बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, फैंस को दी ये नसीहत
खबर सार :-
Katrina Kaif: मां बनने के बाद शरीर में बदलाव आना आम बात है, फिर भी महिलाओं को अक्सर इसके लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है। कैटरीना कैफ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ; जब एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के बाद पहली बार लोगों के सामने आना शुरू किया तो....
खबर विस्तार : -
Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को मां बनने के बाद वजन बढ़ने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, उन्होंने पहली बार ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बॉडी-शेमिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें खुद का चीयरलीडर बनना चाहिए। यूके में अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) की पहली सालगिरह के मौके पर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स से बात करते हुए कैटरीना ने सोशल मीडिया कमेंट्स और उनके मनोवैज्ञानिक असर पर अपने विचार शेयर किए।
कैटरीना कैफ ने पहली बार ट्रोलिंग पर खुलकर की बात
कैटरीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की राय सामने आती हैं। ऐसे में, यह जरूरी है कि इन कमेंट्स से अपनी आत्म-मूल्य (self-worth) की भावना कम न होने दें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दूसरों की राय के आधार पर फैसले लेने लगता है, तो उसकी अपनी पसंद तय करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। एक्ट्रेस के अनुसार, दूसरों की टिप्पणियों से अपनी पहचान और आत्म-सम्मान को अलग रखना जरूरी है। कैटरीना ने आगे कहा कि भले ही दुनिया कभी-कभी आपकी तारीफ करे, लेकिन ऐसे पल भी आते हैं जब आपको खुद का हौसला बढ़ाना पड़ता है।
ये भी पढ़ेंः- पुणे में राजकीय सम्मान के साथ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि
कैटरीना कैफ ने फैंस को सलाह दी
उनके बयान का वीडियो सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की। कई लोगों ने अपना समर्थन जताया और उनकी बातों को समझदारी भरा बताया। कैटरीना के संदेश को उन लोगों के लिए भी अहम माना जा रहा है जो ऑनलाइन आलोचना का सामना कर रहे हैं। उनका मानना है कि दूसरों की राय पर निर्भर रहने के बजाय खुद पर भरोसा करना और अपनी अहमियत को पहचानना कहीं ज्यादा जरूरी है।
महिलाओं को सलाह देते हुए कैटरीना ने कहा कि हमें खुद को वैसा ही स्वीकार करना चाहिए जैसे हम अभी हैं। उन्होंने कहा, "हम जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों और हालात से गुजरते हुए बदलते रहते हैं। इसलिए, खुद को अपनाना और खुद से प्यार करना सीखना जरूरी है।"
इससे पहले सलमान खान ने लगाई थी क्लास
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल नवंबर 2025 में अपने बेटे 'विहान कौशल' के माता-पिता बने। हाल ही में, जब मुंबई में गणेश चतुर्थी के जश्न के दौरान कैटरीना को देखा गया, तो कुछ यूजर्स ने प्रेग्नेंसी के बाद उनके लुक और वजन को लेकर उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने खुलकर उनका बचाव किया। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस के एक एपिसोड के दौरान, प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन, उम्र और लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करने के चलन की सार्वजनिक रूप से निंदा की और कैटरीना का समर्थन किया।
FAQ...
1- प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर कैटरीना कैफ को क्यों ट्रोल किया गया ?
दरअसल बेटे के जन्म के बाद कैटरीना कैफ पहली बार गणेश चतुर्थी के दौरान सबके सामने आईं थी। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बाद उनके लुक और बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
2- बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर कैटरीना कैफ ने क्या प्रतिक्रिया दी?
कैटरीना कैफ ने लंदन में अपने ब्रांड के कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया की बातें हमारे आत्म-सम्मान को प्रभावित न करें, क्योंकि हर कोई अपनी राय रखता है और हमें खुद को स्वीकार करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः- नाना पाटेकर की मौत को गोवा पुलिस ने ‘अप्राकृतिक’ मानकर दर्ज किया केस, परिजनों के दर्ज होंगे बयान
अन्य प्रमुख खबरें
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05