UP Board Time Table 2027: पांच फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, शेड्यूल हुआ जारी
खबर सार :-
UP Board Time Table 2027: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 5 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी। टाइम-टेबल upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।
खबर विस्तार : -
UP Board Time Table 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2027 में होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड परीक्षाए 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी को खत्म होंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार देर शाम परीक्षा की डेटशीट जारी की। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल देख सकते हैं। डेटशीट जारी होने से छात्रों को अपनी तैयारी और परीक्षा की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
दो शिफ्ट में आयोजित होंगी परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षाएं 5 फरवरी को हिंदी विषय के साथ शुरू होंगी। हाई स्कूल की हिंदी और एलिमेंट्री हिंदी की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में होंगी, जबकि इंटरमीडिएट की हिंदी और जनरल हिंदी के पेपर दूसरी शिफ्ट में होंगे। बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्रों के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है।
ये भी पढ़ेंः- ICSIL Recruitment 2026: दिल्ली में कंसल्टेंट के कई पदों पर भर्ती, 70,000 तक मिलेगी सैलरी
UP Board 12th Date Sheet 2027: इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का शेड्यूल
|
हाईस्कूल की परीक्षाओं का शेड्यूल
|
परीक्षा तारीख विषय 5 फरवरी, शुक्रवार हिंदी, प्रारंभिक हिंदी 8 फरवरी, सोमवार सामाजिक विज्ञान 9 फरवरी, मंगलवार मानव विज्ञान 10 फरवरी, बुधवार अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक शिल्प 12 फरवरी, शुक्रवार गृह विज्ञान 13 फरवरी, शनिवार गणित 15 फरवरी, सोमवार संस्कृत 16 फरवरी, मंगलवार गुजराती, तमिल, पंजाबी, बंगला, मराठी 17 फरवरी, बुधवार विज्ञान, संगीत वादन 18 फरवरी, गुरुवार कंप्यूटर, सिलाई 19 फरवरी, शुक्रवार वाणिज्य 20 फरवरी, शनिवार उर्दू 22 फरवरी, सोमवार चित्रकला, रंजन कला 23 फरवरी, मंगलवार संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी 24 फरवरी, बुधवार कृषि |
CCTV कैमरों से होगी केंद्रों की निगरानी
UP बोर्ड ने परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल-मुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर खास निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत, केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों से की जाएगी और फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए जाएंगे। परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के साथ, अब छात्रों के पास अपने विषयों की तैयारी की योजना बनाने का मौका होगा।
51 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार परीक्षा में होंगे शामिल
यूपी बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 51,98,000 (51 लाख अठानवे हजार) से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हाई स्कूल के लिए लगभग 27,74,000 (27 लाख चौहत्तर हजार) और इंटरमीडिएट के लिए लगभग 24,24,000 (24 लाख चौबीस हजार) छात्र रजिस्टर्ड हैं।
ये भी पढ़ेंः- APSSB Recruitment 2026: अरुणाचल प्रदेश में 217 पदों पर भर्ती, ANM सहित कई पदों के लिए करें आवेदन
अन्य प्रमुख खबरें
-
UPPCS 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द
2026-11-27
-
राजस्थान CET परीक्षा में छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी, दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र
2026-11-19
-
UGC NET Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी
2026-11-19
-
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
2026-11-16
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16