बांग्लादेश में पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों में आगजनी से हालात और बिगड़े
खबर सार :-
17 फरवरी को प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी। इस दौरान देश में पुलिस पर 400 हमले हुए हैं। उधर,अपदस्त पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भी स्वदेश वापसी की बात कर जहाज की मांग कर रही हैं। यह मामला तूल पकड़ रहा है।
खबर विस्तार : -
ढाका, बांग्लादेश में आगजनी, मारपीट, पुलिस पर अमले और थानों के लॉकअप में बंद अपराधियों को छुड़ाने जैसी वारदातें रोज हो रही हैं। वर्तमान में चुनी हुई सरकार भी देश के हालात संभाल नहीं पा रही है। उधर, निर्वासित जिंदगी जी रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी वतन वापसी का ऐलान कर दिया है। सबसे ज्यादा बवाल अवामी संगठन को बैन कर आतंकी घोषित करने के कारण मचा हुआ है।
बांग्लादेश के ताजा हालातों पर ढाका ट्रिब्यून ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें कहा गया है कि 17 फरवरी को प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी। उसके बाद से नौ महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इन दौरान देश में कई बार हिंसात्मक वारदातें हुई हैं। मार्च से अक्टूबर के बीच के आंकडे भी प्रकाशित किए गए हैैं।
इस दौरान देश में पुलिस पर 400 हमले हुए हैं। इस संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जनवरी से अक्टूबर की रक्षात्मक हालत दयनीय हो गई है। हमलों की संख्या बढ़कर 484 हो गई। नवंबर भर बांग्लादेश सुलगता रहा हैं। एक पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतार दिया गया।
यह भी पढ़ें :देवी अहिल्या की नगरी में तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव आज से, गूजेंगे हंसराज रघुजवंशी के भजन
जून में हमलों में आई कमी तो नवंबर में फिर बढ़े
शेख हसीना का क्षेत्र गोपालगंज माना जाता है। यहां पर सबसे ज्यादा हिंसा हुई। थाने फूंके, वाहन जलाए, अपराधी छुड़ाए, लेकिन सत्तावाले पहली सरकार जैसे हालात में है। नेता, मंत्री और अधिकारी चाहते तो हैं, लेकिन गिरफ्तारियां नहीं कर पा रहे हैं। मस्जिद से उठती एक आवाज में बवाल की पटकथा का पता चल जाता है। कट्टरपंथी इस आवाज को रोकना भी नहीं चाहेंगे। इसका फायदा हथकड़ी लगे संदिग्धों को मिल रहा है। पुलिस हिरासत से इनको छुड़ाया जा रहा है।
पुलिस के गश्ती दलों पर हमले हो रहे हैं। सरकार को फेल करने की तैयारी चल रही है या कुछ और? क्योंकि वस्त्र उद्योग वाले भुखमरी की ओर बढ रहे हैं। इनके काम के ठिकाने बंद हैं। इस कारण बवाल बढ़ गए हैं। नवंबर के पहले 23 दिनों में हमलों के दौरान कम से कम 21 पुलिसकर्मी घायल हुए। अप्रैल में 66 हमले हुए। मार्च में 63 और मई में 55 घटनाएं दर्ज की गईं। जून में कमी के बाद अक्टूबर और नवंबर में यह संख्या फिर से बढ़ गई।
बांग्लादेश का बुनियादी ढांचा भी तबाह हो रहा
इन हमलों से देश की हालत खराब हो रही है। बुनियादी ढांचे तबाह हो रहे हैं। सरकार किसी की बन जाए, यह जख्म भरे नहीं जा पाएंगे। एक और बड़ी चिंता यह है कि पुलिस पर हुए हमलों से जुड़े मामलों में जांच और मुकदमों की प्रगति को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। 2024 के बड़े जन विद्रोह के दौरान पुलिस के घातक बल प्रयोग और उसके बाद पुलिस बल के खिलाफ हुई हिंसा का असर अभी भी बना हुआ है। ढाका विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च के एसोसिएट प्रो. और अपराध विश्लेषक डॉ. तौहिदुल हक ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस पर बार-बार होने वाले हमले कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
देश वापसी को पागलपन कहने को लेकर हिंसाएं बढ़ीं
पुलिस अधिकारी मुनीरा ने बताया कि फ्रंटलाइन पुलिसकर्मियों की सुरक्षा मजबूत करने, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने, खुफिया निगरानी बढ़ाने और हमलों में शामिल लोगों की पहचान करके उन्हें न्याय के दायरे में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, सरकार भी विपक्ष के साथ बैठक कर समाधान की कोशिश कर रही है,लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं निकाला जा सका है।
सरकार में मंत्री हुमायू कबीर ने सर्वदलीय बैठक में शेख हसीना की वतन वापसी के फैसले पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार जहाज की मांग की है। सरकार ने इसको पागलपन करार दिया है। सवाल यह है कि वह किस भरोसे पर देश वापसी की उम्मीद कर रही हैं। यह बात सही है कि काफी समर्थक उनकी पार्टी के लोग भी हैं।
सरकार का कहना है कि वह सजा पाई फरार कैदी
इस पर सहमति बन पाना कुछ कठिन हैै। सरकार का कहना है कि वह सजा पाई फरार कैदी की तरह हैं। उन्हें जेल में होना चाहिए। इधर, अवामी के बारे में कहा कि सरकार को अशांति की राह पर लाकर आतंकियों के मंसूबे हल नहीं होंगे। शेख हसीना की देशवापसी की इच्छा के पागलपन कहने के बाद से बवाल तेज है। क्योंकि उन्होंने मध्य दिसंबर तक वापसी की इच्छा जताई है।
यह भी पढ़ें : मैं सड़क निर्माण के खिलाफ नहीं, विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना सही नहींः सोहा अली खान
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत में निर्वासित जीवन जी रहीं हसीना, 16 दिसंबर को लौटना चाहती हैं बांग्लादेश
2026-11-24
-
सैन्य प्रशिक्षण के बीच साझा होगी तकनीक, आगे भी सहमति पर विकसित करेंगे युद्ध कौशल
2026-11-24
-
बदलते युद्धों की नई तकनीकों को परख रहीं हैं भारत-मलेशिया की सेनाएं
2026-11-23
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15