Bigg Boss 20: खाने के लेकर माही विज-आम्रपाली दुबे में हुई भयंकर लड़ाई, इमोशनल हुईं दोनों एक्ट्रेस

खबर सार :-

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में हर दिन के साथ ड्रामा बढ़ता जा रहा है। 15 सितंबर के एपिसोड में आम्रपाली दुबे का गुस्से वाला अवतार देखने को मिला।
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में लगातार प्रतियोगियों के बीच विवादों का सिलसिला देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 20 का 10वां एपिसोड ड्रामा, बहस और कप्तानी की लड़ाई से भरपूर था। घर में चल रहे कैप्टेंसी टास्क ने जहां प्रतियोगियों के बीच की पसंद-नापसंद को सामने ला दिया, वहीं शो में माही विज (Mahhi Vij ) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के बीच पहले से चल रही तनातनी एक बार फिर सामने आ गई है। माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच हुई भयंकर लड़ाई ने पूरे एपिसोड का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

खाने को लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे

वैसे तो 'बिग बॉस' के घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी को लेकर अक्सर प्रतियोगियों के बीच बहस देखने को मिलती है। हालिया घटना की शुरुआत भी किचन के काम और खाने को लेकर शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर तीखे कमेंट करने लगे। बहस के दौरान माही ने आम्रपाली की भोजपुरी अस्मिता को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। इसके बाद घर का माहौल काफी गर्म हो गया और दोनों की नाराजगी साफ नजर आने लगी।

दरअसल आम्रपाली दुबे खाना बना रही थीं। इसी बीच माही विज आईं और खाना बनाने के तरीके के बारे में अपनी राय देने लगी। इस पर आम्रपाली जो किचन संभालने वाले ग्रुप का हिस्सा हैं को खाना बनाते वक्त माही का दखल पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। आम्रपाली ने कहा कि अगर वह किचन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं तो उन्हें अपने तरीके से खाना बनाने की इजाजत दी जानी चाहिए। 

ये भी पढ़ेंः- बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, आम्रपाली से हुई तीखी बहस, अरिश्फा के तेवर देख हर कोई हैरान

वह इस बात से भी परेशान थे कि माही खुद खाना नहीं बनाती हैं, लेकिन लगातार उनके खाना बनाने के तरीकों पर सवाल उठा रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई और बात कड़े शब्दों तक पहुंच गई। विवाद के बाद माही विज काफी गुस्से में नजर आईं। वह घर के बाकी सदस्यों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आईं और इस दौरान रोती भी नजर आईं।

माही ने कहा थूकते होंगे भोजपुरी के लोग

अपने घर में कुक होने के बारे में बात करते हुए माही ने कहा, ''मुझे खाना बनाना नहीं आता. मेरे घर पर एक रसोइया है. कुक रखने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है.'' इसके बाद माही ने अपने खिलाफ कही जा रही बातों पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, ''वे बहुत मतलबी हैं।'' मामला यहीं नहीं रुका. बहस के दौरान माही ने कहा, ''भोजपुरी लोग इस पर थूक रहे होंगे.''

वहीं आम्रपाली ने भी माही विज को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. किचन में उसने माही को खाना बनाते वक्त वहां से दूर रहने को कहा। इस पर माही ने जवाब दिया, 'तुम मेरे लिए बिल्कुल भी मायने नहीं रखते।' इसके बाद आम्रपाली ने माही के खाना पकाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब माही खाना बनाती हैं तो 16 लोगों के लिए भी पर्याप्त खाना नहीं बनता है।

इमोशनल हुईं दोनों एक्ट्रेस

उधर काजी तौकीर ने माही से कहा कि आप स्टार हैं, फुटेज किसी को न दें। जब आम्रपाली यह सुनती है तो कहती है कि मैं 15 साल से घर पर नहीं बैठी हूं। इसके बाद आम्रपाली भी रोने लगीं। वह भावुक हो जाती है। वह कहती हैं कि जब आप एक कलाकार होते हैं तो आपको बुरा लगता है जब आपको किसी दूसरे कलाकार के सामने अपनी प्रतिभा साबित करनी होती है। भोजपुरी वाले देश की सरकार बनाते हैं, ये लोग मुझसे स्टारडम की बात करेंगे। दूसरी ओर माही भी भावुक होकर रोती हुई भी नजर आईं।

लड़ाई और ड्रामा से भरपूर एपिसोड 

गौरतलब है कि ये लड़ाई एपिसोड में ड्रामा जरूर लाती है, लेकिन यहीं पर शो थोड़ा कमजोर हो जाता है। बिग बॉस में लड़ाई-झगड़े खेल का हिस्सा हैं, लेकिन जब मुद्दा पीछे छूट जाता है और बहस निजी हमलों तक पहुंच जाती है तो यह मनोरंजन कम और शोर ज्यादा लगने लगता है। वहीं नॉमिनेशन का दबाव भी परिवार वालों पर है। रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी को पहले ही नामित किया जा चुका है। ऐसे में कैप्टेंसी और नॉमिनेशन दोनों ही आने वाले एपिसोड में घर के समीकरण बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- तुम्हें स्वीपर तक की नौकरी नहीं मिलेगी... राखी सावंत के विवादित बयान पर भड़कीं कंगना रनौत

अन्य प्रमुख खबरें