असम में रास महोत्सव में छाईं बरखा रानी बिषया, बोलीं- ऐसा लगा जैसे वैकुंठ पहुंच गए हों
खबर सार :-
कामरूप, असम के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ ही कामरूप (ग्रामीण) जिले के छयगांव में आज से रास महोत्सव की शुरूआत की जाएगी। उधर लेहूगांव में यह आयोजन चल रहा है। इनमें सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत समागम देखने को मिलता है।
खबर विस्तार : -
कामरूप, 6 दिसंबर तक 13 दिवसीय कार्यक्रमों के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस बार के छयगांव रास क्षेत्र में 69वें रास महोत्सव का उद्घाटन असम सरकार के मंत्री कौशिक राय द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत के समय ही समिति के अध्यक्ष डॉ. कमला कलिता की उपस्थिति रहेगी।
यह भी पढ़ें : कर्नाटकः विरोध के बीच भद्रा वन से हाथियों के स्थानांतरण अभियान पर फिलहाल रोक
मुख्य वक्ता के रूप में ध्रुवज्योति डेका उपस्थित रहेंगे
इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में ध्रुवज्योति डेका उपस्थित रहेंगे। आयोजन से संबंधित धर्मध्वज आज सुबह डॉ. कमला कलिता ने फहराया। पूरे कार्यक्रम के लिहाज से हर दिन का आयोजन तय कर दिया गया है। इसमें रास महोत्सव के साथ जुड़े हुए सारंगपाणि नामक मुखपत्र का अनावरण पुलिस आयुक्त डॉ. पार्थसारथी महंत और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नारायण शर्मा एवं पलाशबारी के विधायक हिमांशुशेखर वैश्य समेत कई प्रमुख लोगों के मौजूद रहने की जानकारी दी गई है।
यहां होने वाले सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम में शाम को राधा-कृष्ण की युगल मूर्ति स्थापना, जय जगन्नाथ की प्रतिमा स्थापना, भागवत स्थापना को प्रमुखता दी गई है। इसके बाद पूजा का कार्यक्रम तय किया गया है। यहां पर हर दिन पूजा का सिलसिला चलता रहेगा और भागवत कथा भी कही जाएगी। शाम के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं। इसमें छह दिसंबर से सैताली और घोषानाम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
लेहूगांव सार्वजनिक रास महोत्सव का आयोजन चल रहा
7 दिनों तक सात यात्रा पार्टियों की प्रतियोगिता, अन्य दिनों में बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्ण प्रतियोगिता, जुबीन गर्ग संगीत प्रतियोगिता, भूपेंद्र संगीत प्रतियोगिता महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में रात को 10 बजे उपहार खेल महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। रात 11 बजे आमंत्रित छयगांव के विष्णु ज्योति मिनी थिएटर द्वारा नाट्य का मंचन लोगों को आकर्षित करेगा। इस पूरे आयोजन में 80 लाख रुपये के बजट खर्च करने की जानकारी दी गई है। रास महोत्सव में मुख्य मंडप बनाया गया है।
इसके अलावा 35 और मंडपों में मिट्टी की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। यहां पर एक और आयोजन होना है। इसमें आनंद मेला, सागरी सुरंग, जलपरी, भूत बंगला, व्यापार मेला महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल हैं। उधर, बिस्वनाथ के लेहू गांव में इन दिनों ग्रेटर लेहूगांव सार्वजनिक रास महोत्सव का आयोजन चल रहा है। यहां पर अभिनेत्री बरशा रानी बिषया अपनी प्रस्तुति से लोगों को लुभा रही हैं।
असम में रासलीला बहुत ही शानदार तरीके से मनाई जाती
उन्होंने मीडिया से भी बात की और कहा कि हमारे असम में रासलीला बहुत ही शानदार तरीके से मनाई जाती है। दरअसल, यह कार्यक्रम एक खुली जगह पर किया जाता है। इसमें वृंदावन का सेटअप बनाया जाता है। इसकी खासियत है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर रासलीला तक, सब कुछ नाटक के रूप में दिखाया जाता है। यह आयोजन कलाकार को भी वैकुंठ लगने लगता है। इसके पीछे आध्यात्मिक महत्व को एक कारण बताया है।
इस बार यहां का यह आयोजन भव्य है। इसका कारण है कि ग्रेटर लेहूगांव सार्वजनिक रास महोत्सव 25वें वर्ष (रजत जयंती) का जश्न मना रहा है। यह पांच दिनों तक चलता है। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और केलिगोपाल नाटकम मुख्य आकर्षण हैं। बरशा रानी बिषया (देवकी के रूप में) और मेघरंजनी मेधी व वैभवी गोस्वामी (राधा के रूप में), अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं।
यह भी पढ़ें : कार्तिगई दीपम के अवसर पर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी भक्तों से गुलजार, मदुरै में आस्था का जनसैलाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22