शिक्षक ही विद्यार्थियों को सफलता और संस्कारों की राह दिखाते: सुषमा खर्कवाल
खबर सार :-
अमीनाबाद इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कार्याें की सराहना की।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : शिक्षक दिवस के अवसर पर अमीनाबाद इंटर कॉलेज में शनिवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने महापौर का स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, पार्षद मुकेश सिंह मोंटी तथा विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. साहेब लाल मिश्रा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शिक्षक दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आदरभाव और निष्ठा जताई। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया।
यह भी पढ़ें : CERC Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग में 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी: महापौर
महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का ज्ञान देकर शिक्षक बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। बच्चों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर अधिक समय बिताया करें। ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई पर मन लगाएं।
बेहतर कार्य के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित
विद्यालय के समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके समर्पण और योगदान के लिए पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान महापौर ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि एक शिक्षक की प्रेरणा विद्यार्थियों के जीवन की दिशा बदलने की क्षमता रखती है। अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। नगर निगम डिग्री कॉलेज में शनिवार को आयोजित समारोह में महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं थीं।
जीवन की पहली शिक्षका मां होती
यहां कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने महापौर का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षकों की सेवाओं का छात्रों के जीवन पर पड़ने वाले महत्व पर लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, पार्षद संजय सिंह राठौड़ एवं अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ओम प्रकाश पांडेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
यहां अपने भाषण में महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि हमारे जीवन की पहली शिक्षिका हमारी मां होती हैं। वह हमें जीवन के प्रारंभिक संस्कार देती हैं। इसके बाद शिक्षक हमें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत और जीवन के लिए सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं। उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर देश का भविष्य भी तैयार करते हैं। महापौर ने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने की सीख दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान धूम मची
विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य के दौरान वाहवाही लूटी। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह का संचार कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने भी शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं समर्पण के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा होती रही।
यह भी पढ़ें : Delhi-NCR Heavy Rain: भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल, कई इलाकों में भरा पानी
अन्य प्रमुख खबरें
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25