CERC Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग में 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन

खबर सार :-

CERC Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग में 17 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सैलरी 2.15 लाख तक है।
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने डेप्युटेशन/अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर कुल 17 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सीईआरसी की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दी गई पात्रता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

सीईआरसी की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 17 पदों को भरा जाएगा। इनमें वित्त, अर्थशास्त्र, इंजीनियरिंग, प्रशासन और लेखा से जुड़े पद शामिल हैं।

पदों का विवरण इस प्रकार है:

- संयुक्त प्रमुख (वित्त) – 1 पद
- उप प्रमुख (आरए) – 1 पद
- सहायक सचिव (एफओआर) – 1 पद
- सहायक प्रमुख (इको) – 1 पद
- सहायक प्रमुख (इंजीनियरिंग) – 1 पद
- सहायक प्रमुख (वित्त) – 1 पद
- वेतन एवं लेखा अधिकारी – 1 पद
- वरिष्ठ लेखा अधिकारी – 1 पद
- निजी सचिव – 4 पद
- सहायक – 5 पद

इस तरह कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आवश्यक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। भर्ती में वित्त से संबंधित पदों के लिए एमबीए (फाइनेंस), सीए या सीएमए जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं। वहीं, अर्थशास्त्र से जुड़े पदों के लिए इकोनोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन और अर्थशास्त्र में विशेषज्ञता जैसी योग्यता निर्धारित की गई है।

कुछ पदों के लिए पीजी डिप्लोमा के साथ स्नातक डिग्री, वाणिज्य में स्नातक, इंजीनियरिंग में स्नातक और कंप्यूटर एवं एमएस ऑफिस का ज्ञान भी आवश्यक हो सकता है। अभ्यर्थियों को पदवार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जांचनी होगी।

56 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आयोग ने इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की है। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। हालांकि, संबंधित पदों के लिए अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करते हैं।

चयन और सैलरी

योग्य उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच के बाद शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार बातचीत और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 35,400 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी मिल सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले सीईआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म और संबंधित दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखकर निर्धारित पते पर भेजना होगा।

आवेदन इस पते पर भेजना है:

उप प्रमुख (प्रशासन),\ 
केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग,\
8वीं मंजिल, टॉवर-बी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर,\
नौरोजी नगर, नई दिल्ली – 110029।

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आवेदन 18 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाए। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार किए जाने की संभावना नहीं है। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ेंः-SSC JE Recruitment 2026: 1,748 पदों पर बंपर भर्ती, 22 सितंबर तक करें आवेदन

अन्य प्रमुख खबरें