कार्तिगई दीपम के अवसर पर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी भक्तों से गुलजार, मदुरै में आस्था का जनसैलाब
खबर सार :-
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से पहले मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां पूरे कार्यक्रम स्थल पर करीब 6,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
खबर विस्तार : -
मदुरैः तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा व्यवस्था के तहत छह हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें केवल सिपाही या इंस्पेक्टर नहीं हैं, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के लिए 12 पुलिस अधीक्षक (एसपी) लगाए गए हैं। इनको पहाड़ी के तलहटी से लेकर पहाड़ों तक की सुरक्षा व्यवस्था देखनी हैै।
यह भी पढ़ें : सीधी बुवाई और रोपाई से तैयार धान की फसल की हार्वेस्टर से कटाई, उपज लगभग बराबर, लागत में बड़ा अंतर
तलहटी क्षेत्र में लगभग 1800 पुलिस लगाई गई
भक्तों का जनसैलाब पहुंचने लगा है। इसलिए तलहटी क्षेत्र में लगभग 1800 पुलिस लगाई गई है। पहाड़ें पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दीपम प्रज्वलित करने वाले स्थान पर दीप स्तंभ के चारों ओर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी गई है। कई दिनों की मंथन के बाद प्रशासन इस नतीजे पर पहुंचा है की पहाड़ी की तलहटी की निगरानी और पहाड़ों के ऊपर की निगरानी के तरीकों अलग अलग तरीके से की जाएगी।
मदुरई के जिला कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए ऐसे कठोर नियम बनाए गए हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसके सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। समिति के सदस्य पहाड़ी क्षेत्र में जाकर दीप जला सकते हैं। धार्मिक आयोजनों के मौके पर बड़ी संख्या में भगदड़ और दुर्घटनाएं होने के चलते सुप्रीम कोर्ट भी सख्त है। दीपम के दिन 24 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्वलित किया जाएगा।
पहाड़ पर चढ़ने पर 37 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया
श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के लिए पिछले करीब एक महीने से मंथन चल रहा था और इसको देर रात तक अंजाम दे दिया गया। जिला प्रशासन ने आम लोगों को पहाड़ी पर चढ़ने पर 37 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 37 घंटे की इस अवधि में पर्व का पूरा दिन उसके अगले दिन की सुबह का समय भी इसमें शामिल है। आम लोगों के लिए 25 नवंबर की सुबह 10ः00 तक इंतजार करना होगा।
इसके लिए तमिलनाडु सरकार बराबर कार्यक्रम की ओर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। इसमें कानून व्यवस्था को पूरी तरह से लागू कर दें। इसके अलावा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी आदेशों का पालन करते हुए मदुरई जिले में लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है।
पहाड़ी एरिया में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई
यह व्यवस्था सुरक्षा के लिहाज से लागू की गई है। किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन और विरोधों की अनुमति नहीं दी गई हैं। यह प्रतिबंध सोमवार रात 9ः00 बजे से लागू किया गया है और बुधवार सुबह 10ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही पहाड़ों में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका पूरा ध्यान दिया गया है। श्रद्धालु तलहटी से लेकर पहाड़ी एरिया तक परिक्रमा करते हैं, इसलिए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यहां पर आम जनता को पहाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए बुधवार 25 नवंबर की सुबह 10 बजे तक इंतजार करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि कार्तिगई दीपम के दिन, यानी 24 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाए। तिरुपरनकुंद्रम प्रवेश रैंप से जुड़ी सड़क के एक हिस्से तथा पहाड़ी की तलहटी और गिरिवलम मार्ग के बीच के क्षेत्र में लागू रहेगा। गिरिवलम वह परिक्रमा मार्ग है, जिस पर श्रद्धालु पहाड़ी की परिक्रमा करते हैं।
यह भी पढ़ें : Kharif Seeding area increased: खरीफ की फसलों का कुल बुवाई क्षेत्रफल 89 लाख हेक्टेयर के पार
अन्य प्रमुख खबरें
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22