गोरखपुर : सीएम के विजन से खड़ी हो रही कल्याण मंडपम की श्रृंखला

खबर सार :-

अब गोरखपुर के लोगों के लिए कल्याण मंडप की कमी नहीं खलेगी। अभी तक मध्यम आय और गरीब परिवारों के उत्सव गेस्ट हाउस न हो पाने से फीके पड़ जाते थे। पर अब इस कमी को सीएम ने दूर कर दिया है।
गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, कम आय वालों के लिए बना कल्याण मंडपम

खबर विस्तार : -

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) विजन के अनुरूप गोरखपुर में विकास कार्याें की रफ्तार दिख रही है। वह चाहे सड़क पर हो या बस्ती के अंदर का जलभराव दूर करने के लिए किए गए काम हों। इस बार वार्ड स्तर पर सर्वसुविधायुक्त कल्याण मंडपम की श्रृंखला तैयार करने में अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की है।

जंगल नकहा नंबर 2 में भव्य मंडपम तैयार

जिन लोगों की आय कम है, वह भले ही किसी भी समाज के हों, सरकार का ध्यान सभी पर है। अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए मांगलिक-पारिवारिक आयोजनों के लिए मैरिज हाउस की मांग काफी समय से चल रही थी। इसमें अब रियायती विकल्प देने के लिए वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर के जंगल नकहा नंबर 2 में भव्य ‘कल्याण मंडपम’ बनकर तैयार कर देना है, यहां के लोगों के लिए सीएम की सौगात मानी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी की विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा इसको बनाया गया है। इस कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री, 16 सितंबर (बुधवार) को दोपहर बाद करेंगे। 

इसी श्रंखला में गोरखपुर वालों को सीएम ने 29 अगस्त को बशारतपुर में कल्याण मंडपम का उपहार दिया था। गोरखपुर में सात कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों किया गया है। इस बार आठवें का लोकार्पण बुधवार जंगल नकहा नंबर 2 में होने जा रहा है। 

दो मंजिल में बनाया गया है यह कल्याण मंडप

जिन कल्याण मंडप का निर्माण किया गया, वह आधुनिक शहरी सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित हैं। यह कल्याण मण्डप दो तल में बनाया गया है। 300 व्यक्तियों की क्षमता वाले मंडप में विभिन्न मांगलिक, सामाजिक और उत्सव के आयोजन भव्यता के साथ किए जा सकेंगे। इसमें बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, ऑफिस, चेंज रूम और दोनों तलों पर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था दी गई है। 

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है मंडप

मुख्यमंत्री की पहल पर यहां के लोगों को उनके जीवन में सुगमता लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की सरकार ने बीते साढ़े नौ वर्षों में स्थानीय लोगों को कई योजनाएं दी हैं। यहां के आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण से लेकर जनकल्याण तक कई की पहल को सार्थक किए जा सका। कल्याण मंडपम को लेकर भी मुख्यमंत्री की परिकल्पना थी और इसको भी उन्होंने साकार किया है। विकास की इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम को इस दिशा में विजन दिया था।

उनके निर्देश रहे कि निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को उनके मांगलिक आयोजनों के लिए कल्याण मंडपम  की व्यवस्था होनी चाहिए। उनके निर्देश पर यहां मैरिज हाउस का बेहतरीन विकल्प मिल गया। मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से धनराशि की व्यवस्था भी कराई। विकास कार्याें को लेकर जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि वार्ड नंबर 54, उर्वरक नगर के अंतर्गत जंगल नकहा नंबर 2 में कल्याण मंडपम का निर्माण किया जा चुका है। इसमें 2461 वर्गमीटर भूमि पर पर इसे स्थान दिया गया है। योजना पर करीब 3.08 करोड़ रुपये का प्रावधान था।

बिखर रही है फव्वारा और लॉन की खूबसूरती

कल्याण मंडपम में वाहन पार्किंग की कमी नहीं होगी। पार्किंग तक इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर अलग से इसे भव्य बनाया जा रहा है। यहां मंडप के परिसर में फव्वारा और लॉन भी तैयार किया गया है। यह किसी निजी कल्याण मंडपम से कम नहीं है। इसमें अब विवाह, समाजिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक उत्सव मनाए जा सकते हैं।

इस क्षेत्र में अभी जीडीए के दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी किया जा रहा है। इनमें से एक वार्ड नंबर 7 महादेव झारखंडी तथा दूसरा वार्ड नंबर 2 बाबा राघवदास नगर के सेमरा का है। इनके निर्माण के लिए सीएम की ओर से ढाई-ढाई करोड़ रुपये की व्यवस्था की जा रही है। अपने गोरखपुर दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश बनेगा खिलौना निर्माण का बड़ा केंद्र, कैबिनेट बैठक में शिक्षा-रोजगार समेत 23 अहम फैसलों पर मुहर

अन्य प्रमुख खबरें