रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा, बोलीं-'धोखेबाज होते हैं इंसान'
खबर सार :-
सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयान से सुर्खियों में हैं। उन्हें आज एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने कहा कि इंसान धोखेबाज होते हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह किसे टारगेट कर रही थीं।
खबर विस्तार : -
Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है। पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही है। सुनीता लगातार गोविंदा पर निशाना साध रही हैं, कभी नाम लेकर तो कभी इनडायरेक्टली इशारों-इशारों में। हाल ही में, गोविंदा को अपनी को-स्टार कोमल के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जिससे दोनों के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ीं। अब गोविंदा मंगलवार शाम को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा दरबर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। गोविंदा को उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ भी देखा गया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कोमल जल्द ही गोविंदा की आने वाली फिल्म "रूपा" से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करेंगी।
सुनीता आहूजा ने मारा ताना
इसके बाद अगले ही दिन गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया, जिसे सोशल मीडिया पर गोविंदा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सुनीता ने अपने बयान में सीधे तौर पर गोविंदा का नाम नहीं लिया। उनका बयान उनके पालतू कुत्ते विंटर को लेकर था, लेकिन उनके शब्दों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
दरअसल गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें सुनीता बिना किसी का नाम लिए कहती सुनाई कहती, "इंसानों से प्यार मत करो, वे धोखा देते हैं...जानवरों से प्यार करो देखों ये हमेशा आपसे चिपके रहते हैं। इस वीडियो सामने आने के बाद हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि सुनीता ने ये तंज गोविंदा पर मारे हैं, क्योंकि गोविंदा लगातार कोमल के साथ देखे जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः- कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान ! बिग बॉस ने बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दी चुनौती
कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे थे गोविंदा
इस साल के गणपति उत्सव में गोविंदा और सुनीता एक साथ नहीं दिखे। उन्होंने यह पर्व अलग-अलग मनाया। हालांकि, गोविंदा अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ दिखाई दिए थे। गोविंदा जहां लालबागचा राजा पंडाल में अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। पुजारी ने दोनों के माथे पर तिलक लगाया। इस दौरान एक्टर ने पारंपरिक सफेद कपड़े पहने थे, जबकि एक्ट्रेस ने लाल और सरसों के रंग के कपड़े चुने।
जबकि सुनीता आहूजा अकेले दर्शन करने पहुंची थीं। जिसके बाद उनके रिश्ते के बारे में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई।हालांकि गोविंदा और सुनीता दोनों की ओर से इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को उनके रिश्ते की स्थिति का पुख्ता प्रमाण नहीं माना जा सकता।
सुनीता आहूजा ने दी थी तलाक की अर्जी
सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2025 में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी थी। याचिका में उन्होंने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, उन्होंने 19 अगस्त को अर्जी वापस ले ली। इस दौरान सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा तलाक के बाद कोमल से शादी करने वाले थे, इसीलिए उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया। सुनीता आहूजा 19 अगस्त को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। उनके साथ बेटा यशवर्धन भी था।
गोविंदा-सुनीता में क्यों बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि जुलाई में, गोविंदा ने रानी को अपनी आने वाली फिल्म "रूपा" में अपनी नई को-स्टार के तौर पर मीडिया से मिलवाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मामला गरमा गया। सुनीता का आरोप है कि गोविंदा का रानी के साथ अफेयर चल रहा है। सुनीता ने कहा था कि 62 साल के एक्टर को अपनी बेटी की उम्र की औरत के साथ घूमने में शर्म आनी चाहिए और उन्होंने रानी के कपड़ों का भी मजाक उड़ाया था। यहां तक गोविंदा को शुगर डैडी तक कह दिया था। इसके बाद, एक्टर ने अपनी पत्नी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि गोविंदा ने रियलिटी स्ट्रीमिंग शो "लॉक अप" में अपनी पत्नी को पूरा सपोर्ट किया था और उनके एलिमिनेशन के बाद उन्हें रिसीव करने भी गए थे।
ये भी पढ़ेंः- 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यामी गौतम-कार्तिक आर्यन समेत कई सम्मानित, अनंत नाग को फाल्के अवाॅर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31