भाजपा ने अपने वादे पूरा किए, इसलिए घबराई है पंजाब सरकार: ढिल्लों

खबर सार :-

पंजाब में नशा के खिलाफ भाजपा का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में भाजपा के बड़े नेताओं ने राज्य सरकार की जमकर आलोचना की।
पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित राज्य बनाएगी भाजपाः अर्जुन राम मेघवाल

खबर विस्तार : -

फाजिल्काः पंजाब में नशा मुक्त पंजाब के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविवार को भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा में पहुंचकर उन्होंने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले उन्होंने सामाजिक सुधार का आंदोलन बताते हुए अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने पंजाब में नशा मुक्त अभियान का उद्देश्य भी बताया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का की पुरानी सब्जी मंडी से तीसरी नशा मुक्त पंजाब यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 

उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पंजाब की पीढ़ियों को नशे से बचाना है। भाजपा के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भी मौजूदगी रही। यात्रा से पहले केंद्रीय कानून मंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। नशा मुक्त यात्रा के अलावा वह आसफवाला शहीदी स्मारक भी गए। यहां उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री ने पार्टी की गतिविधियों पर अपनी बात रखी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार सामाजिक सुधार के लिए पहल करती है।

यात्रा से पहले पार्टी का नजरिया साफ किया

यात्रा को शुरू करने से पहले उन्होंने पार्टी का नजरिया साफ किया। कहा कि कुछ लोग इस यात्रा को राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं। इसे सामाजिक सुधार में की गई एक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं है। भाजपा का अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और एक पेड़ मां के नाम की उन्होंने प्रशंसा की। इन योजनाओं को सामाजिक पहल के लिए जरूरी बताया। मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित में सोच की सराहना की। यह बातें उन्होंने तीसरी नशा मुक्त पंजाब यात्रा को रवाना करने से पहले कही। 

केद्रीय मंत्री ने नशे के कई हानिकारण प्रभाव भी बताए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गुरु अमर दास की बाणी का उल्लेख किया। इसमें कई प्रसंग सुनाए और कहा कि लोगों को ऐसी हर चीज से दूर रहना चाहिए, जिसके सेवन से इंसान फैसला न ले सके। कानून मंत्री का कहना था कि नशे के हानिकारक प्रभावों के बाद भी लोग इससे दूर नहीं हो पाते हैं। लोगों को नशे की लत और उसके नुकसान को वह समझाते नजर आए। नशे के खिलाफ इस अभियान में मेघवाल ने जागरूकता पैदा करने की जरूरत बताई।

यह भी पढ़ें : ओवैसी का विपक्ष को ऑफर: भाजपा रोकनी है तो गठबंधन करें, यूपी चुनाव की तैयारी तेज

मंत्री ने नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की

उन्होंने सिख गुरुओं, भगत कबीर दास और गुरु रविदास की बाणी में मिले संदेश सुनाए। मंत्री ने नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने अभियान को सामाजिक और आध्यात्मिक जागरूकता से जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं। कहा कि लोगों को नशे के हानिकारक प्रभावों से खुद को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। जागरूक लोगों का यह दायित्व है कि वह उनको रोके, जो इसके मोह से निकल नहीे पा रहे हैं। उनको सही समय पर समझाने की जरूरत है। भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का यही उद्देश्य है।

इस जनसभा में पंजाब भाजपा अध्यक्ष ढिल्लों की भी मौजूदगी रही। उन्होंने राजनीतिक अंदाज में अपनी बात रखी और कहा कि कुछ लोग भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से घबरा गए हैं। पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस यात्रा ने बैकफुट पर ला दिया है। पूर्व की घटनाओं का जिक्र किया। ढिल्ले ने सरकार को घेरा और संगरूर की हाल ही में हुई मोहंजीत शेरों और गुलजार सिंह की याद दिलाई। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सरकार नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबा रही है।

झारखंड के नक्सलवाद को भी याद दिलाया

उन्होंने कहा कि नशे को लेकर राज्य की जनता में  नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लोग फरीदकोट में अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है लिख रहे हैं। इस दौरान धारा 370 का भी जिक्र किया है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की प्रशंसा की। झारखंड के नक्सलवाद को भी याद दिलाया। कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरवाद, झारखंड में नक्सलवाद खत्म किया है। कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में हिंसा को खत्म कर सकती है, तो पंजाब से नशे को क्यों नहीं खत्म कर सकती? भाजपा को निभाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके दिखाने का रिकॉर्ड है। इसी तरह पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कई मामले उठाए।

उन्होंने नशे पर जबरदस्त प्रहार किया है। पंजाब सरकार की कार्यशैली पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि नशे के कारण लोग काल के गाल में समा जाते हैं। इसका विरोध भाजपा कर रही है। पूर्व के मामलों को अपने वक्तव्य का आधार बनाया। उनका कहना था कि नशा तस्करी के चलते लोगों की मौत हो रही है। इसका विरोध करने वालों को इतना परेशान किया जा रहा है कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कठोर टिप्पणी की गई। जाखड़ ने कहा कि 79,000 गिरफ्तारियां केजरीवाल की बहादुरी का प्रमाण नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल और परिवार के सदस्यों को निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस
 

अन्य प्रमुख खबरें