सीएम योगी ने कहा, प्रदेश आज अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका, युवा अवसरों का लाभ लें
खबर सार :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार जब बनाई, यहां रोजगार सृजित करना बड़ी चुनौती थी। उसे हमने स्वीकारा और प्रदेश को बीमार प्रदेश की छवि से बाहर निकाला।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को सेबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है। इसमें प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर और अर्थव्यवस्था का ग्रोथ बताया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को एक बड़ा बाजार और जनशक्ति वाला बाजार से बहुत आगे निकलकर अब युवाओं, कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों की प्रतिभा के दम पर बाजार में अपनी पहचान बनाने वाला राज्य बताया है।
उन्होंने कहा है कि प्रदेश को उत्सव प्रदेश में बदलना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती रही है, लेकिन इस काम को उन्होंने पूरा किया है। प्रदेश आज अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 नवंबर तक चलने की जानकारी दी है।
इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में लगेगा
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने की जानकारी दी। इंडिया एक्सपो मार्ट प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच तक ले जाने में मदद करेगा। यह प्रदेश के कारीगरों, उत्पादों तथा उद्योगों की मेहनत को उनकी वास्तविक कीमत दिलाने और पहचान दिलाने के काम आ रहा है। मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन के बारे में कहा है कि यह 2023 में शुरू किया गया था। इसके अपने उद्देश्य रहे हैं। उन्होंने कहा है की अकेले एमएसएमई केंद्र और ओडीओपी जैसे पहल प्रदेश में संचालित किये जा रहे हैं। इनके माध्यम से चार करोड़ से अधिक रोजगार सृजित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार में प्रदेश की सेवा का दायित्व संभाला और उस समय सबसे बड़ी चुनौती रोजगार सृजित करना था। इसे उन्होंने प्राथमिक आवश्यकताओं में बताया। उत्तर प्रदेश में एक जनपद एक व्यंजन जैसी मुहिम रंग ला रही है। पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा है की बीमार प्रदेश की छवि से बाहर निकाल कर उत्सव प्रदेश बनाना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। प्रदेश आगे बढ़ा है और ग्रोथ इंजन बन रहा है। निर्माण में प्रदेश की लगभग 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक की भागीदारी है।
यह भी पढें : ओवैसी का विपक्ष को ऑफर: भाजपा रोकनी है तो गठबंधन करें, यूपी चुनाव की तैयारी तेज
15 लाख करोड़ का हो चुका निवेश
पूरे देश के उद्यमी उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं। यहां पर अब तक 15 लाख करोड़ रुपए के निवेश की जानकारी योगी ने पत्र में दी है। रोजगार सृजित करने के लिए निवेश की जरूरत पड़ती है। प्रदेश के युवाओं को लाभ देने के लिए, रोजगार के लिए, आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ करना बेहद जरूरी था। इसीलिए इस प्रदेश में कुशल कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा है। बाजार में प्रदेश की पहचान केवल जनशक्ति ही नहीं है।
अक्सर मीडिया में यह बातें छपती रहती है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर एक मजबूत प्रदेश है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे बहुत जरूरी नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाले संसाधन ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते, इसे विकास का आधार माना है। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्ट अप नीति 2026 और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसी पहल का उन्होंने जिक्र किया है। यह पहल नवाचार कौशल उत्पाद विकास और बाजार से जोड़ने के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदेश में युवाओं की उद्यमशीलता अब वैश्विक बाजार पहुंच रही है। उनके उत्पादों को पहचान मिल रही है। इनका वास्तविक लाभ मिल रहा है। निवेश के लिए वैश्विक बाजार भी जरूरी हैं।
युवा आगे बढ़ें और अवसर का लाभ लें
उत्तर प्रदेश विकास के लिए बहुत अच्छा स्थान बना है। प्रदेश के विद्यार्थियों और भावी उद्यमियों को अवसर का लाभ उठाने के लिए कहा है। पत्र में कहा कि युवाओं को योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। बड़ी संख्या में आएं, नए संपर्क को और नए बाजार को समझें। सीएम ने कहा की युवा अपनी शक्ति क्षमता को पहचानें और उनको अवसर दें। जागरूक बनें। जागरूकता के बिना उद्यमिता को बड़ा कर पाना सरल नहीं है। उनका कहना था कि आसपास उपलब्ध अवसरों को पहचानने के लिए जागरूक होने की जरूरत है।
पत्र में छोटा सा प्रयास भी जरूरी और महत्वपूर्ण बताया है। ऐसा कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के स्वप्न को साकार करने के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी है। युवाओं के प्रयास से स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंचेगी। इसके बल पर ही प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पार करने में बल मिलेगा। सीएम ने अपने पत्र में युवाओं को कई बार प्रोत्साहित किया है। इससे पहले भी उन्होंने युवाओं को बढ़ चढ़कर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया है। युवा को प्रदेश की वैश्विक शक्ति के प्रति आकर्षित कराना बड़ा महत्व रखता है।
यह भी पढें : स्पोर्ट्स कारों में सजीं मोदी सरकार की 25 योजनाएं, पटना से काशी पहुंचीं 25 कार
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03