गोविंदा की कमबैक फिल्म पर पत्नी सुनीता का बयान, कहा- 'मेरी और बेटे की बात कीजिए'
खबर सार :-
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा काफी लंबे समय बाद सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं। इस पर उनकी पत्नी सुनीता ने बड़ी बात कही है।
खबर विस्तार : -
Govinda Film: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा लंबे समय बाद फिल्म रुपा से सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। एक ओर जहां फैंस उनके कमबैक से काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी सुनीता ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसे काफी विवादित माना जा रहा है। उनका कहना है कि वो सिर्फ बेटे यशवर्धन और अपनी फिल्म की बात करना चाहती हैं।
गोविंदा की आने वाली फिल्म पर सुनीता की प्रतिक्रिया
हाल ही में गोविंदा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी कि वो फिल्म रुपा से सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं। बता दें कि पूरे 7 साल बाद वो बॉलीवुड में वापसी करेंगे। एक ओर जहां फैंस उनके वापसी से काफी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी सुनीता ने गोविंदा के कमबैक पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनने के बाद उसे काफी विवादित माना जा रहा है। रियलिटी शो से बाहर आने के बाद सुनीता शुक्रवार को मुंबई के एक इंवेंट में शामिल होने के लिए गई थीं, जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। जब उनसे पूछा गया कि गोविंदा की फिल्म रुपा के बारे में आपको पहले से जानकारी थी या नहीं। इस पर मुंह बनाते हुए कहा कि देखिए ये जगह नहीं है, रुपा-वूपा की बात करने के लिए। इस पर उन्होंने आगे कहा कि आप लोग सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की आने वाली फिल्म के बारे में बात कीजिए।
बेटे की तारीफ में सुनीता ने कही ये बड़ी बात
उन्होंने आगे कहा कि एकता कपूर हमारी प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने काफी पैसा खर्चा किया है। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि आप लोग हर जगह सिर्फ यशवर्धन और सुनीता की बात कीजिए। उन्होंने कहा मुझे किसी और के बारे में बात नहीं करना। जब उनसे पूछा गया कि गोविंदा अपने बेटे का काफी काबिल मानते हैं, इस पर आप क्या सोचती हैं, तो उन्होंने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि हां वो काफी टैलेंटेड और संस्कारी है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने उसे पाला है। 100 प्रतिशत वो काफी आगे जाएगा। उन्होंने लोगों से प्यार और सपोर्ट बनाए रखने की बात की।
फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया
गोविंदा की आने वाली फिल्म को लेकर सुनीता द्वारा कही गई बात से उनके फैंस काफी हैरान हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने लिखा कि शायद इनको जलन हो रही है, वहीं दूसरे ने लिखा कि कुछ भी कहो पिता तो पिता होता है। एक अन्य फैन ने लिखा कि सुनीता ने गोविंदा के लिए कुछ अच्छा सुनने की उम्मीद नहीं की है। फिलहाल आपको बता दें कि कमबैक फिल्म से गोविंदा एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक पर बनी थी '3 इडियट्स' ? आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
अन्य प्रमुख खबरें
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09