Uttarakhand IAS Transfers: उत्तराखंड में 11 IAS और IFS अधिकारियों का तबादला, ये रही पूरी लिस्ट
खबर सार :-
Uttarakhand IAS Transfers: सेक्रेटरी नितेश कुमार झा को IT विभाग से हटाकर पंचायती राज विभाग में भेजा गया है। सेक्रेटरी रविनाथ रमन को स्कूल शिक्षा विभाग से हटाकर ट्रांसपोर्ट विभाग में भेजा गया है और उन्हें ट्रांसपोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
खबर विस्तार : -
Uttarakhand IAS Transfers: उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को IAS IFS के 11 अधिकारियों का फेरबदल करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपा है। कार्मिक और सतर्कता विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। शुक्रवार को जारी आदेशों के अनुसार, प्रधान सचिव लालरिनलियाना फनाई से आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
इन अधिकारियों का तबादला
सचिव नितेश कुमार झा को सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों से हटाकर पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है। सचिव रविनाथ रमन का स्कूल शिक्षा विभाग से तबादला कर उन्हें परिवहन विभाग का सचिव और आयुक्त नियुक्त किया गया है। डॉ. पंकज कुमार पांडे को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि बृजेश कुमार संत को परिवहन विभाग से हटाकर आबकारी विभाग का सचिव बनाया गया है।
डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडे बने चीनी विभाग के नए सचिव
इसी तरह, डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडे को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ गन्ना विकास और चीनी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, और ज्योति यादव को स्कूल शिक्षा (प्राथमिक और माध्यमिक) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। सरकार ने युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिव और रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। IFS अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धाकते से पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं, अभिषेक रुहेला को राज्य संपदा विभाग का अतिरिक्त सचिव और राज्य संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ेंः- त्रिपुरा के पूर्व DGP की मौत की जांच के लिए टीम गठित, वॉशरूम में लटकता मिला था शव
अन्य प्रमुख खबरें
-
गयाजी में पितृपक्ष मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
2026-09-07
-
बागपत एक्सप्रेसवे हादसे में 12 की मौत, 12 घायल गंभीर
2026-09-07
-
सत्य निकेतन हादसा: लापरवाही बरतने पर एमसीडी के 5 अधिकारी सस्पेंड
2026-09-07
-
दिल्ली में पहले भी गिर चुकी हैं इमारतें, बड़े हादसों ने ली कई जिंदगियां
2026-09-07
-
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन पर भूस्खलन, 13 सितंबर तक सेवाएं रद्द
2026-09-07
-
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवन तत्काल होंगे सील, CM ने दिए निर्देश
2026-09-07
-
महोबा घर में बच्चों से बेफिक्र रहे परिजन, गड्ढे में उतरा रहे थे शव
2026-09-07
-
सीएम रेखा गुप्ता ने किया घटनास्थल का दौरा, अधिकारियों से ली जानकारी
2026-09-07
-
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बचाव अभियान जारी
2026-09-07
-
एमपी जहरीली शराब कांड पर सीएम सख्त, 5 अधिकारी निलंबित
2026-09-06
-
चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों से मिले CM योगी, बांटी राहत सामग्री
2026-09-06
-
यूपी में 'प्रोजेक्ट प्रवीण' से निखरेगा 3000 से ज्यादा बच्चों का कौशल
2026-09-06
-
बिहार में बाढ़ का कहर: गंगा कई जगह पुराने एचएफएल से ऊपर
2026-09-06
-
मकान के मलबे में दबी थी पांच जिंदगियां, पुलिस को फोन उठाने की जरूरत न थी
2026-09-06
-
MP में मौत का तांडव ! सागर में जहरीली शराब पीने से 11 की मौत
2026-09-06