राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावाः रूस और यूक्रेन के बीच जल्द खत्म होगी खूनखराबे वाली स्थिति
खबर सार :-
अमेरिका के राष्ट्रपति इस बार पुतिन की कार्रवाई के खिलाफ बोलने के लिए विवश हो गए। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन पर आक्रामक प्रहार नहीं करने के लिए कहा है।
खबर विस्तार : -
वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिर इस बार खुलकर कहना ही पड़ा। रूस और यूक्रेन युद्ध में हर महीने हजारों लोग मारे जा रहे हैं। रूस के हमले में ज्यादा नुकसान यूक्रेन को हो रहा है। यह एक पूरी तरह से खूनखराबे वाली स्थिति बन गई है। डोनाल्ड ने फिलहाल की पहल से उम्मीद जताई है कि जल्द ही रूस और यूक्रेन के बीच कोई समझौता हो जाएगा। यह दावा उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद किया है।
हजारों लोग युद्ध में मारे जा रहे
रूसी हमले में लगातार यूक्रेन के लोग मारे जा रहे हैं। कई विद्युत ठिकाने, इमारतें ओर अस्पताल बर्बाद हो गए हैं। रूस से निपटने की शक्ति भी उसके पास नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी साझा की है। इसमें चीन में बातचीत का जिक्र किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की यदि बात सही है तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ काफी समय उनकी युद्ध विषय पर चर्चा की गई।
दावे के अनुसार कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन यूरोप के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सभी सैन्य आक्रामक कार्रवाइयों को वापस लें। उनकी बातचीत जिस भी दिन हुई होगी, यूक्रेन ने भी रूसी वायुयानों को ध्वस्त करने की खबर जारी की। एक ओर शांति के प्रयास चल रहे हैं, तो दूसरी ओर हमले जारी किए जा रहे हैं, इन हालातों में शंति के मार्ग निकल पाएंगे? हालांकि कि मेरी उम्मीद है कि इससे रूस और यूक्रेन के बीच कोई समझौता हो सके और वह भी जल्द से जल्द।
इन देशों में अमेरिका की तरह ही शर्त चल रही
यद्यपि पूरी दुनिया इसय युद्ध को रोकने के पक्ष मेें हैं। हर महीने हजारों लोग मारे जा रहे हैं। यह एक पूरी तरह से खूनखराबे वाली स्थिति बन चुकी है। उन्होंने अपील की कि अगर शांति समझौता हो जाता है तो यह दुनियाभर की उपलब्धि मानी जाएगी। उनका कहना है कि दोनों नेता चाहते हैं कि लड़ाई रुक जाए, लेकिन उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। दोनों देशों के अध्यक्षों में नाराजगी ही नहीं, दुश्मनी भी है। एक दूसरे के खून के प्यासे दिखते हैं। यहां पर इन देशों में अमेरिका की तरह ही शर्त चल रही है। ईरान पर अमेरिका भी वही कर रहा है जो पुतिन कर रहे हैं।
चुप होकर बैठ गया पाकिस्तान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जल्द समझौता हो सकता है और इससे युद्ध में हो रही जनहानि पर विराम लगेगा। ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रुटे के साथ भी बातचीत की। उसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। पहले वह खुद सामने नहीं आना चाह रहे थे, लेकिन बीच में बात खराब करवाने कोई नहीं आया। कभी भारत तो कभी चीन का भी मध्यस्थता में नाम आया,लेकिन गया कोई नहीं। अमेरिका के मामले में पाकिस्तान खूब उछला था, लेकिन फिर तुर्किए के साथ बातचीत के बाद चुप होकर बैठ गया। भारत तटस्थ रहा।
दुनियावालों के रोजगार भी मिटने लगे
ट्रंप ने कहा कि उनकी अपील का उद्देश्य रूस और यूक्रेन के बीच जल्द समझौते की राह तैयार करना है। यह युद्ध दुनिया के लिए खतरा बन गया है। हवाएं जहरीली हो रही हैं। उन्होंने इसे एक मजबूत संभावना बताते हुए कहा कि हर महीने हजारों लोगों की जान जा रही है और युद्ध में भारी तबाही हो रही है। आमदनी सिमट रही है। लोग भूखे मर रहे हैं। रोजगार मिट रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द समझौता होने से इस रक्तपात को रोका जा सकेगा।
अमेरिका से कम मिल रही आर्थिक मदद
ट्रंप ने पहले प्रयास किए थे, लेकिन इस युद्ध को सुलझाना उनके लिए भी कठिन हो गया। जेलेंस्की ने शर्ताें के आधार पर बात मानने से इंकार कर दिया। अमेरिकी प्रमुख को लगा था कि उनके लिए आसान काम होगा। जब जेलेंस्की ने नहीं मानी तो ट्रंप ने भी आर्थिक मदद कम कर दी। इससे वह मिसाइल का पता नहीं लगा पा रहा है। अब तो दोनों में अनबन है। उन्होंने कूटनीतिक प्रयासों में शामिल अमेरिकी प्रतिनिधियों से बात की और उनका मानना है कि अभी भी कोई समझौता संभव है। पिछले सप्ताह भी तीन देशों ने इस युद्ध को रोेकने की मांग की थी। इसकी निंदा की गई थी।
यह भी पढ़ेंः WhatsApp पर अब तय समय पर अपने आप भेजें संदेश, दुनिया भर में शुरू हुआ शेड्यूल फीचर का विस्तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
09 माह से विदेशों में शेख हसीना, पुलिस पर 400 हमलों के बाद मांगा जहाज
2026-11-25
-
भारत में निर्वासित जीवन जी रहीं हसीना, 16 दिसंबर को लौटना चाहती हैं बांग्लादेश
2026-11-24
-
सैन्य प्रशिक्षण के बीच साझा होगी तकनीक, आगे भी सहमति पर विकसित करेंगे युद्ध कौशल
2026-11-24
-
बदलते युद्धों की नई तकनीकों को परख रहीं हैं भारत-मलेशिया की सेनाएं
2026-11-23
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16