स्पोर्ट्स कारों में सजीं मोदी सरकार की 25 योजनाएं, पटना से काशी पहुंचीं 25 कार
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी की वाराणसी की रैली भाजपा के लिए यादगार रही। यहां 25 कारों में प्रधानमंत्री के 25 कार्य दर्शाए गए थे। इनमें स्लोगन भी लिखे थे।
खबर विस्तार : -
वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनके गुजरात में मुख्यमंत्री रहने से लेकर वर्तमान समय तक उनके देश के प्रति सेवाभाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है। जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में अलग-अलग आयोजन किये जा रहे हैं। इसी मौके पर पटना से काशी तक कार रैली निकली गई। जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर यह रैली आयोजित की गई थी। इसमें 25 कार शामिल हुईं।
रैली को देखकर यही लग रहा था कि वास्तव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने उत्सव मनाने का संकल्प लिया था, वह पूरा किया जा रहा है। केंद्र सरकार की एक कल्याणकारी योजना के पोस्टर और स्टीकर लगाकर कारों को सजाया गया था। इनमें स्लोगन भी उनके कामकाज को बता रहे थे। रैली का समापन रविवार की शाम के समय बाबतपुर स्थित विलेज रिसॉर्ट में हुआ। इस दौरान विजयी लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार रैली की संयोजक एवं बिहार बीजेपी की उपाध्यक्ष डॉ अमृत भूषण राठौर थीं। उन्होंने मीडिया के लोगों से बात भी की।
यह भी पढ़ें : भाजपा ने अपने वादे पूरा किए, इसलिए घबराई है पंजाब सरकार: ढिल्लों
बिहार के मुख्यमंत्री ने कारों को रवाना किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रैली के आयोजन पर कई बातें उन्होंने बताई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से कारों को रवाना किया था। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक योजना से जुड़ी हुई है। यह उनके कार्य और विचारों को प्रदर्शित करती हुई आगे बढ़ी। महिलाओं, स्वास्थ्य, कृषि और गरीब से संबंधित कई ऐसी योजनाएं यहां पर प्रदर्शित की गई जो कारों के स्लोगन और पोस्ट पर छपी हुई थी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए ऐसा किया गया है। लोगों को यह मालूम हो कि प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और देश वालों के प्रति क्या श्रद्धा भाव हैं। उन्होंने बताया कि प्लाई ओवर, रिंग रोड और सड़के चौड़ीकरण के अलावा बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं, जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं। पटना से वाराणसी की यात्रा चार-पांच घंटे में पूरी हुई। उन्होंने बताया की रैली में शामिल प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री की विकास कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
काशी पहुंची थी कार रैली
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की गई। वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भी यहां उपस्थित थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष की सेवा भाव पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि नरेंद्र मोदी की 13 वर्ष मुख्यमंत्री और 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का उत्साह मनाया जा रहा है। उनके कार्यकाल में महिलाओं को आगे बढ़ाया गया है। बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य पर बराबर जोर दिया गया है। इस दौरान भाजपा के वाराणसी जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर योजना से संबंधित विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रधानमंत्री की देन है।
पोस्टर में छपी थी प्रमुख योजनाएं
रैली के समापन पर विजेताओं को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान को खास माना गया। रैली में बेस्ट कार डेकोरेटेड, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्राइवर सहित कई और पुरस्कार प्रदान किए गए। रैली में शामिल कारों पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदर्शित कर रही थी। इनमें पोस्टर लगाए गए थे। आयुष्मान योजना, निशुल्क आवास एवं शौचालय योजना, जनधन खाते, पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना आदि योजनाएं प्रचार का माध्यम बनीं।
यह भी पढ़ें : कोलकाता: सीपीआईएम के दफ्तरों में तोड़फोड़, टीएमसी के पूर्व विधायक के परिवार पर हमला
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03