पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर देशभर में दी जा रही श्रद्धांजलि, कई स्थानों पर गूंजीं यादगार कविताएं
खबर सार :-
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर देशभर में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। कई स्थानों पर अटल जी की लिखी कविताओं का काव्य पाठ भी किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को आज उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस मौके पर अटल जी की लिखी कविताओं और उनके विचारों पर आधारित काव्यपाठ तथा संगोष्ठियां भी हो रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन आज ही के दिन 16 अगस्त, 2018 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें : देश हित में लिए जाएंगे आवश्यक निर्णय, विपक्ष कर रहा संविधान का अपमानः शिवराज सिंह
इसमें सिद्धांतों का भी उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की उन्नति के प्रति उनके अटूट संकल्प को याद करते हुए कहा कि आज भी प्रत्येक देशवासी को विकसित भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते हैं।
अटल जी का समर्पण प्रेरणा देता रहेगा : मुख्यमंत्री उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल जी को प्रेरणास्रोत बताया। एक्स पोस्ट में लिखा, “मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। धामी ने राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अटल जी के कर्तव्य को याद करते हुए लिखा कि उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
राजनीति के उच्चतम मानक स्थापित किए : मुख्यमंत्री दिल्ली
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी को याद करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। अटल जी के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने राजनीति के उच्चतम मानक स्थापित किए और अटल जी के विचारों में राष्ट्रधर्म, वाणी में भारत का स्वाभिमान और कर्म में अंत्योदय का संकल्प था। मुख्यमंत्री ने सुशासन की मजबूत नींव से लेकर पोखरण के साहसिक निर्णय तक उल्लेख किया। लिखा कि उनका प्रत्येक कदम राष्ट्रहित और भारत के सामथर्य को समर्पित रहा।”
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी : मुख्यमंत्री बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी को राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी बताया। उन्होंने लिखा कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व को विराट कहते हुए एक्स पर लिखा कि राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, ओजस्वी वाणी और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। मां भारती की सेवा के लिए उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण वाला व्यक्तित्व : मुख्यमंत्री राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि उन्हें राजनीति में शुचिता के आदर्श पुरुष बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और ओजस्वी विचार सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने लिखा कि अटल माँ भारती की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनका जीवन और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का आदर्श हम सभी के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक रहेगा।
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु : मुख्यमंत्री हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कविता पोस्ट की है। यह चंदन की भूमि है, अभिनंदन की भूमि है, यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। नायब सैनी ने अटल जी को राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, विचारों में दृढ़ता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा रखने वाला व्यक्तित्व बनाया। उन्होंने लिखा कि जिसकी स्मृति सदैव हमारे मन में जीवंत रहेगी।
यह भी पढ़ें : सेना को मिलेगी घातक युद्धक ड्रोन प्रणाली, रक्षा मंत्रालय ने किए 1,577 करोड़ के दो करार
अन्य प्रमुख खबरें
-
रोमानिया, स्लोवाकिया समेत कई देशों ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
2026-08-15
-
Independence Day 2026: लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-08-15
-
सेना बढ़ा रही मारक क्षमता, 14 अगस्त को दो करार किए, 1,577 करोड़ का लक्ष्य
2026-08-14
-
नालागढ़ IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
2026-08-14
-
भव्य समारोह में दिए 1057 पदक, उल्लेखनीय कार्य के लिए सभी सम्मानित
2026-08-14
-
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कसा तंज
2026-08-14
-
चमोली जिले में सुरंग हादसा: अब तक छह श्रमिकों की मौत, झारखंड और छत्तीसगढ़ के श्रमिक भी प्रभावित
2026-08-14
-
नितिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
2026-08-13
-
एयर इंडिया के पायलटों के लिए ड्रग, प्रतिबंधित दवाओं की जांच अनिवार्य
2026-08-13
-
Independence Day 2026: लाल किले पर जश्न-ए-आजादी की फुल ड्रेस रिहर्सल
2026-08-13
-
Monsoon Session 2026: सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
2026-08-13
-
वर्ष 2026 में 50 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ सकता है भारत
2026-08-13
-
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में गूंजेंगी वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनें, 15 अगस्त को है समारोह
2026-08-13
-
मुंबई भूस्खलन: एक-एक कर सात लोगों ने तोड़ा दम, मलवा में दबे लोगों को कुशलता से निकालने में रहे असफल, नहीं मिल पाई मशीनों की मदद
2026-08-13
-
क्या वाकई भारत की आर्थिक साख खतरे में है? वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों का असली सच
2026-08-12