मोबाइल में मिला सुसाइड नोट की गुत्थी उलझी, जयपुर में एक मकान में मिले तीन शव
खबर सार :-
आर्थिक तंगी के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों के सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। यह जयपुर की भट्टा बस्ती इलाके में बताया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या कहा जा रहा है कि एक सुसाइड नोट घटनास्थल पर मिला है।
खबर विस्तार : -
जयपुर, राजस्थान के जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में एक ही घर में तीन लोगों के शव मिलने से आसपास दहशत का माहौल है। अज्ञात सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि एक मकान में तीन लोग बेहोश हलत में हैं। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और मकान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस ने बताया कि भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर के पास यह मकान स्थित है। इस घर में एक महिला और उसकी बेटी और बेटा रहते थे।
तीन लोगों को बेहोशी की हालत में देखा गया
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक ही घर में तीन लोगों को बेहोशी की हालत में देखा गया। इस घटना ने लोगों को दहला दिया। जब तक पुलिस वहां पहुंची, सभी की मौत हो चुकी थी। सवाल यह है कि आखिर उनके इलाज के प्रबंध क्यों नहीं किए गए? पुलिस अधिकारी दिलीप ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार सुबह का यह मामला है। इसमें करीब साढ़े आठ बजे की घटना बताई जा रही है। पुलिस को उसके सुत्रों से पता चला कि मकान में तीन लोग बेहोश हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो तीनों को अलग-अलग कमरे में पाया गया।
पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला
इनमें दो शव महिलाओं के पड़े हुए थे। जबकि 35 साल के करीब व्यक्ति का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला। एक फोन पड़ा था। इसके बाद तीनोें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इस टीम ने मोबाइल पर सुसाइड नोट पाया है। इसमें आर्थिक तंगी को कारण माना गया। यद्यपि अभीतक पुष्टि नहीं की जा सकी है।
FAQ
1. पुलिस ने जानकारी देने वालों का नाम नहीं लिया?
पुलिस को उसके सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कमरे में बेहोशी की हालत में तीन लोग पड़े हैं। अभी फॉरेंसिक टीम ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि फोन किसका है। पुलिस को मौके पर मिले मोबाइल से ही सूचना दी गई थी या कहीं किसी और माध्यम से जानकारी मिली। बहरहाल अभी यह विषय पुलिस के पास ही है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि जांच की जा रही है। सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।
2. युवक के बारे में नहीं दी जानकारी
युवक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। इसमें महिला और उसकी बेटी का जिक्र किया गया है। इस परिवार के सदस्य क्या कोई काम करते थे? इसकी भी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि अचानक इतनी बड़ी घटना होने का कारण स्पष्ट नहीं है। तीनों लोग बेरोजगार थे या कुछ और बात है। बड़ा सवाल तो यह है कि जानकारी मिलने के बाद ही उनके बचाने के उपाय क्यों नहीं किए गए। किसी को इतनी बडी घटना की भनक क्यों नहीं हो सकी।
3. मकान किराए का है या निजी
लोगों के मन में यह सवाल जरूर उत्पन्न हो रहा है कि जिस मकान में यह लोग रहते थे, यह इनका अपना निजी या यह किराए पर रहते थे? यह तीन कमरे वाले मकान में रहते रहे हैं। अलग-अलग रूम में शव मिले हैं। मकान बड़ा होने की स्थिति में यह स्पष्ट नहीं करता है कि वह आर्थिक रूप से बेहद परेशान थे। पुलिस को यह जानकारी भी देनी चाहिए कि उनकी पड़ोस वालों के साथ कैसे संबंध थे? हालांकि जिस किसी ने यह खबर सुनी वह हैरान रह गया। उनके किसी के चीखने या चिल्लाने की आवाज क्या किसी ने सुनी, यह भी जरूरी सवाल बनता है।
यह भी पढें : संसद का सामना करने से बच रही बालेंद्र शाह सरकार, 13 अध्यादेशों से 155 कानूनों में संशोधन
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में सर्दी के बीच चोरी की वारदातें, सूने मकानों से लाखों की नकदी-जेवर गायब
2026-11-25
-
मुकदमों से बचने के लिए गड़ासे से सिर किया धड़ से अलग, गंगा में सिर तो धड़ कुएं में फेंका
2026-11-24
-
मुरैना में मैरिज गार्डन से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
2026-11-24
-
शिमला में बाबा नीम करौरी की तपोस्थली संकटमोचन मंदिर में चोरी का खुलासा
2026-11-24
-
नाबालिग ने की पिता और बहन की हत्या, दोस्त के साथ शव 10 किमी दूर फेंका
2026-11-21
-
ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटा, नीचे दबकर चकनाचूर हुईं दो कारें
2026-11-20
-
MP के सीहोर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी व बेटे के शव मिले
2026-11-18
-
वाराणसी के होटल में युवक ने प्रेमिका का गला रेता, फांसी लगाकर दी जान
2026-11-17
-
एआई से तेजी से बढ़ रहे बच्चों के यौन शोषण के मामले
2026-11-16
-
लखनऊ: भूत भगाने के नाम पर महिला डॉक्टर से 67 लाख की ठगी
2026-11-16
-
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 23 की मौत
2026-11-13
-
कर्नाटक पुलिस ने एक ही परिवार के हत्याकांड मामले में सभी 7 शव बरामद किए
2026-11-10
-
Facebook पर बनी बुलंदशहर की lover की गाजियाबाद में हत्या, पांच महीने पहले हुई थी दोस्ती
2026-11-10
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04