं थी। 

ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: खाने के लेकर माही विज-आम्रपाली दुबे में हुई भयंकर लड़ाई, इमोशनल हुईं दोनों एक्ट्रेस

आम्रपाली को लगा कि अगर लव बस यह मान लेतीं कि उनकी बातें दुखद थीं और भविष्य में उन्हें 'टुनटुन' न कहने का वादा करतीं, तो उन्हें अच्छा लगता। हालांकि, माफी मांगने के बजाय लव ने आम्रपाली को खरी-खोटी सुनाई। उसने साफ़-साफ़ कहा कि वह उसे ताने मारना बंद करे और खुद को इतना खास दोस्त न समझे। इस व्यवहार से आम्रपाली को बहुत दुख पहुंचा। बातचीत के दौरान, लव गिल ने कहा कि उन्हें 'टुनटुन' नाम से जुड़े खास अर्थों के बारे में पता नहीं था। आम्रपाली ने जवाब दिया कि यह तो जाहिर सी बात है, क्योंकि हर कोई जानता है कि 'टुनटुन' नाम किसके साथ जुड़ा है।

जानें कौन थीं टुनटुन

गौरतलब है कि 'टुनटुन' मशहूर भारतीय अभिनेत्री और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का लोकप्रिय स्क्रीन नाम था। हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमेडी और किरदारों के लिए मशहूर यह अभिनेत्री 'टुनटुन' नाम से ही लोकप्रिय हुईं। वह अपने भारी-भरकम शरीर के लिए भी जानी जाती थीं। इसी वजह से आम्रपाली को यह कमेंट बॉडी शेमिंग लगा। अब देखना होगा कि सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर लव गिल की क्लास लगाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ेंः- ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', धुरंधर- हनुमान अंश को छोड़ा पीछे

अन्य प्रमुख खबरें