कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान ! बिग बॉस ने बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दी चुनौती
खबर सार :-
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' प्रोमो में सलमान खान उन लोगों की आलोचना करते दिखे जो दूसरों को उनकी उम्र, वजन, लुक्स, परिवार, नाकामियों और मातृत्व को लेकर ट्रोल करते हैं।
खबर विस्तार : -
Bigg Boss 20: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में मां बनने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। मातृत्व के खूबसूरत अहसास से गुजर रहीं कटरीना के शारीरिक बदलावों और वजन को लेकर कुछ ट्रोलर्स लगातार मजाक उड़ा रहे थे। अब, बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान (Salman Khan) इस मामले में अपनी करीबी दोस्त के समर्थन में उतर आए हैं। साथ कैटरीना को ट्रोल करने वालों को जमकर फटकारा लगाई। इस दौरान भाईजान इतना गुस्सा हो गए कि वो खुद टी-शर्ट उतार दी और ट्रोलर्स को खुली चुनौती दे डाली।
ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान
दरअसल 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' स्पेशल एपिसोड में सलमान खान का एक अलग ही रूप देखने को मिला। उन्होंने उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई जो मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले स्वाभाविक बदलावों का मजाक उड़ाते हैं या उनका अनादर करते हैं। सलमान खान ने साफ तौर पर कहा कि बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए एक बहुत बड़ी और सम्मानजनक यात्रा होती है, इस बारे में घटिया बातें करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने उन आलोचकों को खरी-खोटी सुनाई जिन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर एक्ट्रेस को निशाना बनातें हैं। इसे उन नेटिजन्स पर कटाक्ष माना जा रहा है जो कैटरीना कैफ को बॉडी-शेम कर रहे हैं।
कैटरीना के समर्थन में उतरे भाईजान
बता दें कि कैटरीना कैफ नवंबर 2025 में मां बनीं। हाल ही में वह अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुईं, जहां वजन बढ़ने की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। सलमान ने कैटरीना को ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कटरीना कैफ के लिए अपना पूरा सपोर्ट जताया और फैंस से भी संवेदनशील बनने की अपील की।
दरअसल शनिवार के एपिसोड में सलमान ने कंटेस्टेंट ScoutOP के सोशल मीडिया और गेमिंग कम्युनिटी से जुड़े एक बयान का जिक्र किया। सलमान ने कहा कि आज सोशल मीडिया एक बड़ा प्रोफेशन बन गया है। बड़ी संख्या में लोग गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया से जुड़ी दूसरी गतिविधियों के जरिए रोजगार और पहचान पा रहे हैं। हालांकि, ट्रोलिंग इसी प्लेटफॉर्म का एक दूसरा पहलू भी है।
ये भी पढ़ेंः- ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', धुरंधर- हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
ट्रोलर्स को सिखाई तमीज
भाईजान ने समझाया कि जब कोई व्यक्ति आगे बढ़ रहा होता है तो उसे नीचे खींचने की कोशिश अक्सर वही लोग करते हैं जो खुद पीछे रह गए हैं। बिग बॉस ने कहा कि जिस व्यक्ति को आप बुरा-भला कह रहे हैं, जिसके शरीर और वन पर टिप्पणी कर रहे हैं और जिसके रूप-रंग का मजाक उड़ा रहे हैं, वही व्यक्ति किसी न किसी तरह आपके कंटेंट और आपकी कमाई का हिस्सा बन रहा है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे से किसी पर उंगली उठाना बहुत आसान है, लेकिन जब बात किसी महिला के मातृत्व और सम्मान की हो, तो ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपनी हदें पार करते हैं, उन्हें सही समय पर मुंहतोड़ जवाब देना बहुत जरूरी हो जाता है।
बिग बॉस ने बीच शो में उतारी टी-शर्ट
इस दौरान सलमान खान इतना गुस्सा हो गए कि वो खुद अटोपी, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी और कहा उन्हें भी उनकी उम्र की वजह से निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा, 'मुझे भी काफी ट्रोल किया जाता है। बुड्ढा हो गया है। भाई 60 साल का हो गया हूं। आपकी बॉडी हमेशा मैंने प्यार किया वाली नहीं हो सकती है।' इस तरह की ट्रोलिंग की वजह पर सवाल उठाते हुए सलमान ने पूछा, "आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं और क्यों?"
SALMAN KHAN took his T-shirt off on live telecast of #BiggBoss20 and silenced the so called trollers in his own style.
— Pαѕнα (@ibeingxpasha_) September 19, 2026
60 yrs old and still carrying a physique most can only dream of.
The OG Fitness Icon for a reason.#SalmanKhan ???? pic.twitter.com/E84uGCJrdR
हर तरफ सलमान के बयान की हो रही तारीफ
जैसे ही सलमान खान का बयान सामने आया, वह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा। उनके फ़ैन्स और आम लोग कैटरीना कैफ़ के समर्थन में आवाज़ उठाने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स इस कदम को एक साहसी पहल बता रहे हैं जो एक सकारात्मक संदेश देती है और ट्रोलिंग के बढ़ते कल्चर पर गंभीर सवाल उठाती है।
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ की शादी विक्की कौशल से हुई है। इस जोड़े ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। शादी में सिर्फ़ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कैटरीना और विक्की अब विहान नाम के एक बेटे के माता-पिता हैं।
ये भी पढ़ेंः- Deepika Padukone: रणवीर सिंह के घर खुशियों ने दी दस्तक, पत्नी दीपिका पादुकोण ने दूसरी बेटी को दिया जन्म
अन्य प्रमुख खबरें
-
Deepika Padukone ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता
2026-09-20
-
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक
2026-09-19
-
Oscar 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
2026-09-19
-
'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशिर्वाद
2026-09-18
-
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
2026-09-17
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10