इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को Overheating से बचाएंगे ये टिप्स, जरूर करें फॉलो
खबर सार :-
गर्मियों के मौसम में पारा बढ़ने के साथ ही हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का पारा भी बढ़ने लगता है, ऐसे में इन्हें एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। मोबाइल, लैपटॉप और राउटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जो कि लगातार काम करते हैं, वह गर्मी के मौसम में तेजी से हीट करते
खबर विस्तार : -
Device Overheating: गर्मियों के मौसम में पारा बढ़ने के साथ ही हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का पारा भी बढ़ने लगता है, ऐसे में इन्हें एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। मोबाइल, लैपटॉप और राउटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जो कि लगातार काम करते हैं, वह गर्मी के मौसम में तेजी से हीट करते हैं, ऐसे में उनकी परफॉर्मेंस भी प्रभावित होती है। कई बार यह हैंग होने लगते या फिर अचानक बंद भी हो जाते हैं। इससे लोगों का काम बुरी तरह प्रभावित होता है। अगर आप Device Overheating की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको हम कुछ जरूरी Tips बताने वाले हैं, जिससे फॉलो करके आप इस समस्या से बच सकते हैं।
हवादार जगह पर रखें डिवाइस
अगर आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप को खुली जगह पर रखते हैं तो वह जल्दी गर्म नहीं होते हैं। हालांकि, यह जरूर ध्यान रखें कि उन पर सीधी धूप न पड़े। इसे आप कूलर या फिर पंखे के पास रखकर ठंडा रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने अपने घर में कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर या फिर राउटर को दीवार से सटा कर रखा है तो Device Overheating की समस्या आ सकती है। ऐसे में दीवार से उनके बीच थोड़ी दूरी बनाकर रखें, इससे डिवाइस से निकलने वाली गर्मी सही तरीके से बाहर निकल पाती है और वह ठंडी बनी रहती है।
एक ही जगह पर डिवाइस रखने से बचें
Device Overheating की समस्या से बचने के लिए आपको लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट या फिर चार्जर को एक ही जगह पर रखने से बचना चाहिए। ऐसा अगर आप करते हैं तो डिवाइसेस जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाते हैं। इन्हें अलग-अलग जगह पर रखें तो यह ठंडे बने रहेंगे। अगर आपका Laptop ज्यादा हीट हो रहा है तो आप Cooling Pad का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ज्यादा हीट होने पर डिवाइसेस कर दें बंद
Device Overheating होने पर आपके पास सबसे बेस्ट ऑप्शन उसे कुछ समय के लिए बंद कर देना है। कुछ समय तक बंद रहने पर डिवाइस पूरी तरह ठंडा हो जाएगा और फिर सही तरीके से काम कर सकेगा। दरअसल, गर्मी के मौसम में हम जितना खुद का ख्याल रखते हैं, उतना ही ज्यादा ख्याल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का भी रखना चाहिए। इससे वह सही तरीके से परफॉर्म भी कर सकेंगे और लंबे समय तक चलेंगे भी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गूगल क्लाउड में छंटनी की खबरें गलत, सिर्फ 30 पद हुए खत्म
2026-11-24
-
डेटा सेंटर बूम से 2030 तक बढ़ेगी 3.5 करोड़ वर्गफुट वेयरहाउसिंग मांग
2026-11-16
-
Honor Magic10 सीरीज में मिल सकता है 200MP कैमरा और LOFIC तकनीक
2026-11-15
-
Samsung Galaxy A18 4G सिंगापुर में लॉन्च, चिपसेट में बदलाव
2026-11-14
-
Microsoft की सेवाएं ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप, यूजर्स परेशान
2026-11-13
-
ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में हुई बड़ी तरक्की
2026-11-12
-
Honor ला रही है 8000mAh बैटरी वाला नया वाइड-स्क्रीन फोन
2026-11-11
-
सैमसंग ला रहा है रोलेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, वर्टिकल स्क्रीन से होगी नई शुरुआत
2026-11-11
-
WhatsApp का मेगा प्लान! AI, पेमेंट और चैट में होंगे बड़े बदलाव
2026-11-11
-
Realme 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानिए नए फोन में क्या मिलेगा
2026-11-07
-
व्हाट्सएप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ला रहा है आईओएस जैसे चैट प्रीव्यू फीचर्स
2026-11-06
-
Honor 700 सीरीज का डिजाइन आधिकारिक रूप से सामने आया
2026-11-06
-
iQOO 16s स्मार्टफोन मलेशियाई SIRIM डेटाबेस में हुआ सर्टिफाइड
2026-11-06
-
Motorola Signature 27 लॉन्च: 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स
2026-11-05
-
ट्राई के नए नियम: अब आईपी आधारित होंगे टेलीकॉम नेटवर्क
2026-11-03