लखनऊ ने लिया स्वच्छता का संकल्प, 110 वार्डों में एक साथ शुरू हुआ अभियान
खबर सार :-
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर लखनऊ नगर निगम की ओर से स्वच्छ लखनऊ का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सभी वार्डों में अभियान चलाकर सफाई शुरू की गई। इस दौरान वित्त मंत्री, महापौर, अपर नगर आयुक्त एवं पार्षदों के अलावा नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा वृहद सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान को पूरा करने के लिए और शहर की सफाई के प्रति जिम्मेदार बने रहने के लिए हजरतगंज चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प लिया गया। यहां वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने की।
गांधी प्रतिमा के समक्ष लिया सफाई का संकल्प
अभियान की शुरुआत हजरतगंज चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास से की गई। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, एवं शहर के पार्षदों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके बाद अभियान के क्रम में डॉ बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमाओं के आसपास भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। लखनऊ शहर में शुरू किए गए इस सफाई अभियान के शुरूआत में ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मुख्यालय सह प्रभारी भाजपा कार्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश चौधरी लक्ष्मण सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
आठों जोन में सुबह ही शुरू किया अभियान
अभियान को लखनऊ के सभी आठों जोन में शुरू किया गया। इसमें वृहद सफाई अभियान की सभी मुश्किलें पहले ही दूर कर ली गई थी। अभियान की शुरुआत प्रातः 6 बजे से हुई। प्रत्येक वार्ड के लिए एक अधिकारी को नामित किया गया है। इनके नेतृत्व में संबंधित वार्डों में सफाई, कूड़ा उठान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई सहित विभिन्न स्वच्छता कार्य कराए जा रहे हैं।
मंत्री ने की प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर सेवा और स्वच्छता को समर्पित यह अभियान समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। वित्त मंत्री ने लखनऊवासियों से अभियान में सहयोग करने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने पीएम के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी पीएम के जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर लोगों को उनकी जिम्मेदारी बताई। कहा कि सेवा और स्वच्छता को समर्पित यह अभियान पीएम के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है।
यह भी पढ़ें : गोरखपुर : सीएम के विजन से खड़ी हो रही कल्याण मंडपम की श्रृंखला
स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का दायित्व
महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सफाई अभियान के बारे में कहा कि लखनऊ के सभी आठों जोन के 110 वार्डों में एक साथ इसे अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से स्वच्छता के प्रति सभी की भागीदारी को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने लखनऊ वालों से स्वच्छता के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सभी योगदान दें।
अपर नगर आयुक्तों के निर्देशन में चला अभियान
नगर निगम के अभियान का संचालन अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्त एवं डॉ. अरविंद कुमार राव के निर्देशन में किया जा रहा है। सभी जोनों के जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन की निगरानी कर रहे हैं। वार्ड स्तर पर नामित अधिकारियों के नेतृत्व में सफाई कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से नागरिकों से भी अपील की गई कि वे स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं। स्वच्छ एवं सुंदर लखनऊ के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
यह भी पढ़ें : यूपी में पंचायत सहायकों का वेतन 3000 रुपए बढ़ा, कैबिनेट ने कम किए ग्राम प्रधान के अधिकार
अन्य प्रमुख खबरें
-
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ ने की पूजा
2026-09-17
-
उज्जैन में आज से युवा धर्म संसद की शुरुआत, 1,600 युवा होंगे शामिल
2026-09-17
-
उज्जैन में हनुमान मंदिर के लिए जुटे साधु-संत, प्रतिमा न हटाने की मांग
2026-09-16
-
इंदौर में स्वामित्व योजना की शुरुआत करेंगे नितिन नवीन
2026-09-16
-
झांसी में रेलवे और वन विभाग की पहल: 1.15 लाख पौधों से तैयार हो रहे सघन वन
2026-09-16
-
बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज सिंह और CM सम्राट
2026-09-16
-
हिंन्दू बनकर प्यार में फंसाया, राज खुलने पर Ex गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
2026-09-16
-
महाराष्ट्र में सूखे का खतरा! 19 जिलों पर सरकार की नजर
2026-09-16
-
झांसी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 340 लीटर शराब बरामद और 1800 किलो लहन नष्ट
2026-09-16
-
रानी लक्ष्मीबाई प्लेज पार्क झाँसी में 37 भूखंड उपलब्ध, पाएं भारी छूट और सब्सिडी
2026-09-16
-
झांसी में धीमे निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, 57 रिपोर्ट तलब
2026-09-16
-
यूपी पंचायत सहायकों को 9000 रुपए माह, वापस होंगे केस, सहायक होंगे बहाल : राजभर
2026-09-16
-
गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, कम आय वालों के लिए बना कल्याण मंडपम
2026-09-16
-
UP कैबिनेट में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, एक्सप्रेस-वे समेत कई बड़े फैसले
2026-09-15
-
शिवराज सिंह चौहान का बिहार दौरा कल, बाढ़ से नुकसान का करेंगे सर्वे
2026-09-15