सोनम वांगचुक पर बनी थी '3 इडियट्स' ? आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
खबर सार :-
Aamir Khan Sonam Wangchuk: आमिर खान ने आखिरकार भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर चिंता जताई है। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि थ्री इडियट्स फिल्म में अमिर ने जो किरदार निभाया था वह सोनम वांगचुक के कामों से....
खबर विस्तार : -
Sonam Wangchuk Hunger Strike: जाने-माने भारतीय इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग तीन हफ़्तों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका वजन काफी कम हो गया है। हर कोई उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहा है। कई बॉलीवुड हस्तियां सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आई हैं। जबकि अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan ) को उनके समर्थन में कुछ न बोलने पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था। लोगों का कहना है कि थ्री इडियट्स फिल्म में अमिर ने जो किरदार निभाया था वह सोनम वांगचुक के कामों से ही प्रेरित था।
आख़िरकार, आमिर खान ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है; उन्होंने यह भी साफ किया कि 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में उनका किरदार 'फुंसुक वांगडू' व रैंचो , सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। यह फिल्म सोनम वांगचुक के बारे में नहीं बनाई गई थी; असल में, फिल्म बनाते समय वे उन्हें जानते भी नहीं थे।
अमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म लगान की स्क्रीनिंग के दौरान, दर्शकों में से एक व्यक्ति ने पूछा कि क्या सोनम वांगचुक 3 इडियट्स के लिए प्रेरणा थे। आमिर ने जवाब दिया, "नहीं, ऐसा नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम फिल्म बना रहे थे, तब हमें सोनम के बारे में पता नहीं था।" उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मैंने हाल ही में चतुर (ओमी वैद्य) वाला एक वीडियो देखा था, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू (राजकुमार हिरानी), न ही अभिजात जोशी (लेखक) और न ही मुझे सोनम वांगचुक के बारे में पता था। हालाँकि, सोनम हर तरह से सही काम कर रहे हैं। हमें उनका और उनके काम का सम्मान करना चाहिए। खुद सोनम ने कहा है कि *3 इडियट्स* का किरदार उन पर आधारित नहीं था।"
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर क्या बोले अमिर
Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर बात करते हुए आमिर ने कहा, "हर कोई उनकी सेहत और भलाई को लेकर चिंतित है। हमें उम्मीद है कि सब कुछ सकारात्मक रूप से खत्म होगा। हम सभी उम्मीद करते हैं कि वह भूख हड़ताल खत्म कर दें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।"
करीब तीन हफ्तों से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक
गौरतलब है कि एजुकेटर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब तीन हफ्तों से भूख हड़ताल पर हैं। वे 'कॉकरोच पार्टी' के समर्थन में और NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उपवास कर रहे हैं। जिससे लगातार उनकी सेहत विगड़ती जा रहा है। हर कोई उनकी सेहत को लेकर चिंतित है। उनकी हड़ताल के समर्थन में कई राजनीतिक पार्टियां और बॉलीवुड हस्तियां आगे आई हैं।
ये भी पढ़ेंः- ‘सोनम वांगचुक को दें शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी’, जंतर-मंतर में बोले अरविंद केजरीवाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09