प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर दीये जलाए, शाम को रहा जश्न का माहौल
खबर सार :-
प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर महापौर और नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में दीये जलाकर सेवा का संकल्प लिया। नगर निगम की ओर से सभी अभियान के दौरान नागरिकों, व्यापार मंडलों, मोहल्ला समितियों, सामाजिक संगठनों को कार्यक्रम से जोड़कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर गुरुवार की शाम नगर निगम लखनऊ के सभी आठों जोनों में ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर दीये जलाकर स्वच्छता, सेवा और जन भागीदारी का संकलप लिया गया।
लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दीये जलाए। यहां पर अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव के साथ निगम के तमाम कर्मचारियों ने भी दीये जलाए। महापौर ने लोगों के बीच कहा कि शहर की स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी की जरूरत है।
महापौर ने लोगों से कहा कि वह अपने आसपास साफ-सफाई पर ध्यान रखें। इससे लखनऊ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियान में सफलता मिलेगी। नगर निगम की ओर से सभी अभियान के दौरान नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, व्यापार मंडलों, मोहल्ला समितियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को कार्यक्रम से जोड़कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
निगम के आठों जोनों में जलाए गए दीये
नगर निगम की ओर से निगम के अपने आठों जोनों में अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत जोन-1 में लक्ष्मण मेला घाट, जोन-2 में लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल, जोन-3 में झूलेलाल वाटिका, जोन-4 में मनोज पाण्डेय चौराहा, जोन-5 में सेंट्रल पार्क, जोन-6 में कुड़िया घाट, जोन-7 में कुकरैल घाट और जोन-8 में हिन्दनगर स्थित शहीदों के प्रतिमा स्थल पर दीये जलाए गए। कार्यक्रम से पहले सभी स्थानों पर विशेष साफ-सफाई कराई गई।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
बाद में शाम के समय दीये जलाकर इन स्थानों को रोशन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने की मौजूदगी रही। ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान-2026 से जोड़ा गया है। इस अभियान के दौरान शहर में विशेष सफाई अभियान को महत्व दिया जाएगा।
साथ ही सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा नालियों और सीवर की सफाई कराई जाएगी। प्लास्टिक उन्मूलन, वृक्षारोपण, जल स्रोतों की सफाई और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य है।
भाजपा पार्षदों ने भी वार्डाें में जलाए दीये
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा पार्षदों ने गुरुवार को सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ महानगर के सभी बूथों और निर्धारित स्थलों पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गया। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
दिनभर रही निगम की व्यस्तता
नगर निगम में आज दिनभर व्यस्तता रही। पीएम के जन्मदिन पर सफाई अभियान चला। भगवान विश्वकर्मा जयंती भी उत्साह के साथ मनाई गई। नगर निगम के आरआर एवं जलकल विभाग में गुरुवार को यह आयोजन किया गया। यहां पर भी महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बालाकदर स्थित आरआर विभाग कार्यालय में हवन-पूजन एवं भंडारा आयोजित था। महापौर ने हवन में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा से नगर निगम परिवार के कल्याण की कामना की। उधर ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में निगम के सभी कार्यक्रम हुए।
यह भी पढ़ें : बाॅलीवुड सितारों ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना
अन्य प्रमुख खबरें
-
कोलकाताः शर्ताें पर मिली ममता बनर्जी को रैली की अनुमति, ज्यादा भीड़ और जुलूस पर भी पाबंदी
2026-09-17
-
नगर निकाय चुनाव: री-पोल के नतीजे घोषित, देखिए परिणाम
2026-09-17
-
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस को झटका
2026-09-15
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14
-
Rajasthan Local Body Elections 2026: कांग्रेस को जीत की उम्मीद
2026-09-14
-
BRICS Summit 2026: अखिलेश ने लोकतंत्र से लेकर किसानों तक उठाए सवाल
2026-09-13
-
याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगेः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
2026-09-13
-
महाशिवपुराण कथा में रायबरेली पहुंचे CM योगी, कहा- मुराद पूरी हुई
2026-09-13
-
उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के असली हकदार की लड़ाई तेज
2026-09-13
-
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया
2026-09-13
-
15 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जारांगे
2026-09-12
-
BRICS Summit: भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है
2026-09-12
-
प्रज्वल रेवन्ना केसः मोबाइल में मिलीं अश्लील वीडियो, जांच जारी
2026-09-12
-
गोंडा हत्याकांड: सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना
2026-09-12