बच्चों के लिए जी रही हूं...Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम

खबर सार :-

Bigg Boss 20: मैरी कॉम को अक्सर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उन मुश्किलों के बारे में बात करते हुए देखा जाता है जिनका उन्होंने सामना किया है। अब मैरी ने खुलासा किया है कि वह अपनी जान देना चाहती थीं।
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20: टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स अब असली रूप सामने आने लगा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, इसमें हिस्सा लेने वाले सेलेब्रिटीज अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को याद करके भावुक हो रहे हैं। जहां उदिति, ईशा रिखी, गुल्लू और कनिका मान पहले ही अपने पुराने रिश्तों के बारे में बात कर चुके हैं, वहीं अब वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम ने अब अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है।

मैरी कॉम का छलका दर्द

दरअसल बुधवार के एपसोड में ईशा रिखी को आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम और कनिका मान शांत करवा रहे थे।  इसी दौरान मैरी कॉम भी अपने मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं। मैरी कॉम ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्होंने सब कुछ खत्म करने के बारे में सोचा था, लेकिन अपने छोटे बच्चों की वजह से उन्होंने हार नहीं मानी। उन काले दिनों को याद करते हुए मैरी फूट-फूटकर रो पड़ीं। मैरी कॉम ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स ईशा रिखी, रीति तिवारी और कनिका मान के साथ अपने संघर्षों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भले ही दुनिया उन्हें बॉक्सिंग रिंग में उनकी ताकत के लिए जानती है, लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसे पल भी आए हैं जब वह पूरी तरह टूट गई थीं।

देश के लिए दी कई कुर्बानियां

मैरी ने कहा, "मैंने बचपन से ही बहुत कुछ सहा है। मैंने अपने परिवार, अपने राज्य और अपने देश के लिए कई कुर्बानियां दी हैं। मेरे जैसे कौन लड़ सकता है? यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। मैं एक ऐसी एथलीट हूं जो मेडल जीतना चाहती है; मेरे लिए एक या दो मेडल काफी नहीं हैं। मुझमें अभी भी जीतने की भूख है, लेकिन उम्र की वजह से अब मैं हिस्सा नहीं ले सकती।" बातचीत के दौरान, मैरी कॉम ने कहा कि अब उनके लिए अपनी भावनाएं जाहिर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जहां पहले वह बहुत रोती थीं, वहीं अब उन्हें अपने आंसू रोकने की जरूरत महसूस होती है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत रोई हूं। अब मुझे धीरे-धीरे अपने आंसू रोकना सीखना होगा।"

ये भी पढ़ेंः- कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान ! बिग बॉस ने बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दी चुनौती

मैरी कॉम का संघर्षों भरा रहा बॉक्सिंग करियर 

बता दें कि मैरी कॉम भारत की सबसे सफल बॉक्सर्स में से एक हैं। मणिपुर की रहने वाली मैरी ने अपने शानदार करियर और संघर्ष भरे सफर के जरिए ग्लोबल स्टेज पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने छह बार (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018) महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वह विश्व चैंपियनशिप में आठ पदक जीतने वाली एकमात्र मुक्केबाज हैं। इसके अलावा, वह पांच बार की एशियाई मुक्केबाजी चैंपियन भी हैं। मणिपुरी मुक्केबाज डिंग्को सिंह से प्रेरित होकर उन्होंने मुक्केबाजी शुरू की, हालांकि शुरुआत में उनके पिता इसके खिलाफ थे। उन्होंने छिपकर प्रशिक्षण लिया और इस दौरान कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया।  फिलहाल मैरी और उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम के चार बच्चे हैं।

रीति तिवारी पर क्यों भड़के काजी तौकीर

'बिग बॉस 20' हाउस में 'डिस बैटल' टास्क के दौरान तब भारी हंगामा मच गया, जब रीति तिवारी ने काजी तौकीर और उदिति सिंह के रिश्ते पर निजी टिप्पणियां करके सारी हदें पार कर दीं। बहस इतनी बढ़ गई कि रीति आपा खो बैठीं और नेशनल टेलीविज़न पर काजी को भद्दी गालियां दीं; यह सुनकर उदिति रोते हुए वहां से चली गईं, जबकि काजी ने गुस्से में अपनी जैकेट फेंक दी। रीति के इस व्यवहार से सोशल मीडिया पर फैंस में काफी नाराजगी है; लोग उनके पिता मनोज तिवारी को टैग कर रहे हैं और उनसे रीति को तमीज सिखाने की अपील कर रहे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान इस बदतमीजी पर क्या एक्शन लेंगे।

ये भी पढ़ेंः- रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा, बोलीं-'धोखेबाज होते हैं इंसान'

अन्य प्रमुख खबरें