डूसू चुनाव 2026 में एबीवीपी का दावा, चुनाव से पहले नहीं था कोई संगठन

खबर सार :-

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। पुलिस का जबरदस्त पहरा इससे पहले नहीं दिखा। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत का दावा किया है।
डूसू चुनाव 2026ः चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सेक्टरों में बांट दिए कैंपस

खबर विस्तार : -

दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर चहलकदमी तेज है। एक तरफ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं में सरगर्मी है तो दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस के पास चुनौती भी है। छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। जगह-जगह पर पुलिस ने पहरा बना रखा है। कालकाजी के देशबंधु कॉलेज में फैकेल्टी आफ आर्ट्स के पास पुलिस ने अपना दल बैठा रखा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान नगर निकाय रिजल्ट: जयपुर में कांग्रेस का कब्जा, कोटा में BJP को बहुमत

हमेशा से विद्यार्थी परिषद की सक्रियता बनी रही

 यहां आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीत हासिल करेगी। ऐसा ऐलान भी डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने पहले ही कर दिया है। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते अभी तक वोटिंग शांतिपूर्ण हुई है। डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इस साल विद्यार्थी परिषद की सक्रियता बनी रही। दूसरे छात्र संगठन लोगों से दूर रहकर अपनी खिचड़ी पकाते रहते हैं।

 दिल्ली व चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट ने बताया कि हमारी नॉर्थ डिस्टिक पुलिस के साथ बाहरी सुरक्षा बल भी लगाए गए हैं। यहां जवानों की व्यवस्था बहुत अच्छे तरीके से की गई है। वाहनों के आने-जाने से दिक्कत होती है, इसलिए सभी मार्गों का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। जिन रास्तों से जाने की अनुमति है, वहां पर चेकिंग की जा रही है। किसी को परेशानी नहीं होगी। 

जोन की जिम्मेदारी एसीपी लेवल के अधिकारी देखेंगे

ट्रैफिक व्यवस्था पर सारे नियम लगाए गए हैं। उनका पालन भी कराया जा रहा है। दूसरी ओर एडिशनल डीसीपी नॉर्थ पुखराज ने कहा है कि उत्तरी जिले के तहत आने वाले नार्थ कैंपस के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। यहां पर बड़ी संख्या पर में पुलिस तैनात है। पूरे नार्थ कैंपस को 23 सेक्टरों में बांटा गया है।

 यह 5 जोन के अंतर्गत तैनात अधिकारियों की निगरानी में रहेंगे। हर जोन की जिम्मेदारी एसीपी लेवल के अधिकारियों के पास है, जबकि 23 सेक्टरों की देखरेख इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारियों को दी गई है। बताया गया है कि 700 से 800 कर्मियों यहां मौजूद रहेंगे। इन्हें स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। सुबह के समय से ही पांच कंपनियों और शाम की शिफ्ट में तैनात पांच कंपनियां व्यवस्था में मुस्तैद हैं। 

कई स्थानों पर लगा दिए गए सीसीटीवी कैमरे

दिल्ली पुलिस, दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम कर रही है। यहां पर लगाए गए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। वहीं एक टीम सोशल मीडिया पर निगरानी करने के लिए भी बनाई गई है। इसने सुबह से ही अपना काम शुरू कर दिया था। पुखराज गुप्ता का कहना है कि मतदान खत्म होने के बाद ही सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखने के लिए ले जाया जाएगा। इस टाइम रूम को तीन स्तर की सुरक्षा चक्र में घेरा गया है। यहां पहुंचने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। बाहर से इस पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। बैरिकेट्स लगाकर किसी भी प्रकार के वाहन रोके जा रहे हैं। एडिशनल डीसीपी ने छात्रों से कहा है कि वह मतदान करें और सरकारी व्यवस्था में सहयोग करें। 

जाम से निपटने कि लिए पहले से ही व्यवस्था

दूसरे कॉलेज के छात्रों को यहां पर आने से रोकें। इधर सोशल मीडिया पर भी दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि चुनाव के कारण साउथ कैंपस के आसपास ज्यादा भीड़ हो सकती है, इसीलिए पुलिस ने एक पोस्ट  में कहा है की सार्वजनिक वाहनों जैसे बस और मेट्रो का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए कई जगह पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की गई है। पुलिस की ओर से पहले से ही कहा जा रहा था कि ट्रैफिक व्यवस्था को डाइवर्ट किया जा सकता है। किसी का समय बर्बाद ना हो और काम ना रुके, इसलिए ट्रैफिक की जानकारी लेकर चलें। समय ज्यादा रहने से जाम के दौरान ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है। दूसरी ओर छात्र नेताओं ने अंदरखाने में जुलूस निकालने की तैयारी कर रखी है। कई पार्टियों की यहां भागीदारी होने के कारण प्रतिद्वंदी कम नहीं हैं। यही कारण है कि अपनी धमक कायम रखना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर दीये जलाए, शाम को रहा जश्न का माहौल

अन्य प्रमुख खबरें