आस्था का आवेगः 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या
खबर सार :-
अयोध्या इस बार दीपोत्सव, चौदह कोसी-पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान शहर पूरी तरह श्रद्धा से सराबोर रहा। इससे पहले इतनी भीड़ और कारोबार पहले कभी नहीं देखा। राम मंदिर दर्शन के साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही।
खबर विस्तार : -
अयोध्या, कार्तिक माह के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ पहुंच रही है। दीपोत्सव के बाद से यह संख्या निरंतर बढ़ती गई। 15 दिनों में करीब एक करोड़ भक्तों के पहुंचने की जानकारी मिल रही है। रामलाल के दर्शन करने के साथ अयोध्या में परिक्रमा के लिए भी लोग उत्साहित रहे। यही कारण है कि देश और दुनिया से अयोध्या पहुंचने वालों की संख्या बढ़ती गई। दीपोत्सव के बाद 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान अयोध्या श्रद्धालुओं से शराबोर रही। यहां के प्रमुख होटलों में बुकिंग फुल थी।
राम मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे
आवागमन के दौरान भी यातायात नियमों का पालन करते हुए लोग निकले जरूर, लेकिन कई जगह जाम के हालात बने। अयोध्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों को हुआ। इस दीपोत्सव पर भी राम मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। अयोध्या में फूलों की बिक्री भी खूब हुई। सूर्यकुंड, गुप्तार घाट और भरत कुंड में दर्शन करने वालों की संख्या भी हर साल से ज्यादा रही। पूरी अयोध्या नगरी राममय रही। दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती रही।
पंच कोसी परिक्रमा में लगभग 50 लाख भक्त थे
यदि सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 10 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। 14 कोसी परिक्रमा में 30 लाख और पंच कोसी परिक्रमा में लगभग 50 लाख भक्त थे। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दौरान भी 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा बताया गया है। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने राम मंदिर के दर्शन किए। हनुमानगढी़, सूर्यकुंड, गुप्तार घाट और भरतकुंड भी दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान शहर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गुलजार रहा। इस बार की सबसे ज्यादा चर्चा परिक्रमा मार्ग की रही।
भीड़ संभालने के लिए पुलिस का नेतृत्व सराहनीय रहा
यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद किए गए कायाकल्प की वजह से भी श्रद्धालु बढ़े। भीड़ संभालने के लिए भी पुलिस का नेतृत्व सराहनीय रहा। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, विस्तारित रेलवे स्टेशन और चौड़ी सड़कों के अलावा पार्कों, सड़कों, घाटों की सजावट ने लोगों को खूब लुभाया। इसके साथ ही दुकान चलाने वालों को भी कमाई का अच्छा अवसर मिला। फूल माला की बिक्री भी इस बार जमकर हुई। इससे पहले कभी इतना कारोबार नहीं हुआ। यह बात खुद स्थानीय व्यापारियों ने कही।
अयोध्या के सफाई अभियान पर भी विशेष ध्यान दिया गया
चारों ओर चमकती नजर आ रही अयोध्या में होटल, ऑटो रिक्शा और रेस्टोरेंट चलाने वालों की भी मौज रही। परिक्रमा के दौरान विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिकारियों को भी मिशन की तरह सफलता मिली। पिछले कई महीनो से किए गए सरकारी स्तर पर अधिकारियों के प्रयासों की सराहना हुई। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था के अलावा चिकित्सा व्यवस्था भी थी। दीपोत्सव और परिक्रमा के दौरान प्रशासन की सफलता की हर ओर सराहना की जा रही है। अयोध्या के सफाई अभियान पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
यह भी पढ़ें : कुंडा में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा-सनातन को कोई मिटा नहीं सकता
अन्य प्रमुख खबरें
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22