यूपी में पंचायत सहायकों का वेतन 3000 रुपए बढ़ा, कैबिनेट ने कम किए ग्राम प्रधान के अधिकार
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत राज्य के पंचायत सहायकों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनको वापस लिया जाएगा। आंदोलन के समय हटाए गए सहायकों की बहाली के साथ ही उनको हर महीने 9 हजार रुपए भी दिए जाने का ऐलान किया गया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एक फैसले को सार्वजनिक किया है। इसके अंतर्गत राज्य में आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। जिन सहायकों को इनके कार्य से हटा दिया गया था, उनको वापस लिया जाएगा। राजभर ने इनको हर महीना 9 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की है।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने की घोषणा
ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को पंचायत सहायकों के मामले पर पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत सहायक 24 तारीख से धरने पर बैठे थे। सोमवार को मैं लखनऊ आया था। उस दौरान कुछ साथियों से बातचीत हुई थी। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आंदोलित लोगों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि मैंने आज सुबह मुख्यमंत्री से बात की है। मुख्यमंत्री से बातचीत सार्थक हुई है। उसी के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जितने भी पंचायत सहायक हैं, उनकोे 9,000 रुपया महीना दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद ही यह ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद निकाला हल
आंदोलन का जिक्र करते हुए राजभर ने बताया कि पहले 8,000 रुपए पर विमर्श चल रहा था। उसके बाद हमने मुख्यमंत्री से बात करने के बाद किसी नतीजे तक पहुंचने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि सीएम से मुलाकात सार्थक रही है। अब 9 हजार रुपए पंचायत सहायक को दिए जाएंगे। एक आंकड़ा देते हुए बताया कि सहायकों की कुल संख्या 57 हजार से अधिक है। सरकार का उद्देश्य है कि जन सेवा में ग्रामीण आबादी के लिए प्रशासनिक कामकाज को सुलभ बनाने वाली रूकावटें दूर कर ली जाएं।
कैशलेस सुविधा से जोड़े जाएंगे परिवार
जिस तरह से यूपी में कैशलेस को मजबूत आधार बनाया जा रहा है, उससे हर पंचायत सहायक के परिवार को भी जोड़ दिया जा रहा है। इनके परिवारों को भी अब कैशलेस सुविधा मिलेगी। दरअसल, पिछले दिनों पंचायत सहायकों ने अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए। इनकी मांग को अब उचित ठहराया जा रहा है। सरकार का फैसला है कि इन पर दर्ज मुकदमे भी वापस ले लिए जाएंगे। जिन पंचायत सहायकों ने आंदोलन का स्वरूप दिया था उनकी नियुक्ति 2022 में इसी राज्य सरकार ने की थी। सरकार का मकसद था कि ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित किया जाए।
अभी तक मिल रहे थे छह हजार रुपये
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे पंचायत सहायकों से पिछले दिनों बात भी की थी। उन्होंने 9,000 रुपये प्रति माह मानदेय और कई अन्य प्रमुख समस्याओं को हल करने के लिए आश्वासन दिया था। अभी तक पंचायत सहायकों को 6,000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे थे। अब तीन हजार बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
यह पैसा सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। अभी तक इनको मिलने वाला पैसा काफी लेट पहुंचता था। यह पैसा राज्य वित्त आयोग से मिलता रहा है। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद कई बदलाव कर दिए गए हैं। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की जांच के बाद ही इनको हटाने की प्रकिया पूरी हो पाएगी। इससे पहले ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी (सचिव) अपनी मर्जी से किसी पंचायत सहायक को नौकरी से हटा सकने की स्थिति में होता था।
यह भी पढ़ें : गोरखपुर : सीएम के विजन से खड़ी हो रही कल्याण मंडपम की श्रृंखला
अन्य प्रमुख खबरें
-
सरदार पटेल जयंती पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का बड़ा बयान, सुल्तानपुर में मूर्ति स्थापना पर दी नसीहत
2026-10-31
-
15 आईएएस का स्थानांतरण, कृषि उत्पादन आयुक्त बनें अनुराग श्रीवास्तव
2026-10-31
-
झांसी में वकील-पुलिस टकराव और होटलों पर आधी रात छापेमारी
2026-10-31
-
फुलियाखुर्द चुनाव: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी को झटका
2026-10-31
-
अयोध्या के आसमान पर 2,100 ड्रोन से जीवंत होंगे रामायण प्रसंग
2026-10-31
-
जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकतेः CM योगी
2026-10-31
-
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों की मदद करेगी सरकारः सीएम नायडू
2026-10-30
-
हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर
2026-10-30
-
रामनगरी में छह घंटे का टूर पैकेज, अयोध्या के प्रमुख मंदिरों का कराएगा दर्शन
2026-10-30
-
LUCKNOW: भैंसोरा के नंदनवन में खेलने पर प्रतिबंध, बच्चों के लिए लगाए गए हैैं झूले
2026-10-30
-
MP में 2 नवंबर तक रहेगा चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 33 जिलों में अलर्ट
2026-10-30
-
बिहार में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, बारिश और आंधी-तूफान; फसलें नष्ट
2026-10-30
-
इंदौर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज
2026-10-30
-
अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामनगरी में तैयारियां तेज, होटल और होम स्टे फुल
2026-10-30
-
चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 7 की मौत, 4,600 करोड़ का नुकसान
2026-10-30