पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला करने वालों में तीन पुलिस के पास
खबर सार :-
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर कुछ लोगों ने हमला किया है। इस हमले के दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस के पास पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
खबर विस्तार : -
बटाला, भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर बटाला के घासीतपुर गांव के पास हुए हमले की खबर से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वह ड्रग्स के खिलाफ चलाई जा रही महिम के अंतर्गत भाजपा की यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के बटाला में भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए। काफिला मौके पर ही रोक दिया गया। हमले की जनकारी पुलिस को भी दी गई। उधर, पुलिस का दावा है कि उसने तीन हमलावरों को पकड़ लिया है। इस हमले को लेकर बिट्टू आम आदमी पार्टी पर नाराज हुए हैं। उन्होंने आप पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर दीये जलाए, शाम को रहा जश्न का माहौल
ड्रग्स के खिलाफ यात्रा में जा रहे थे भाजपा नेता
रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि वह ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में भाग लेने जा रहे थे। यात्रा में बाधा डालने के इरादे से उनके काफिले पर हमला किया गया है। उनके वाहनों पर कई लोगों ने अंडे और टमाटर फेंके। यह कारनामा करने वाले नारेबाजी भी कर रहे थे। बिट्टू ने हमले के दौरान अपनी गाड़ी के शीशे टूटने का दावा किया है। हमले की जानकारी पाकर पहुंचे पत्रकारों से रवनीत बिट्टू ने कहा कि आज हमें ड्रग्स के खिलाफ एक यात्रा निकालनी थी। कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि यह यात्रा निकली जाए। इसका कारण बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और ड्रग एडिक्ट्स मिले हुए हैं।
हमले के दौरान थी 500 लोगों की भीड़
विट्टू ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने साढ़े चार साल की सरकार में यही काम किया हैं। उन्होंने बताया कि वहां करीब 500 लोग थे। भाजपा नेता ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से निकल रहे थे। तभी उन लोगों ने हमला कर दिया। भाजपा नेता को जेड-प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। उनके साथ करीब 100 सुरक्षाकर्मी रहते हैं। मौके पर सुरक्षा में स्थानीय डीएसपी और एसपी की पुलिस भी रही।
फोन से खुल सकता है हमलावरों का राज
उधर, पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। सभी के फोन चालू हैं। सामने से फोन करने वाले बार-बार कह रहे थे कि उन्हें घेरो, उन्हें मारो, उनकी जान ले लो। भाजपा नेता ने बताया कि उनकी गाड़ियों पर हमला कर खिड़कियां तोड़ दीं। अंडे और टमाटर तो छोटी बात है। कुछ के पास हथियार होने का भी दावा किया गया है।
बिट्टू ने कहा कि हमला के दौरान ही सुरक्षाकर्मियों ने दो लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान बाकी लोग वहां से भाग निकले। उन्होंने बताया कि दोबारा हमले की कोशिश में कुछ लोग पकड़े गए हैं। इन्होंने हमले की पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उन्होंने बताया कि इन लोगों केे फोन हमारे पास हैं। अब यह फोन जांच के लिए भेजे जाएंगे। इनके फोन से सारा राज खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इन्हें उपद्रवी बनाकर भेजा, उनका राजफास हो। गलती उनकी है।
अमितशाह को दी गई घटना की जानकारी
रवनीत बिट्टू ने नराजगी जताते हुए कहा है कि हमले के पीछे आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय आप विधायक के समर्थक उनको बीजेपी की नशा विरोधी यात्रा में शामिल होने से रोकना चाह रहे थे। बिट्टू ने बताया कि घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को जानकारी दी जा गई है। भाजपा नेता ने कहा है कि उन्हें यदि कोई नुकसान होता है तो पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।
यह भी पढ़ें: डूसू चुनाव 2026 में एबीवीपी का दावा, चुनाव से पहले नहीं था कोई संगठन
अन्य प्रमुख खबरें
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02
-
देशभर में सड़क पर उतरा एनडीए, अराजकता के खिलाफ उठाई आवाज
2026-11-01
-
ग्रामीण परिवारों पर Yogi सरकार की नजर, 42 लाख से अधिक महिलाओं को राहत
2026-11-01
-
झारखंड के गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, 595 मंडलों में हेमंत सरकार के पुतले जलेंगे
2026-11-01
-
UP Election 2027: संभल जिले की चार सीटों पर क्या थे 2022 के नतीजे
2026-10-31
-
UP Elections 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर भाजपा का सियासी समीकरण
2026-10-31
-
विपक्ष पर सुधांशुु का तंज, कहा- देश की तरक्की में बाधा बन रही कांग्रेस
2026-10-30
-
कांग्रेस ने महारैली की भरी हुंकार, यूपी से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी
2026-10-30
-
पीएम मोदी ने किया फ्रेंच फ्राइज बनाने वाले आलू प्रोसेसिंग प्लांट का जिक्र
2026-10-30
-
बीजेपी की असली पूंजी कार्यकर्ता, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुट जाएं
2026-10-30
-
यूपी विधानसभा चुनाव फतह का मंत्र देंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
2026-10-30
-
Delhi से बाहर विपक्ष की घेराबंदी, Union ministers का छत्तीसगढ़ में डेरा
2026-10-30
-
Rajasthan की छात्राओं ने विस अध्यक्ष से पूछा, सत्र में क्यों होता है हंगामा
2026-10-29