Bigg Boss 20: चाय को लेकर बिग बॉस का घर बना अखाड़ा, मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी

खबर सार :-

बिग बॉस 20 के तीसरे एपिसोड में, रीति तिवारी और मैरी कॉम के बीच किचन के कामों को लेकर बहस हुई। यह झगड़ा चाय बनाने और काम बांटने को लेकर शुरू हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20 Latest Promo: टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरु हो चुका है। शो शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बाते हैं, लेकिन घरवालों के बीच झगड़े शुरू हो गए हैं। कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बिग बॉस का अखाड़ा बन गया है। इस बीच बिग बॉस 20 के तीसरे एपिसोड का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें  छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार व BJP सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच चाय और किचन के कामों को लेकर तीखी बहस होती दिख रही है।

बॉक्सर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी

बिग बॉस 20 द्वारा शेयर किए गए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि मैरी कॉम स्काउटओपी (ScoutOP) से पूछती हैं कि उनके साथ बर्तन धोने की ड्यूटी और किसे दी गई है। पास खड़ी रीति कहती हैं कि बर्तन धोना उनकी ही ड्यूटी है, लेकिन अभी वह घर में सबके लिए चाय बना रही हैं। फिर मैरी कॉम तीखे अंदाज में पूछती हैं, "चाय बनाने में कितना समय लगता है?" रीति को यह सवाल बुरा लगता है और वह मैरी से कहती हैं कि चाय वह खुद बना लें। इसके बाद मामला बढ़ जाता है।

रीति मैरी से कहती हैं, "मुझे पता है कि मुझे क्या करना है। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन प्लीज मेरे पीठ पीछे मेरे बारे में बात मत कीजिए।" रीति की बात सुनकर मैरी भी चुप नहीं रहतीं और जवाब देती हैं, "पूरी दुनिया मुझे जानती है। मुझे नहीं पता कि तुम कौन हो।" यह जवाब सुनकर रीति गुस्से में कहती हैं कि दुनिया जल्द ही मैरी कॉम का एक अलग रूप देखेगी। 

ये भी पढ़ेंः- बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, आम्रपाली से हुई तीखी बहस, अरिश्फा के तेवर देख हर कोई हैरान

कैसे शुरू हुआ विवाद

दरअसल यह विवाद असल में घर के अंदर काम और जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ था। बिग बॉस के घर में, हर कंटेस्टेंट को रोजाना किचन में खाना बनाना और चाय बनाना और सफाई जैसे काम सौंपे जाते हैं। रोजमर्रा के कामों को लेकर अक्सर बड़े झगड़े होते हैं। मैरी कॉम यह पक्का करना चाहती थीं कि हर कोई अपना काम ठीक से करे। जब रीति ने चाय बनाने का सुझाव दिया, तो मैरी को लगा कि शायद वह अपना काम टाल रही है या अपनी ज़िम्मेदारियों को हल्के में ले रही है। रीति ने मैरी को जवाब दिया कि वह कप्तान नहीं है, यानी उसे दूसरों को आदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। प्रोमो देखने के बाद दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इन दोनों के बीच यह बहस कैसे आगे बढ़ती है। 

Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स को मिली एंट्री

'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की 16 जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। मैरी कॉम और रीति तिवारी के अलावा शो की लाइनअप में कनिका मान, माही विज, कुशल टंडन, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह (ScoutOP), रोहेद खान, यंग DSA और लव गिल शामिल हैं। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और JioHotstar पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ेंः- 'बाप पर मत जाना'...Bigg Boss 20 के मंच पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत

अन्य प्रमुख खबरें