भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे पटना में संबोधित, संविधान दिवस पर हो रहे कार्यक्रम
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी आज संविधान गौरव दिवस मना रही है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली में, जेपी नड्डा अहमदाबाद और नितिन नवीन को पटना में संबोधित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, संविधान दिवस को भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इस अवसर भाजपा देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है राज्य स्तरीय नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में दोपहर 3.30 बजे संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शहर के सभी सांसदों और आमंत्रित बुद्धिजीवियों के बीच अपने विचार साझा करेंगी। केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री जेपी नड्डा दोपहर 3.55 बजे सारंगपुर में बाबासाहेब बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, शाम 4.30 बजे वे पालड़ी स्थित टैगोर हॉल में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। संविधान गौरव दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नितिन नवीन पटना के ज्ञान भवन ऑडिटोरियम में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
संविधान गौरव दिवस को संविधान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस मौके पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर अपने-अपने विचार रखेंगे। संविधान पर पिछले 2 सालों से बड़ी बहस छिड़ चली है। इसलिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों आज इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक हैं। यद्यपि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। राजनीतिक दल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मना रहे हैं। यह दिन 1949 में संविधान सभा की ओर से भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद दिलाता है। उधर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सम्राट चौधरी बेतिया में आयोजित हो रहे संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ मार्च में शामिल होंगे।
संविधान की प्रस्तावना, इसके मूल भाव और मूल्यों को समझें
फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “हमारा संविधान नागरिकों के न्याय, स्वतंत्रता, समानता और नागरिकों की भाईचारे की भावना के अधिकारों को सुरक्षित करने का आधार है। साथ ही कहा कि अमृतकाल की इस यात्रा में आइए, हम सभी संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अक्षुण्ण रखने, राष्ट्रीय एकता और समरसता को और मजबूत करने तथा देश की सेवा में निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खुद को समर्पित करने का संकल्प लें। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई पक्ष-विपक्ष नेताओं ने गुरुवार को संविधान दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “इस अवसर पर, मैं बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और संविधान सभा के उन विशिष्ट सदस्यों को सादर नमन करता हूं, जिनकी दूरदृष्टि, बुद्धिमत्ता और समर्पण ने हमारे संविधान को आकार दिया और हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव रखी। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा हैं। इन संवैधानिक मूल्यों की गरिमा, पवित्रता और भावना को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, संविधान की प्रस्तावना, इसके मूल भाव और मूल्यों को समझें और उन्हें अपने आचरण तथा दैनिक जीवन में अपनाएं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजनीतिक लोकतंत्र तब तक कायम नहीं रह सकता, जब तक कि उसकी जड़ें सामाजिक लोकतंत्र में न हों। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक किताब नहीं है, यह राष्ट्र की आत्मा है। यह हर नागरिक की गरिमा की ढाल है, हर आवाज की ताकत है और न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व का संरक्षक है।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने कहा, प्रदेश आज अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका, युवा अवसरों का लाभ लें
अन्य प्रमुख खबरें
-
26/11 मुंबई हमले की बरसी: देशभर में आतंकियों की कायरता की निंदा, जान गंवाने वाले वीर सपूतों को नमन
2026-11-26
-
अयोध्या में टूटा भक्तों के पहुंचने का रिकॉर्ड, व्यापार भी हर साल से ज्यादा
2026-11-25
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23