जनादेश से सीना जोरी कर रहे हैं Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बताया तर्कहीन पार्टी

खबर सार :-

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की कार्यशैली और उनके चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल आलोचना और आरोप लगना जानती है। उनके पास सबूत नहीं रहते। इससे जाहिर है कि वह झूठ बोलते हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास किसी मुद्दे पर तर्क नहीं है।
Rahul Gandhi पहले आरोप लगाते हैं फिर माफी मांगते हैं, Anurag Thakur ने कहा खुद पर भी नियंत्रण नहीं

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने आज भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से पहले अपनी पूरी बात रखी। इसमें वह राहुल गांधी को घेरते नजर आए। अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहां की राहुल गांधी कहने को तो नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन वह एक ऐसे नेता हैं, जिनको ना तो तथ्यों का पता है और ना ही तर्कों का। राहुल गांधी के खिलाफ आज भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने हमला बोला है।

राहुल गांधी को किसी नियमों की जानकारी नहीं

इसी कड़ी में अनुराग ठाकुर ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा मुख्यालय में की। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा है कि राहुल गांधी को किसी नियमों की जानकारी नहीं है। बस इतना पता है की अराजकता कैसे फैलानी है। देश को अस्थिर करने के लिए वह पूरी कोशिश कर रहे हैं। देश के संवैधानिक परंपराओं और व्यवस्थाओं को वह चकनाचूर करने पर लगे हुए हैं। पूरी दुनिया में देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले राहुल गांधी को देश कभी माफ नहीं करेगा।

यह भी पढ़ेंः-तरंग शक्ति 2026: राजनाथ सिंह ने बताई भारत की सैन्य ताकत, AMCA और स्वदेशी रक्षा तकनीक पर दिया जोर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जो वोट चोरी की बात कर रहे हैं, वह खुद जनादेश से सीना जोरी कर रहे हैं। उनके पास कोई तर्क नहीं है। किसी पैटर्न पर बात नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी हवा हवाई बातें करते हैं। राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह खुद पहले आरोप लगाते हैं और उसके बाद सबूत नहीं दे पाते हैं। जब सबूत नहीं दे पाते हैं तो अदालत के सामने जाकर उनको गिड़गिड़ाना पड़ता है।

देशभर में प्रदर्शन कर झूठा प्रचार कर रहा इंडिया गठबंधन

उन्होंने 1999 चुनाव हारने के बाद हर बार हार का ठीकरा किसी न किसी पर फोड़ देते हैं। राहुल गांधी उस्ताद है। वह हार का ठीकरा कभी चुनाव आयोग पर तो कभी मुख्य चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराते हैं। इस बार जिस तरह से विपक्ष ने निर्वाचन आयोग को मोहरा बनाकर देश भर में प्रदर्शन कर माहौल बनाया है, उससे जनता भ्रमित है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के प्रयासों को झूठा साबित करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस और प्रदर्शन किए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास गए। जब वहां उनसे शिकायत के साथ प्रमाण मांगे गए तो वह इधर-उधर झांकने लगे। आज तक वह एक भी सबूत देने में सक्षम नहीं रहे हैं। उनकी ऐसी हरकतें यह सब करती है कि वह केवल भ्रम फैला रहे हैं। राष्ट्रपति से मिलने के बाद वह मुख्य न्यायाधीश के पास भी गए। वहां उन्होंने सर्वोच्च अदालत को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश की। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी  दोनों का काम देश में अराजकता फैलाना है।

जेब में संविधान की पुस्तक रखने से देशभक्त नहीं बन जाते

कोर्ट ने कहां भी है कि आपके पास सबूत हैं तो आप उन्हें लेकर आएं। आप याचिका दायर कर 13 तारीख को अदालत आएं। कांग्रेस अपने आप को सभी संवैधानिक संस्थाओं से ऊपर मांनती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस संविधान कुचलने का काम कर रही है।

केवल हाथ और जेब में संविधान की पुस्तक रखने से देशभक्त नहीं बन जाते हैं। उन्होंने कहा जिस पार्टी ने हमेशा चुनाव में जीतती रही, आज वह धांधली की बात कर रही है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी के तमाम नेता वैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब बूथ लूट जिए जाते थे। वॉलेट बॉक्स लूट लिए जाते थे। अनुराग ठाकुर ने कहा की देश को अराजकता की ओर नहीं ले जाने देंगे।

यह भी पढ़ेंः-असम में चलेगा राहुल गांधी के खिलाफ अभियान, हिमंता ने कहा-इनके झूठ से सावधान रहें

 


 

अन्य प्रमुख खबरें